• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
महिला के साथ मारपीट और अभद्रता के मामले में पार्षद सहित तीन पर मुकदमा

महिला के साथ मारपीट और अभद्रता के मामले में पार्षद सहित तीन पर मुकदमा

पार्षद रवि दिवाकर शाहगंज थाना का हिस्ट्रीशीटर भी है

June 27, 2024
in Agra, Crime, News

आगरा। शाहगंज में एक मकान के विवाद में पार्षद सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पार्षद रवि दिवाकर शाहगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। हालांकि मुकदमे की जानकारी के बाद पार्षद के समर्थन में कुछ लोग शाहगंज थाने पहुंचे। पुलिस ने आश्वासन दिया कि बिना साक्ष्य संकलन के कोई कार्रवाई नहीं होगी। जो सही होगा वही होगा। 

 लक्ष्मीपुरम, शाहगंज निवासी धीरज वर्मा ने मुकदमा लिखाया है। पुलिस ने बलवा, मारपीट, छेड़छाड़, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने की धारा के तहत मुकदमा लिखा है। मुकदमे में रवि दिवाकर, पुष्पलता की बहन लता रानी, बलराज सिहं नामजद हैं। आठ-दस अज्ञात लोगों का जिक्र है। मुकदमे में आरोप है कि 24 जून को आरोपित उसके आवास पर पहुंचे। किराएदार लल्लू पंडित ताला बंद करके गए थे। आरोपियों ने ताला तोड़ना शुरू कर दिया। जानकारी पर वह अपनी पत्नी के साथ मौके पर पहुंचा। मौके पर उनके साथ मारपीट की गई। आरोपित किराएदार का सामान उठाकर ले गए। उसकी पत्नी घायल हो गई। उन्हें एससी/एसटी के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। उनकी सूचना पर मौके पर उसी समय पुलिस आई थी।
धीरज वर्मा और उसकी पत्नी डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय के सामने पेश हुए थे। दोनों फूट-फूटकर रो रहे थे। बताया कि उनके मकान पर कब्जे का प्रयास हो रहा है। डीसीपी सिटी ने शाहगंज थाने से जानकारी की। पता चला कि धीरज वर्मा ने मकान एक व्यक्ति से खरीदा है। मकान पुष्पलता का था। पुष्पलता का निधन हो चुका है। उनकी बहन बैनामे को गलत बता रही है। मकान पर अपना हक जता रही है। पार्षद रवि दिवाकर उस पक्ष को लेकर मकान पर पहुंचे थे। डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने मकान के विवाद की जांच एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी को दी। पीड़ित पक्ष से कहा कि अभी सिर्फ उस घटनाक्रम का मुकदमा लिखा जाएगा जो हुआ है। मकान किसका है। इसका फैसला जांच के बाद होगा। यथा स्थिति रहेगी। भाजपा पार्षद रवि दिवाकर ने भी डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय के समक्ष अपना पक्ष रखा। उन्हें बताया कि उसकी हिस्ट्रीशीट हत्या के एक मुकदमे के बाद खुली थी। वह उस मुकदमे में बरी हो चुका है। उस पर लगाए मारपीट और महिला से अभद्रता का आरोप निराधार है। डीसीपी सिटी ने उससे कहा कि मुकदमे का मतलब यह नहीं कि कार्रवाई हो गई। पुलिस वही करेगी जो सही है। 

Previous Post

बीमा लेने के लिए भिखारी को अपने कपड़े पहनाकर जिंदा जलाकर मार दिया था, 17 साल बाद पकड़ा

Next Post

पुलिस हिरासत में एक व्यक्ति की मौत के मामले में दो पुलिसकर्मियों और दो होमगार्ड की मुश्किलें बढ़ी

Related Posts

मण्डलीय विकास कार्यों में आगरा की रैंक पिछड़ने पर मंडलायुक्त हुए नाराज

मण्डलीय विकास कार्यों में आगरा की रैंक पिछड़ने पर मंडलायुक्त हुए नाराज

April 17, 2026

आगरा। मण्डलायुक्त ने शुक्रवार को आइजीआरएस एवं विकास कार्यों की समीक्षा की। मण्डलीय विकास कार्यों की समीक्षा की गयी तो...

शाहगंज में धारदार हथियार से कुत्ते को मार डाला, बदबू से खुला राज

शाहगंज में धारदार हथियार से कुत्ते को मार डाला, बदबू से खुला राज

April 17, 2026

आगरा। आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र स्थित सिद्ध साहनी नगर में पशु क्रूरता की एक दिल दहला देने वाली घटना...

होटल में प्रेमिका ने प्रेमी का काट दिया गला, चीखकर बोली हत्या कर दी

होटल में प्रेमिका ने प्रेमी का काट दिया गला, चीखकर बोली हत्या कर दी

April 17, 2026

आगरा।  ग्वालियर हाईवे पर एक होटल में शुक्रवार सुबह प्रेमिका ने प्रेमी की गला काटकर हत्या कर दी। हत्या करने...

आवास विकास का सिकंदरा में अवैध निर्माण पर बुलडोज़र चला, कई इमारतें सील

आवास विकास का सिकंदरा में अवैध निर्माण पर बुलडोज़र चला, कई इमारतें सील

April 16, 2026

आगरा। आगरा की सिकंदरा योजना में अवैध निर्माण के खिलाफ आवास विकास परिषद ने बड़ा अभियान चलाते हुए सख्त कार्रवाई...

कंगना रनौत केस में कोर्ट ने 30 अप्रैल तक फैसला रिजर्व किया

कंगना रनौत केस में कोर्ट ने 30 अप्रैल तक फैसला रिजर्व किया

April 17, 2026

आगरा। हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत से जुड़े मामले में गुरुवार...

कंगना रनौत के केस में कल आ सकता है फैसला

कंगना रनौत के केस में कल आ सकता है फैसला

April 15, 2026

आगरा। भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के आगरा न्यायालय में चल रहे केस में कल फैसला आने की...

Next Post
पुलिस हिरासत में एक व्यक्ति की मौत के मामले में दो पुलिसकर्मियों और दो होमगार्ड की मुश्किलें बढ़ी

पुलिस हिरासत में एक व्यक्ति की मौत के मामले में दो पुलिसकर्मियों और दो होमगार्ड की मुश्किलें बढ़ी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

सौरव ने ट्वीट किया- कुछ नया करने जा रहा हैं, बीसीसीआई में फैली सनसनी, जय शाह ने गांगुली के इस्तीफे का किया खंडन

सौरव ने ट्वीट किया- कुछ नया करने जा रहा हैं, बीसीसीआई में फैली सनसनी, जय शाह ने गांगुली के इस्तीफे का किया खंडन

June 1, 2022
50 हजार की रिश्वत लेते हुए बीएसए का बाबू गिरफ्तार

50 हजार की रिश्वत लेते हुए बीएसए का बाबू गिरफ्तार

January 2, 2025
ताजमहल की मुख्य गुंबद से उतरते समय विदेशी पर्यटक का पैर फिसला

ताजमहल की मुख्य गुंबद से उतरते समय विदेशी पर्यटक का पैर फिसला

October 7, 2023
कोऑर्डिनेटर से नाराज जहीर अहमद ने छोड़ा हाथी का साथ

कोऑर्डिनेटर से नाराज जहीर अहमद ने छोड़ा हाथी का साथ

February 4, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • मण्डलीय विकास कार्यों में आगरा की रैंक पिछड़ने पर मंडलायुक्त हुए नाराज
  • शाहगंज में धारदार हथियार से कुत्ते को मार डाला, बदबू से खुला राज
  • होटल में प्रेमिका ने प्रेमी का काट दिया गला, चीखकर बोली हत्या कर दी
  • आवास विकास का सिकंदरा में अवैध निर्माण पर बुलडोज़र चला, कई इमारतें सील
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.