आगरा। पर्यटकों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। 5 से 15 अगस्त तक के बीच किसी भी स्मारक में जाने पर उनका टिकट नहीं लगेगा, उन्हें निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। ऐसे में ताजमहल का दीदार करने वाले पर्यटकों के बीच में खुशी की लहर छाई हुई है।
केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने बुधवार को देशभर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण संरक्षित स्मारकों और स्थलों में पांच से 15 अगस्त तक निशुल्क प्रवेश की घोषणा की है। आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के हिस्से के रूप में यह किया जा रहा है। आगरा की बात करें तो आगरा में ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, सिकंदरा सहित कई स्मारक हैं।











