• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
जमीन के मामले में किरकिरी होने के बाद पुलिस ने जमीन को किया कुर्क

जमीन के मामले में किरकिरी होने के बाद पुलिस ने जमीन को किया कुर्क

डीसीपी सिटी ने आदेश किया जारी, कहा यदि निष्पक्ष सुपुर्दगार नहीं मिलता है तो विवाद ग्रस्त संपत्ति को सीज  कराकर पुलिस की देखरेख में रखा जाए

October 18, 2024
in administration, Agra, Crime, Police

आगरा। सिकंदरा में 50 करोड़ की जमीन पर कब्जे के मामले में पुलिस की किरकिरी होने के बाद शुक्रवार को डीसीपी ने जमीन को कुर्क करने का आदेश कर दिया। 

बोदला के रहने वाले अवधेश अग्रवाल ने प्रेस नोट जारी करके कहा था कि भाजपा की जिला कार्यकारिणी के नेता और उसके भाई के द्वारा अन्य साथियों और पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया गया है। कब्जा कराने में आगरा पुलिस संलिप्त है। वह इंस्पेक्टर सिकंदरा नीरज शर्मा के पास गए थे तो उन्होंने उन्हें पांच घंटे थाने पर बैठाए रखा और उधर कब्जा होता रहा। वह लगातार उनके हाथ जोड़कर उनसे प्रार्थना करते रहे कि मेरी मदद करो, लेकिन उन्होंने कोई मदद नहीं की। अधिकारियों से उन्होंने शिकायत की तो अधिकारियों ने भी कोई सुनवाई नहीं की। दूसरे पक्ष के द्वारा भी पत्रकार वार्ता कर अपना पक्ष रखा गया था। आनंद कुमार ने बताया कि अवधेश कुमार, अजय कुमार द्वारा पुलिस प्रशासन को गुमराह किया जा रहा है।

शुक्रवार को डीसीपी सिटी सूरज राय ने जमीन को कुर्क करने का आदेश जारी किया है। आज इसमें उन्होंने लिखा है कि इंस्पेक्टर सिकंदरा के द्वारा जांच आख्या दी गई है कि सिकंदरा में कब्जे को लेकर रामदास और अजय कुमार पक्ष में विवाद चल रहा है। वास्तविक कब्जेदार के संबंध में विवाद को निर्धारित किए जाने में समय लगना संभावित है। दोनों पक्ष में आपसी टकराव की स्थिति से कोई घटना हो सकती है। डीसीपी सिटी ने जांच आख्या पर जमीन को कुर्क कर दिया है। उन्होंने इंस्पेक्टर सिकंदरा को आदेशित किया है कुर्कशुदा संपत्ति को किसी निष्पक्ष व्यक्ति की सुपुर्दगी में दिया जाए। यदि निष्पक्ष सुपुर्दगार नहीं मिलता है तो विवाद ग्रस्त संपत्ति को सीज  कराकर पुलिस की देखरेख में रखा जाए।

Previous Post

चावल की कालाबाजारी की सूचना पर जांच करने पहुंचे पूर्ति निरीक्षक को सभासद पति ने पीटा

Next Post

रिश्वत लेने में जेल गए संयुक्त शिक्षा निदेशक को मिली जमानत

Related Posts

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

September 18, 2026

आगरा। नए यूजीसी एक्ट रोलबैक मांग को लेकर आज होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन सुबह से चौकन्ना...

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

September 18, 2026

आगरा। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई...

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

September 17, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर  ‘विकसित भारत-2047’ के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से आज...

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

September 17, 2026

आगरा। 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने डेढ़...

रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप

रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप

September 17, 2026

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में जालमा हॉस्पिटल के सामने स्थित एक रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी...

सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित

सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित

September 17, 2026

आगरा। एत्माउद्दौला थाने की डिवीजन चौकी पर तैनात दो सिपाही के ड्यूटी पर नहीं आने पर दरोगा के द्वारा रपट...

Next Post
रिश्वत लेने में जेल गए संयुक्त शिक्षा निदेशक को मिली जमानत

रिश्वत लेने में जेल गए संयुक्त शिक्षा निदेशक को मिली जमानत

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

ताजमहल में जापान से आए पर्यटक की तबीयत बिगड़ी

ताजमहल में जापान से आए पर्यटक की तबीयत बिगड़ी

August 11, 2025
ताज महोत्सव का मुख्य सचिव ने किया उद्घाटन

ताज महोत्सव का मुख्य सचिव ने किया उद्घाटन

March 20, 2022
पालीवाल पार्क के पास घूमने आए व्यक्ति की चेन लूटने वाले बदमाश से हुई मुठभेड़

पालीवाल पार्क के पास घूमने आए व्यक्ति की चेन लूटने वाले बदमाश से हुई मुठभेड़

October 22, 2023
एमजी रोड पर अभिनेता अजय देवगन की एक झलक पाने को उमड़ी भारी भीड़

एमजी रोड पर अभिनेता अजय देवगन की एक झलक पाने को उमड़ी भारी भीड़

February 20, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक
  • सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा
  • प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप
  • 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.