• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
चलती ट्रेन में महिला ने चप्पल की बद्दी बनाने वाले को बनवाया ‘पत्रकार’

चलती ट्रेन में महिला ने चप्पल की बद्दी बनाने वाले को बनवाया ‘पत्रकार’

चौथ वसूली करने वाला जा रहा जेल, पत्रकार कैसे बना पुलिस पूछताछ में कई बातें आईं सामने

August 28, 2025
in administration, Agra, Crime

आगरा। एत्माउद्दौला थाना पुलिस के द्वारा चौथ वसूली के आरोप में जिस कथित पत्रकार को पकड़ा गया है पुलिस के द्वारा उससे जब यह पूछताछ की गई कि वह इंटर पास होने पर पत्रकार कैसे बना तो जवाब सुनकर पुलिस भी आश्चर्यचकित हो गई। पत्रकार बनने का रेट सिर्फ  तीन हजार रुपये था। आरोपी ने अब तक कहां-कहां वसूली की है। पुलिस यह भी जानकारी कर रही है। साथ ही पत्रकार बनाने वालों को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है।

रामबाग पर ठाकुर जी मिष्ठान भंडार पर फूड इंस्पेक्टर बनकर वसूली के लिए पहुंचने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके द्वारा दुकान से चौथ वसूली की मांग की जा रही थी। पकड़े जाने पर वह खुद को पत्रकार बताने लगा, उसके पास एक आईडी भी मिली। इंस्पेक्टर देवेंद्र दुबे ने पकड़े गए देवेंद्र से पूछा कि कहां तक पढ़े हो तो उसने बताया कि वह 12वीं तक पढ़ा है। उसने एक बिजली की दुकान खोली थी लेकिन उसमें घाटा होने पर उसे बंद कर दिया। उसके बाद उसने चप्पल की बद्दी बनाने का काम करने लगा। उसने बताया कि एक दिन वह इंटरसिटी से आगरा से दिल्ली जा रहा था। ट्रेन में उसे आरती नाम की महिला मिली, उससे उसकी बातचीत होने लगी। महिला ने उससे पूछा क्या करते हो तो देवेंद्र ने कहा बड़े काम की तलाश में हूं। इसके बाद महिला ने उससे कहा पत्रकार क्यों नहीं बन जाते हो। पत्रकार बनने के लिए सिर्फ तीन हजार रुपये देने पड़ेंगे, उसने बदायूं के एक अनिल यादव नाम के व्यक्ति का नंबर दिया और कहा कि यह आपको पत्रकार बना देंगे। देवेंद्र के द्वारा तीन हजार रुपये देने पर उसे अनिल नाम के व्यक्ति ने आईडी और ब्यूरो चीफ का आई कार्ड दे दिया। पूछताछ में उसने यह भी बताया कि उसके अंडर में उसने चार संवाददाता और रखे हैं। इंस्पेक्टर का कहना है कि आरती और अनिल को भी पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। इसके साथ ही देवेंद्र ने अभी तक कहां-कहां वसूली की है। यह भी जानकारी की जा रही है। पत्रकार को छुड़ाने के लिए सिफारिश में एक-दो पत्रकार भी आए थे। इंस्पेक्टर के तेवरों को देखकर वह भाग गए।

आगरा में फर्जी पत्रकारों का आतंक

आगरा में बड़े पैमाने पर फर्जी पत्रकार बताए जाते हैं। पुलिस और प्रशासन में भी उनकी अच्छी पैंठ है। सबसे ज्यादा फर्जी पत्रकार यमुना पार में बताए जाते हैं। कलेक्ट्रेट में भी गेट में घुसते ही कई फर्जी पत्रकार दिखाई देते हैं जिनके हाथ में आईडी लगी होती हैं। 

Previous Post

वसूली के लिए बना नकली फूड इंस्पेक्टर, पकड़ते ही छोड़ने के लिए बन गया पत्रकार

Next Post

मेट्रो की लापरवाही से दो दिन में दो जान गईं

Related Posts

सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला

सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला

October 13, 2026

आगरा। कमला नगर थाना क्षेत्र के बल्केश्वर इलाके में सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद...

आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर

आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर

October 13, 2026

आगरा। किरावली में रात में आलू चावल खाकर सोए परिवार के पांच लोगों की हालत बिगड़ गई। पड़ोसियों ने किसी...

5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क

5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क

October 12, 2026

आगरा। यूपी रेरा की बकाएदारी पर प्रशासन ने अंसल प्रापर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के खिलाफ कार्रवाई की है। बिल्डर पर...

रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को  रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत

रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत

October 12, 2026

आगरा। सरकारी विभागों में काम करने के एवज में अगर कोई भी किसी से रिश्वत मांगता है तो उसे रंगे...

रामप्रताप चौहान अधिकारियों को चेताते हुए बोले उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए

रामप्रताप चौहान अधिकारियों को चेताते हुए बोले उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए

October 11, 2026

आगरा। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद रामप्रताप सिंह चौहान रविवार को राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली...

ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा

ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा

October 11, 2026

आगरा। ताजमहल में रविवार को अमेरिकी महिला पर्यटक और आंध्र प्रदेश के एक पर्यटक को बंदर ने काट लिया। इससे...

Next Post
मेट्रो की लापरवाही से दो दिन में दो जान गईं

मेट्रो की लापरवाही से दो दिन में दो जान गईं

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

राजकुमार गुप्ता भाजपा के सच्चे सिपाही हैं बोले सांसद नवीन जैन

राजकुमार गुप्ता भाजपा के सच्चे सिपाही हैं बोले सांसद नवीन जैन

March 30, 2025
आगरा-कानपुर हाईवे पर टैंकर से टकराई बस, दो यात्रियों की मृत्यु

आगरा-कानपुर हाईवे पर टैंकर से टकराई बस, दो यात्रियों की मृत्यु

November 3, 2022
रामजीलाल सुमन ने करणी सेना को दी चेतावनी, बोले-19 को अखिलेश आ रहे उनके सामने दो-दो हाथ होंगे

रामजीलाल सुमन ने करणी सेना को दी चेतावनी, बोले-19 को अखिलेश आ रहे उनके सामने दो-दो हाथ होंगे

April 14, 2025
मेट्रो के निर्माण से मोती कटरा क्षेत्र के मकानों में आई दरार

मेट्रो के निर्माण से मोती कटरा क्षेत्र के मकानों में आई दरार

November 1, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला
  • आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर
  • 5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क
  • रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.