• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में लापरवाही आई सामने, एयरफ़ोर्स स्टेशन पर उनके स्वागत को तीन लोग बिना अनुमति घुसे

उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में लापरवाही आई सामने, एयरफ़ोर्स स्टेशन पर उनके स्वागत को तीन लोग बिना अनुमति घुसे

उपराष्ट्रपति सचिवालय द्वारा डीएम से जानकारी मांगे जाने के बाद मची खलबली

June 2, 2025
in administration, Agra, Cultural, National, Politics

आगरा। रविवार को लोकमाता अहिल्याबाई की त्रिशताब्दी जन्म समारोह में जीआईसी में आयोजित हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आए थे। इसमें सुरक्षा में लापरवाही सामने आई है। एयरफोर्स स्टेशन पर उनके स्वागत को पहुंचे जनप्रतिनिधियों के साथ तीन ऐसे लोग पहुंचे जिनको स्वागत की अनुमति नहीं थी। यह तीनों लोग कैसे पहुंचे। इस बात की जांच शुरू हो गई है। तीनों पर कार्रवाई भी हो सकती है।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, उनकी पत्नी डा. सुदेश धनखड़ और महाराष्ट्र विधान परिषद अध्यक्ष राम सिंदे रविवार को वायुसेना के विमान के एयरफोर्स स्टेशन टेक्निकल एरिया पर दोपहर 1.40 बजे पहुंचे थे। उनके आगमन से पहले ही स्वागत और विदाई के लिए आगरा के जनप्रतिनिधियों के नाम उपराष्ट्रपति सचिवालय द्वारा निर्धारित किए गए थे। 11 लोगों की सूची सचिवालय से यहां भेजी गई थी। तीन लोग बिना अनुमति के पहुंच गए। इनमें एक जूता व्यापारी, एक पर्यटन कारोबारी के साथ एक नेता शामिल हैं। उपराष्ट्रपति सचिवालय द्वारा डीएम से जानकारी मांगे जाने के बाद खलबली मच गई। इसके बाद एडीएम प्रोटोकॉल ने एयरफोर्स के सुरक्षा अधिकारी से मामले की रिपोर्ट मांगी है। सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है। इसके बाद ऐसे लोगों पर कार्रवाई हो सकती है।

Previous Post

शाहगंज पुलिस की बाइक सवार बदमाशों से, सैया पुलिस की फाइनेंस कर्मी से लूट करने वालों से हुई मुठभेड़

Next Post

एसओजी, सिकंदरा पुलिस ने तीन करोड़ का गांजा पकड़ा

Related Posts

बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा

बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा

October 22, 2026

आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया स्थित सौ फुटा मार्ग पर घरेलू विवाद के दौरान सगी बहन को...

एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद

एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद

October 22, 2026

आगरा। कल 23 अक्टूबर को एमएलसी चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके चलते पूरे प्रदेश में शराब की दुकानें...

एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर भाजपा और सपा में टक्कर, स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र ‘गुरुजी’ का पलड़ा भारी

एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर भाजपा और सपा में टक्कर, स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र ‘गुरुजी’ का पलड़ा भारी

October 21, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन चुनाव में शुक्रवार को मतदान है। आज शाम को...

ललित की मौत के मामले में विरोध होता जा रहा तेज, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग

ललित की मौत के मामले में विरोध होता जा रहा तेज, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग

October 21, 2026

आगरा। रकाबगंज में ललित की मौत के मामले में आरोपी पुलिस कर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल...

सहेली को घर में रखने का विरोध कर रहे भाई ने अपनी बहन को मारी गोली

सहेली को घर में रखने का विरोध कर रहे भाई ने अपनी बहन को मारी गोली

October 21, 2026

आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के टेड़ी बगिया पर घर में सहेली को रखने का विरोध कर रहे भाई ने...

जनकपुरी महोत्सव में चोरी करने वाले सिकंदरा थाना पुलिस ने दबोचे

जनकपुरी महोत्सव में चोरी करने वाले सिकंदरा थाना पुलिस ने दबोचे

October 20, 2026

आगरा। जनकपुरी महोत्सव में उमड़ी भीड़ के दौरान व्यापारी नेता के छोटे भाई की पत्नी की हाथों से सोने की...

Next Post
एसओजी, सिकंदरा पुलिस ने तीन करोड़ का गांजा पकड़ा

एसओजी, सिकंदरा पुलिस ने तीन करोड़ का गांजा पकड़ा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा ने भालू और हाथियों का जाना हाल

मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा ने भालू और हाथियों का जाना हाल

April 12, 2024
आगरा पुलिस के कर्तव्य पथ आयोजन को सभी ने सराहा

आगरा पुलिस के कर्तव्य पथ आयोजन को सभी ने सराहा

August 11, 2025
उत्तर भारत की सबसे बड़ी राम बारात बैंड बाजों के साथ निकली

उत्तर भारत की सबसे बड़ी राम बारात बैंड बाजों के साथ निकली

September 28, 2024
खतरे में पड़ सकता है इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन

खतरे में पड़ सकता है इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन

March 12, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा
  • एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद
  • एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर भाजपा और सपा में टक्कर, स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र ‘गुरुजी’ का पलड़ा भारी
  • ललित की मौत के मामले में विरोध होता जा रहा तेज, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.