आगरा। एक दुकानदार को उसका सर धड़ से अलग करने की धमकी दी गई है। दुकानदार ने एक दुकानदार पर बदमाश के जरिए धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
नेहरू एंक्लेव निवासी सुनील बंसल की कोतवाली में दवा की दुकान है, उनके पड़ोस में हरी मोहन गुप्ता की भी दुकान है। हरिमोहन उनकी दुकान के बाहर सामान रख देते हैं, जिससे रास्ता ब्लॉक हो जाता है। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कई बार कहासुनी भी हो चुकी है। सुनील का आरोप है कि हरिओम ने शाहरुख नाम के दबंग से उन्हें धमकी दिलवाई है।











