• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
करोड़ों की जमीन पर कब्जे के मामले में रक्षक से भक्षक बने पुलिस वाले कब जाएंगे जेल !

पीड़ित परिवार।

करोड़ों की जमीन पर कब्जे के मामले में रक्षक से भक्षक बने पुलिस वाले कब जाएंगे जेल !

बेगुनाहों ने 102 दिन जेल में गुजारे, आंखों में आंसू, जो झेला उसे बयां करने में भी उनकी रूह कांप उठी

January 6, 2024
in administration, Agra, Police

-गौरव प्रताप सिंह-

आगरा। करोड़ों की जमीन पर कब्जे के मामले में रक्षक से भक्षक बने पुलिस वालों के खिलाफ कब मुकदमा दर्ज होगा और वह कब जेल जाएंगे। यह सवाल पीड़ितों की ओर से खड़े किए जा रहे हैं। जेल गए बेगुनाहों की आंखों में आंसू हैं और जुबां पर दर्द। बेगुनाह अपनी इस सजा के लिए भ्रष्ट पुलिसकर्मियों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। रवि कुशवाह के साथ उसके भाई संकरिया कुशवाह और चौकीदार ओमप्रकाश ने जो 102 दिन जेल में गुजारे। वह जब उस मंजर को सोचते हैं तो उनकी रुह कांप जाती है।

बता दें कि बोदला-जगदीशपुरा मार्ग पर बीएस कॉम्पलेक्स के पास दस हजार वर्ग गज जमीन पर जगदीशपुरा थाना पुलिस ने कब्जा कराने के लिए दो फर्जी मुकदमे लिखे। इनमें पुरुषों व महिलाओं को जेल भेज दिया। रास्ता साफ होने के बाद पुलिस ने करोड़ों की जमीन पर कब्जा करा दिया। आगरा कमिश्नरेट में कोई सुनवाई नहीं होने पर पीड़ितों ने डीजीपी कार्यालय में शिकायत की। वहां से एक एसपी जांच के लिए आगरा आए और मौके पर गए। एसपी को जांच करता देख पुलिस अधिकारियों के पसीने छूट गए। इसके बाद तत्कालीन एसओ जगदीशपुरा जितेंद्र कुमार सहित चार पुलिसकर्मियों को शुक्रवार रात को निलंबित किया गया।

तारीख पर आए रवि ने आपबीती सुनाई तो फूटकर रोया
रवि कुशवाह शनिवार को दीवानी तारीख करने गया था। आखिर क्या हुआ था यह पूछते ही वह फूट-फूटकर रोने लगा। बोला पुलिस जल्लाद है। कहने लगा वह गरीब है उसकी सबसे बड़ी सजा यही है। किसी ने उनकी पीड़ा नहीं सुनी। दबंग जैसा चाहते गए पुलिस करती गई। पहले भाइयों को जेल भेजा। जमीन पर कब्जा संभव नहीं हुआ तो पत्नी और बहन भी शराब तस्करी में जेल भेज दीं। रवि ने बताया कि 26 अगस्त की शाम का समय था। वह बच्चों को ट्यूशन छोड़कर आया था। पुलिस वाले आए। उसे पकड़ लिया। थाने ले जाने लगे। बाहर उसका भाई संकरिया और चौकीदार ओमप्रकाश मिले। उन्हें भी जीप में बैठा लिया। उसका स्कूटर भी साथ ले गए। उन पर गांजा तस्करी का आरोप लगाया। देर रात तीनों को पुलिस बिचपुरी रोड पर लेकर गई। वहां कोई कार से आया। उसने दो पैकेट पुलिस वालों को दिए। पुलिस ने उनके पास से तीन पैकेट में नौ किलोग्राम गांजा बरामद दिखाया। वीडियो बनाया। दूसरे दिन उन्हें जेल भेज दिया गया। वह गिड़गिड़ाते रहे लेकिन किसी का दिल नहीं पसीजा। रवि ने बताया कि मौके से बरामद स्कूटर उसका है। पुलिस ने धोखाधड़ी की धारा बढ़ाने के लिए उसके स्कूटर पर टिर्र्री की नंबर प्लेट लगाई।

रवि बोला- जेल में धमकी मिली थी बात मान लो, जमीन खाली कर दो

रवि ने बताया कि जेल में उन पर दबाव बनाया गया। एक दिन उसके मामा की लड़की और रिश्तेदारों के साथ एक पहलवान मिलने के लिए आया था। बहन ने उससे कहा कि पहलवान की बात मान लो। जमानत हो जाएगी। पहलवान ने कहा कि जमीन खाली कर दो। जमीन से नहीं हटे तो उसकी पत्नी भी शराब में जेल जाएगी। हुआ भी ऐसा ही जब बात नहीं मानी तो पत्नी को जेल भेज दिया।

मां के साथ 51 दिन जेल में रहा मासूम बच्चा

पुष्पा ने बताया कि वह रवि की सगी बहन है। वह विधवा है। भाई जेल गया तो पूनम घर पर अकेली रह गई थी। वह भाभी के पास रहने चली गई। दिनभन पूनम भागती रहती। रोज बदमाश धमकाने आते थे। नौ अक्तूबर की रात वह खाना बना रही थी। पूनम भी वहां थी। एक दर्जन से अधिक लोग आए। उन्हें पकड़ लिया। थाने ले जाने लगे। उनसे कहा कि वे शराब की तस्करी करती हैं। दूसरे प्रदेश की शराब बेचती हैं। वे रोईं, हाथ-पैर जोड़े। किसी का दिल नहीं पसीजा। पुलिस पूनम के साथ उसके तीनों बच्चों को भी थाने ले गई थी। पता नहीं कहां से शराब आई। उनके खिलाफ मुकदमा लिखा गया। जेल भेज दिया। पूनम का तीन साल का मासूम बच्चा भी जेल गया। वह बच्चे के साथ जेल में रोजाना रोती रहती थी। भगवान से प्रार्थना करती थी उसकी मदद करें। डीजीपी ने उसकी सुन ली और एसपी को जांच के लिए भेज दिया।
पहला मुकदमा पुलिस ने गांजा तस्करी का लिखा। आरोपियों को उस जगह से पकड़ा दिखाया जिस पर कब्जा हुआ। उसी जगह से शराब बरामद दिखाई। सवाल यह उठ रहा है कि जिस महिला का पति और देवर जेल चला गया, वह उसी जगह शराब का अवैध धंधा कर रही थी! जिस समय गांजा पकड़ा गया उस समय पुलिस को शराब क्यों नहीं मिली! दबंग लगातार जमीन पर आकर उसे धमका रहे थे। पूनम कुशवाह ने 16 सितंबर को अधिकारियों से भी शिकायत की थी। शिकायत पर्ची वायरल हो रही है। यह प्रार्थना पत्र पता नहीं कहां दब गया।

पांच साल की नौकरी पर एक बार निलंबित, एक बार लाइन हाजिर को बनाया थानाध्यक्ष

आगरा। जिस थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार को निलंबित किया गया है। वह 2015 बैच का है। 31 अगस्त 2017 को ज्वाइनिंग मिली। चर्चाएं है कि शुरुआत नौकरी में ही उसका जगनेर से शिकायतन पिनाहट तबादला हुआ। यहां से यह खराब कार्यशैली को लेकर लाइन हाजिर हो गया। इसके बाद उसे रुकनता चौकी प्रभारी बना दिया गया। यहां से भी यह निलंबित हुआ। फिर यह टोल चौकी प्रभारी बन गया। वहां से बरहन थाने चला गया। बरहन से नगर जोन उसका तबादला हो गया। नगर जोन में आने पर तत्कालीन डीसीपी विकास कुमार ने उसे एसएसआई ट्रांस यमुना बनाया लेकिन उसने वहां ज्वाइन नहीं किया। 24 घंटे में ही उसे पुलिस कमिश्नर ने थानाध्यक्ष जगदीशपुरा बना दिया। यहां उस पर महिला दरोगा ने छेड़खानी के आरोप लगाया। महिला दरोगा डीसीपी सीटी और एसीपी के सामने फूटकर रोई। जितेंद्र कुमार पर फिर भी कार्रवाई नहीं की गई। महिला दरोगा से ही पूछा गया बताओ वहीं तुम्हें भेज देंगे। इसके बाद महिला दरोगा को दूसरे थाने में भेज दिया गया। एक युवती के आत्महत्या किए जाने के मामले में जब विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने थाना घेर लिया था तो थानाध्यक्ष थाना छोड़कर भाग गए थे। एसीपी ने स्थिति को संभाला था। इतना सब होने पर भी थानाध्यक्ष को नहीं हटाया जा रहा था। क्या उन्हें महत्वपूर्ण कामों के लिए भेजा गया था? अब तो यह बात चर्चाओं में छाई हुई है।

21 दिन में ही लगाई चार्जशीट

आगरा। पुलिस ने जो एनडीपीएस का मुकदमा दर्ज किया था, उसमें सिर्फ 21 दिन में ही चार्जशीट लगा दी। एक और जहां पुलिस आत्महत्या करने वाली युवती के चार से पांच महीने में भी 161 के बयान नहीं कर पाई थी। उसी जगदीशपुरा थाना पुलिस ने 21 दिन में ही चार्जशीट लगा दी। इससे साफ पता चलता है मामला रणनीति के तहत किया गया है। 

सांसद ने सीएम को लिखा पत्र
मामले में सांसद राजकुमार चाहर ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर एडीजी आगरा जोन या कमिश्नर रितु माहेश्वरी से जांच को पत्र लिखा है। सांसद का कहना है कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए। सांसद ने आगरा कमिश्नरेट के अधिकारियों पर जांच के लिए भरोसा नहीं जताया है।

आबकारी टीम के खिलाफ भेजी रिपोर्ट
डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि गांजा बरामदगी के मुकदमे में शामिल पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया। शराब की बरामदगी का मुकदमा आबकारी निरीक्षक ने लिखाया था। उनकी टीम के खिलाफ आबकारी अधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई है। आबकारी टीम की भूमिका भी संदिग्ध है। उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की संस्तुति की गई है।

इन सवालों के जवाब मांग रहे पीड़ित
– जो नौ किलो गांजा पुलिस ने पीड़ितों पर शो किया है, वह कहां से आया था।
-भूखंड पर अवैध शराब का अवैध धंधा दिखाया गया। शराब, ढक्कन आदि सामान कहां से आया।
-महिलाओं के जेल जाने के बाद मौके पर पुलिस ने अपना ताला लगाया था। दो दिन में जमीन की बाउंड्री किसने कराई। 
-डीजीपी कार्यालय मामला पहुंचने के बाद कार्रवाई क्यों की गई। पहले क्यों मामला दबाया गया।

Previous Post

न्यू आगरा में पुजारी की दूसरे पुजारी ने की हत्या

Next Post

लोन लेकर 30 हजार की रिश्वत देने के मामले में शनिवार को हुए बयान

Related Posts

स्टार्ट-अप व उद्यमशील परियोजनाओं के लिए उपलब्ध विभिन्न वित्तीय स्रोतों की छात्रों को दी गई जानकारी

स्टार्ट-अप व उद्यमशील परियोजनाओं के लिए उपलब्ध विभिन्न वित्तीय स्रोतों की छात्रों को दी गई जानकारी

September 23, 2026

आगरा। सेंट जॉन्स कॉलेज के असेंबली हॉल में एक संवादात्मक सत्र का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सेवा संकल्प अभियान...

नगर निगम की लापरवाही से राजा मंडी में टूटी पड़ी पुलिया और खुले पड़े मैनहोल में मोटरसाइकिल सवार गिरे

नगर निगम की लापरवाही से राजा मंडी में टूटी पड़ी पुलिया और खुले पड़े मैनहोल में मोटरसाइकिल सवार गिरे

September 23, 2026

आगरा।  नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों की घोर लापरवाही के कारण बुधवार को राजा मंडी में आज एक बड़ा हादसा...

शौचालय की फाइल 6 महीने से लंबित होने पर नगर आयुक्त के ऑफिस में धरने पर बैठे भाजपा पार्षद

शौचालय की फाइल 6 महीने से लंबित होने पर नगर आयुक्त के ऑफिस में धरने पर बैठे भाजपा पार्षद

September 23, 2026

आगरा। आगरा नगर निगम में विकास कार्यों की फाइलों के लंबित होने को लेकर भाजपा के नामित पार्षद सुनील करमचंदानी...

कागारौल में चोरों ने एक ही रात दो घरों में की चोरी, एक करोड़ के जेवर-नकदी किए पार

कागारौल में चोरों ने एक ही रात दो घरों में की चोरी, एक करोड़ के जेवर-नकदी किए पार

September 22, 2026

आगरा।  कागारौल थाना क्षेत्र के नगला परमाल गांव में सोमवार देर रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। चोर...

झरना नाला के जंगल में हत्या करके फेंकी गई युवती के मामले में 12 गाड़ियां पुलिस के रडार पर

झरना नाला के जंगल में हत्या करके फेंकी गई युवती के मामले में 12 गाड़ियां पुलिस के रडार पर

September 22, 2026

आगरा। कानपुर हाईवे पर झरना नाला के जंगल में हत्या करके फेंकी गई युवती के मामले में 12 गाड़ियां पुलिस...

मीट एट आगरा 3 अक्टूबर से होगा शुरू,चीन की आठ कंपनियां फेयर में अपने उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीक प्रदर्शित करेंगी

मीट एट आगरा 3 अक्टूबर से होगा शुरू,चीन की आठ कंपनियां फेयर में अपने उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीक प्रदर्शित करेंगी

September 21, 2026

आगरा। जूता उद्योग के महाकुंभ के रूप में विख्यात लेदर, फुटवियर कंपोनेंट्स एवं टेक्नोलॉजी फेयर ‘मीट एट आगरा’ के 18वें...

Next Post
लोन लेकर 30 हजार की रिश्वत देने के मामले में शनिवार को हुए बयान

लोन लेकर 30 हजार की रिश्वत देने के मामले में शनिवार को हुए बयान

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

औटा की विवि सुधार में रखी गईं मांगें फिर रह जाएंगी शोपीस या होगा अमल!

औटा की विवि सुधार में रखी गईं मांगें फिर रह जाएंगी शोपीस या होगा अमल!

March 21, 2023
शास्त्रीपुरम में 3 मंजिला मकान में लगी आग

शास्त्रीपुरम में 3 मंजिला मकान में लगी आग

June 28, 2022
आयकर छापा: पर्चियां जब्त होने से फंसी बाजार की बड़ी रकम

आयकर छापा: पर्चियां जब्त होने से फंसी बाजार की बड़ी रकम

May 20, 2024
जुआ खिलाने के लिए दिल्ली से कैसिनो टीम बुलाई गई थी, 13 गिरफ्तार

जुआ खिलाने के लिए दिल्ली से कैसिनो टीम बुलाई गई थी, 13 गिरफ्तार

October 27, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • स्टार्ट-अप व उद्यमशील परियोजनाओं के लिए उपलब्ध विभिन्न वित्तीय स्रोतों की छात्रों को दी गई जानकारी
  • नगर निगम की लापरवाही से राजा मंडी में टूटी पड़ी पुलिया और खुले पड़े मैनहोल में मोटरसाइकिल सवार गिरे
  • शौचालय की फाइल 6 महीने से लंबित होने पर नगर आयुक्त के ऑफिस में धरने पर बैठे भाजपा पार्षद
  • मूर्धन्य पत्रकार स्व. श्री अनिल अग्रवाल की 37वीं पुण्यतिथि पर सादर नमन्!
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.