• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
हेड कांस्टेबल का पर्स चोरी करने वाला हरियाणा पुलिस का बर्खास्त सिपाही निकला

हेड कांस्टेबल का पर्स चोरी करने वाला हरियाणा पुलिस का बर्खास्त सिपाही निकला

November 9, 2025
in Agra, Crime, Police

आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में तैनात हेड कांस्टेबल का पर्स चोरी करने वाला चोर नहीं हरियाणा पुलिस का बर्खास्त सिपाही निकला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। 

कुशल पाल चौधरी हेड कांस्टेबल के पद पर ट्रांस यमुना थाने में तैनात हैं। 6 सितंबर की रात को वह ड्यूटी खत्म करके थाने में पहली मंजिल पर बने बैरक में आराम करने चले गए थे। अपनी वर्दी उतार कर उन्होंने खूंटी पर टांग दी थी। सात सितंबर की दोपहर में उनकी नींद खुली तो पेंट की जेब से पर्स गायब था। उसमें  पर्स में पैन कार्ड, एटीएम और क्रेडिट कार्ड के साथ आधार कार्ड भी था। पर्स में ही उन्होंने एटीएम का पिन लिखकर रख रखा था। उन्होंने देखा कि उनके एटीएम से किसी ने 45000 रुपए निकाले। पुलिस कमिश्नर से शिकायत के बाद उनका मुकदमा लिखा जा सका था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस चोर की तलाश में थी। जांच के दौरान पता चला हरियाणा का बर्खास्त सिपाही पर्स चोरी करके ले गया था। पकड़े गये बर्खास्त कांस्टेबल वजीर सिंह का आगरा के मुख्य आरक्षी से कोई संबंध नहीं था। वह यह कहकर आता था कि हरियाणा पुलिस का सिपाही हूं और आगरा में दबिश देने आया हूं। आगरा के मुख्य आरक्षी ने इस पर भरोसा कर लिया और अपने घर तक ले गया। जिस दिन वजीर सिंह मुख्य आरक्षी के घर पहुंचा, वहां उसकी पैंट लटकी मिल गई। इस दौरान मौका पाकर पर्स से एटीएम कार्ड और पिन नंबर लिखा कागज निकाल लिया और एटीएम से 45000 रुपये निकालकर फरार हो गया। ट्रांस यमुना पुलिस को जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी ऐसे ही मथुरा और अलीगढ़ में भी जाता रहा है। वारदात के बाद आरोपी ने एटीएम से 45 हजार रुपये निकाले, इसके बाद भगवान टॉकीज पेट्रोल पंप पर 20 हजार रुपये कार्ड से स्वाइप किए और क्रेडिट कार्ड से भी कैश ट्रांजैक्शन किया। आरोपी ने 45 हजार रुपये अपने घर भिजवा दिए, जबकि बाकी रकम से शॉपिंग और मौज-मस्ती की। मुख्य आरक्षी ने सात दिन बाद इसकी एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी वजीर सिंह, निवासी कोसली, रेवाड़ी (हरियाणा), 2001 से 2006 तक टेरिटोरियल आर्मी में था। इसके बाद 2007 में वह हरियाणा पुलिस में सिपाही बन गया। लेकिन वर्ष 2018 में हेड कांस्टेबल भर्ती में लेनदेन घोटाले में दोषी पाए जाने पर उसे बर्खास्त कर दिया गया। इसके बावजूद वह खुद को पुलिसकर्मी बताकर लोगों को भ्रमित करता रहा और अब चोरी के अपराध में पकड़ा गया।

Previous Post

भाजपा एसआईआर कार्यशाला में बोगस वोटर हटाने और नए मतदाता जोड़ने का संकल्प

Next Post

फुटवियर इंडस्ट्री में लगभग 18,500 करोड़ रुपये के कारोबार की नींव रखी गई

Related Posts

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

September 5, 2026

आगरा। देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी के बेटे करण अडानी शनिवार को परिवार के साथ ताजमहल पहुंचे। पत्नी परिधि अडानी,...

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

September 5, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।...

Next Post
फुटवियर इंडस्ट्री में लगभग 18,500 करोड़ रुपये के कारोबार की नींव रखी गई

फुटवियर इंडस्ट्री में लगभग 18,500 करोड़ रुपये के कारोबार की नींव रखी गई

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

गायत्री पब्लिक स्कूल में हुई प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

गायत्री पब्लिक स्कूल में हुई प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

August 31, 2022
कागारौल में ठेकेदार के यहां से 18 लाख के आभूषण, 6 लाख नगदी,  राइफल चोरी करके ले गए चोर

कागारौल में ठेकेदार के यहां से 18 लाख के आभूषण, 6 लाख नगदी, राइफल चोरी करके ले गए चोर

April 4, 2025
सभी हिंदू आपस में मिलकर रहें ,एक रहें: प्रवीण तोगड़िया

सभी हिंदू आपस में मिलकर रहें ,एक रहें: प्रवीण तोगड़िया

December 7, 2024
होटल में बैठकर करोड़ों की ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

होटल में बैठकर करोड़ों की ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

November 25, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार
  • साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर
  • ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत
  • ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.