• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
फर्जी दस्तावेजों पर मान्यता देने पर वीसी, कुलसचिव के खिलाफ कुलाधिपति से मांगी कोर्ट ने जांच कर आख्या

फर्जी दस्तावेजों पर मान्यता देने पर वीसी, कुलसचिव के खिलाफ कुलाधिपति से मांगी कोर्ट ने जांच कर आख्या

सीजेएम के यहां परिवाद दाखिल करने के लिए अधिवक्ता ने दाखिल किया प्रार्थना पत्र

April 5, 2025
in administration, Agra, Corruption, Court, Education, News, Uncategorized

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति, कुलसचिव, उप कुलसचिव, अधीक्षक सम्बद्धता विभाग और मथुरा पटल प्रभारी के द्वारा जानबूझकर कूटरचित दस्तावेज पर कॉलेज को एनओसी दे दी गई। जबकि दस्तावेज कूटरचित होने की शिकायत उनके पास थी। यह आरोप लगाते हुए एक अधिवक्ता ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के यहां सभी के खिलाफ परिवाद दाखिल कर दण्डित करने को प्रार्थना पत्र दाखिल किया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने कुलाधिपति को पत्र लिखकर मामले में 29 अप्रैल तक जांच कर आख्या मांगी है। भविष्य में कुलपति सहित अन्य अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

उच्च न्यायालय के अधिवक्ता कृष्ण गोपाल ने अपने अधिवक्ता राजेश रावत सिंह के द्वारा कोर्ट में दाखिल प्रार्थना पत्र में कहा है कि मथुरा के श्री लोकमणि शर्मा महाविद्यालय ने जमीन के फर्जी खसरा नंबर दिखाकर विश्वविद्यालय से कई कोर्सों की मान्यता ले रखी है। महाविद्यालय ने खसरा संख्या 26/1, 26/2 पर सशर्त एन.ओ.सी प्राप्त करके विश्वविद्यालय से बीए, बीएससी, बी.कॉम की मान्यता खसरा संख्या 26 पर प्राप्त की है। जबकि महाविद्यालय का निर्माण उपजिलाधिकारी मांट की आख्या 29 मई 2021 और 01 जनवरी 2024 और महाविद्यालय के प्रबन्धक के डब्लू.एस के अनुसार खसरा संख्या 26/3 पर किया गया है। शिकायतकर्ता ने कहा है कि इस संबंध में विश्वविद्यालय में भी कई बार शिकायत की गई थी फिर भी महाविद्यालय के निर्माण की बेदखली को सिविल वाद के लम्बित रहने के दौरान सशर्त एनओसी पर सशर्त मान्यता को विधिक नियमों का उल्लंघन करते हुए लगातार रिन्यू किया जा रहा है। उन्होंने प्रार्थना पत्र में कहा है कि महाविद्यालय द्वारा सशर्त एन.ओ.सी प्राप्ति वाले खसरा नंबर और महाविद्यालय निर्मित वाले खसरा नंबर की आबादी भी दर्ज नहीं कराई है। यहां तक की महाविद्यालय द्वारा सशर्त एन.ओ.सी प्राप्ति वाले खसरा नंबर 26/ 1, 26/2 की खतौनी वर्तमान में अस्तित्व में नहीं है। इसके बावजूद महाविद्यालय को विश्वविद्यालय द्वारा सशर्त मान्यता प्रदान को प्रतिवर्ष रिन्यू किया जा रहा है। विश्वविद्यालय में इस बात की शिकायत की गई थी लेकिन फिर भी शिकायत का विधिवत निस्तारण न करके अवैधानिक कृत्य में अपनी संलिप्तता को दर्शा दिया। कुलपति को भी शिकायत पत्र दिया गया था, लेकिन उन्होंने भी कोई सुनवाई नहीं की। विश्वविद्यालय के द्वारा अनुचित लाभ दिलाने के उद्देश्य से मान्यता दी गई है। उन्होंने प्रार्थना पत्र में कहा है कि लोक सेवक होते हुए ऐसा कृत्य करके अपने पदीय कर्तव्यों का न्यायोचित निर्वहन न करके इस प्रकार कार्यलोप किया जाना दंडनीय अपराध है। वादी के द्वारा कुलपति प्रोफेसर आशु रानी, कुलसचिव राजेश कुमार, उप कुलसचिव पवन कुमार, अधीक्षक संबद्धता विभाग अरविंद गुप्ता, पटल प्रभारी गवेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ कार्रवाई कर दण्डित करने की मांग की है। सीजेएम ने मामले में कुलाधिपति से जांच कर 29 अप्रैल तक आख्या मांगी है। 

Previous Post

जगदीशपुरा में दुकानों की छत गिरी, दस लोग दबे, दो की मौत

Next Post

पैराशूट नहीं खुलने से वारंट अफसर की मौत

Related Posts

पीईटी-2026 की परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न

पीईटी-2026 की परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न

October 25, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 रविवार से शुरू हो गई है। रविवार को...

कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान

कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान

October 25, 2026

आगरा। आगरा खंड शिक्षक चुनाव के तीन बूथों पर कल मतदान होगा। सुबह 8:00 से 4:00 बजे तक यह मतदान...

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

October 24, 2026

आगरा। आगरा कॉलेज रसायन विज्ञान विभाग के 1976 बैच के शोध विद्यार्थी आज अपने पुराने दिन याद करने के लिए...

संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में  राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर की महत्वपूर्ण चर्चा

संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर की महत्वपूर्ण चर्चा

October 24, 2026

आगरा। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान भारतीय संसदीय दल के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में राज्यसभा...

आगरा में सड़कें लगातार धंस रही, सुबह पालीवाल पार्क के पास सड़क धंसी

आगरा में सड़कें लगातार धंस रही, सुबह पालीवाल पार्क के पास सड़क धंसी

October 24, 2026

आगरा। आगरा में सड़कों के धंसने से लगातार भ्रष्टाचार उजागर हो रहा है। गुणवत्ता पर बड़े सवाल खड़े हो रहे...

आगरा में एमएलसी चुनाव में तीन मतदान केंद्रों पर दोबारा होगा मतदान

आगरा में एमएलसी चुनाव में तीन मतदान केंद्रों पर दोबारा होगा मतदान

October 24, 2026

आगरा। आगरा में तीन मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी के आरोप लगे थे। इन मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान मतदान होगा। इसके...

Next Post
पैराशूट नहीं खुलने से वारंट अफसर की मौत

पैराशूट नहीं खुलने से वारंट अफसर की मौत

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

कांग्रेस नेता और उनके भाई पर फायरिंग करने वाले से पुलिस की मुठभेड़

कांग्रेस नेता और उनके भाई पर फायरिंग करने वाले से पुलिस की मुठभेड़

November 11, 2025
मानव शर्मा की एक चैट हुई वायरल, उसमें पत्नी को लिखा मेरे पेरेंट्स को क्यों तकलीफ मिल रही है

मानव शर्मा की एक चैट हुई वायरल, उसमें पत्नी को लिखा मेरे पेरेंट्स को क्यों तकलीफ मिल रही है

March 3, 2025
आइक्यूएसी की बैठक में प्रभारी के नहीं पहुंचने को लेकर कुलपति हुए आग बबूला

आइक्यूएसी की बैठक में प्रभारी के नहीं पहुंचने को लेकर कुलपति हुए आग बबूला

August 4, 2022
जेडी पर्यटन रिटायर, दीप्ति वत्स ने क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी के रूप में लिया चार्ज

जेडी पर्यटन रिटायर, दीप्ति वत्स ने क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी के रूप में लिया चार्ज

March 1, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पीईटी-2026 की परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न
  • कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान
  • आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर की महत्वपूर्ण चर्चा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.