आगरा। राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा राणा सांगा को लेकर दिए गए बयान पर विरोध प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को योगी यूथ ब्रिगेड ने उनका पुतला फूंका। उन्होंने कहा रामजी हटाओ अब नाम बावरीलाल सुमन कहलवाओ।
राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के बयान के खिलाफ पूरे देश में विरोध प्रदर्शन जारी है। करणी सेना के द्वारा उनके आवास पर भी प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान जमकर पथराव भी हुआ था। कई गाड़ियां टूटी थीं। पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे। राज्यसभा सांसद के फ्लैट की छत से भी पथराव का वीडियो वायरल हो रहा है। इधर विरोध प्रदर्शन लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को योगी यूथ ब्रिगेड ने शमशाबाद में उनका पुतला फूंका। प्रदेश अध्यक्ष अजय तोमर ने कहा रामजीलाल सुमन से हिसाब बराबर करेंगे। रामजीलाल सुमन के नाम के आगे रामजी लगाना शोभा नहीं देता। इसलिए उन्हें बावरी लाल सुमन के नाम से संबोधित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 12 अप्रैल को रक्त स्वाभिमान सम्मेलन में योगी यूथ ब्रिगेड के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भारी संख्या में पहुंचेंगे।











