• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
सॉल्वर गैंग के मोबाइल की चैटिंग की डिलीट, सिपाही का खेल आ रहा सामने

सॉल्वर गैंग के मोबाइल की चैटिंग की डिलीट, सिपाही का खेल आ रहा सामने

दिल्ली सिपाही भर्ती परीक्षा में सेंध लगाने की थी तैयारी

November 26, 2023
in Agra, Crime, Police

आगरा। एत्मादपुर थाना पुलिस ने सॉल्वर गैंग के छह सदस्यों को पकड़ा था। इनके मोबाइल छलेसर चौकी पर रखे हुए थे। चर्चाएं हैं कि एक सिपाही ने बड़ी रकम लेकर डाटा डिलीट कर दिया। क्योंकि मामला चौकी का था। इसलिए चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। लेकिन सिपाही की जांच शुरू करा दी गई है। सर्विलांस सूत्रों के मुताबिक सिपाही की एक अन्य सिपाही से बातचीत की बात सामने आ रही है। उस सिपाही की आरोपी से बातचीत हुई है। यह सिपाही वर्तमान में लाइन हाजिर है। 

दिल्ली पुलिस में सिपाही भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा में सॉल्वर गैंग सेंध लगाने की तैयारी में था। शुक्रवार को छह आरोपी सर्विलांस प्रभारी राजीव सोलंकी और चौकी प्रभारी छलेसर दीपक तोमर ने पकड़ लिए। उनके पास से 39 क्लोन फिंगर प्रिंट, बायोमेट्रिक मशीन, 38 आधार कार्ड, दो लेपटॉप, नौ मोबाइल सहित अन्य सामान बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान आकाश (मक्खनपुर, फिरोजाबाद), सतेंद्र सिंह (गोपालपुरा, बाह), राजू उर्फ राजीव (स्टेशन रोड टूंडला) रामावतार, कीर्ती प्रधान (सुनारी सिकन्दरा) अजय यादव (नगला रामबक्स, एत्मादपुर) के रूप में हुई थी।
आरोपियों को पूछताछ के लिए छलेसर पुलिस चौकी पर लेकर आया गया था। सूत्रों के मुताबिक उनके जब्त मोबाइल चौकी पर रखे हुए थे। चौकी प्रभारी और सर्विलांस प्रभारी कुछ देर के लिए बाहर गए। वापस लौटकर आए तो आरोपियों के मोबाइल का डाटा डिलीट मिला। इस जानकारी पर डीसीपी पश्चिम सोनम कुमार ने चौकी इंचार्ज छलेसर दीपक तोमर को निलंबित किया था। पुलिस आयुक्त ने पूरे प्रकरण की गहराई से जांच के आदेश दिए थे। चौकी प्रभारी के निलंबन के बाद सामने आया है कि असली दोषी पुलिसकर्मी बचे हुए हैं। प्रारंभिक छानबीन में सामने आया है कि चौकी पर एक सिपाही की पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही से बातचीत हुई थी। पुलिस लाइन में तैनात उस सिपाही के संबंध पकड़े गए एक आरोपी से हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस सिपाही ने चौकी पर मौजूद सिपाही से डाटा डिलीट करने के लिए सेटिंग की। जैसे ही चौकी प्रभारी और सर्विलांस प्रभारी बाहर गए। सिपाही ने डाटा डिलीट कर दिया। चौकी प्रभारी के निलंबित होने के बाद सिपाही खुश था। लेकिन जैसे ही उसकी भी जांच शुरू हुई है उसके पसीने छूट गए हैं।

Previous Post

24 घंटे में दूसरी बार हुआ पुलिस पर हमला, इस बार कागारोल पुलिस पर

Next Post

पुलिस पर हमला कर भागने वाले वारंटी शानू को पुलिस ने दबोचा

Related Posts

उद्योगपति पर कोर्ट के आदेश पर न्यू आगरा थाने में एफआईआर

उद्योगपति पर कोर्ट के आदेश पर न्यू आगरा थाने में एफआईआर

August 9, 2026

आगरा। शहर के उद्योगपति विवेक बैनारा के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर न्यू आगरा थाने में एफआईआर दर्ज की गई...

ताजगंज में लंबे समय से चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर, सैकड़ो लोगों से करोड़ों ठगे

ताजगंज में लंबे समय से चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर, सैकड़ो लोगों से करोड़ों ठगे

August 9, 2026

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में शनिवार को जो फर्जी कॉल सेंटर पकड़ा गया था, वह दो साल से चल रहा था। ...

खतरे के निशान से थोड़ा नीचे है यमुना, 23 गांव में जारी किया गया अलर्ट

खतरे के निशान से थोड़ा नीचे है यमुना, 23 गांव में जारी किया गया अलर्ट

August 8, 2026

आगरा। अन्य राज्यों में लगातार हो रही बारिश से यमुना का जलस्तर भी बढ़ गया है।  शनिवार को नदी के...

आगरा में तैनात रहे ड्रग इंस्पेक्टर कपिल शर्मा को शासन ने किया निलंबित

आगरा में तैनात रहे ड्रग इंस्पेक्टर कपिल शर्मा को शासन ने किया निलंबित

August 8, 2026

आगरा। आगरा में तैनात रहे ड्रग इंस्पेक्टर कपिल शर्मा के खिलाफ शासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर...

बारिश से बेलनगंज में वर्षों पुराना जर्जर दो मंजिला मकान भरभराकर ढह गया

बारिश से बेलनगंज में वर्षों पुराना जर्जर दो मंजिला मकान भरभराकर ढह गया

August 8, 2026

आगरा। लगातार हो रही बारिश से बेलनगंज क्षेत्र में वर्षों पुराना जर्जर दो मंजिला मकान भरभराकर ढह गया। मकान के...

आने वाला समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का है: जितिन प्रसाद

आने वाला समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का है: जितिन प्रसाद

August 8, 2026

आगरा। आने वाला समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का है। भविष्य में वो देश शक्तिशाली नहीं होंगे, जिनके पास हथियार होंगे, बल्कि...

Next Post
पुलिस पर हमला कर भागने वाले वारंटी शानू को पुलिस ने दबोचा

पुलिस पर हमला कर भागने वाले वारंटी शानू को पुलिस ने दबोचा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

छीपीटोला से वायर के 99 नकली बंडल हुए बरामद

छीपीटोला से वायर के 99 नकली बंडल हुए बरामद

November 7, 2025
अहमद पटेल के बेटे फैसल ने दिया कांग्रेस छोड़ने का संकेत

अहमद पटेल के बेटे फैसल ने दिया कांग्रेस छोड़ने का संकेत

April 5, 2022
डॉ. आम्बेडकर विश्वविद्यालय की 6 से 13 मई तक की परीक्षाएं स्थगित

डॉ. आम्बेडकर विश्वविद्यालय की 6 से 13 मई तक की परीक्षाएं स्थगित

May 3, 2023

गैस सिलेंडर फटने से 6 लोग हुए घायल

January 24, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • उद्योगपति पर कोर्ट के आदेश पर न्यू आगरा थाने में एफआईआर
  • ताजगंज में लंबे समय से चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर, सैकड़ो लोगों से करोड़ों ठगे
  • खतरे के निशान से थोड़ा नीचे है यमुना, 23 गांव में जारी किया गया अलर्ट
  • आगरा में तैनात रहे ड्रग इंस्पेक्टर कपिल शर्मा को शासन ने किया निलंबित
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.