• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
परिक्रमा मार्ग को 24 घंटे में दुरुस्त करने का नगरायुक्त ने दिया अल्टीमेटम

परिक्रमा मार्ग को 24 घंटे में दुरुस्त करने का नगरायुक्त ने दिया अल्टीमेटम

टूटे मार्ग को ठीक करने के लिए लगाई गयीं जेसीबी

July 25, 2024
in administration, Agra, Cultural

आगरा। सावन के दूसरे सोमवार को लगने वाली नगर परिक्रमा को लेकर नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने गुरुवार दोपहर को परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया। वनखंडी परिक्रमा मार्ग पर तीन स्थानों पर बरसात के कारण कटे मार्ग और गडढों को उन्होंने तत्काल सही कराने के निर्देश मुख्य अभियंता को दिये। नगर आयुक्त के आदेश के कुछ ही देर बाद नगर निगम के निर्माण विभाग ने दो जेसीबी लगाकर मार्ग को ठीक कराने का काम भी प्रारंभ कर दिया है। वहीं दूसरी ओर नगर निगम पहली बार वन विभाग से सामंजस्य बिठाकर बनखंडी में परिक्रमा मार्ग पर अस्थाई रूप से लाइटिंग की व्यवस्था कराएगा। इस संबंध में वन विभाग के अधिकारियों से बातचीत की जा रही है।
नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने गुरुवार दोपहर को अधिकारियों के साथ परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वनखंडी नगला बूढ़ी और मउ गांव के पास जिन तीन स्थानों पर परिक्रमा मार्ग विगत दिनों हुई भारी बारिश के चलते बह गया था वहां पर तुरंत मिट्टी डालकर मार्ग को दुरुस्त करने के निर्देश उन्होंने मुख्य अभियंता बीएल गुप्ता को दिये। वनखंडी क्षेत्र स्थित परिक्रमा मार्ग हालांकि वन विभाग की भूमि पर है परंतु परिक्रमा मार्ग की व्यवस्थाएं नगर निगम देखता है। नगरायुक्त ने चीफ इंजीनियर को निर्देश दिये कि 24 घंटे के अंदर जिन-जिन स्थानों से परिक्रमा होती है। वहां के मार्गों का निरीक्षण कर जो भी कमियां हैं उन्हें दूर करा लिया जाए। इस दौरान नगर आयुक्त ने वनखंडी मंदिर के पुजारी से बात कर उनकी समस्याएं जानीं। उनके द्वारा मंदिर और परिक्रमा मार्ग पर लाइट की समस्या से अवगत कराये जाने पर उन्होंने लाइट व्यवस्था को दुरुस्त कराने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

प्लास्टिक पर रहे प्रतिंबंध

अधिकारियों को निर्देशित करते हुए नगरायुक्त ने कहा कि परिक्रमा और मेलों के दौरान दुकानदार प्रतिबंधित पॉलीथिन और प्लास्टिक का उपयोग न करें, इस पर खास नजर रखी जाए। मंदिरों के आसपास सफाई के लिए पर्याप्त संख्या में सफाई कर्मी तैनात किये जाएं। सभी जेडएसओ और एसएफआई इस पर नजर बनाये रखें। मेलों के दौरान प्लास्टिक के गिलासों का बड़ी संख्या में उपयोग होता है। इसलिए इस पर नजर रखना जरुरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि परिक्रमा के दौरान शिवभक्तों के लिए आयोजित किये जाने वाले भंडारे आदि में प्लास्टिक के गिलास के बजाय उसके विकल्प को चुनें। इसके लिए कागज के गिलास और दोनों का उपयोग किया जा सकता है।

दुकानों के आगे रखवाएं डस्टबिन

मंदिरों के आसपास मेलों के दौरान लगने वाली दुकानों पर गीले व सूखे कूड़े के लिए हर हाल में दुकानदार से डस्टविन रखवाई जाए। साथ ही दुकानदार को ये भी समझा दिया जाए कि वह सूखा व गीला कूड़ा अलग अलग डस्टविन में डलवाये। उन्हें इस बात से आगाह कर दिया जाए कि अगर सार्वजनिक स्थान पर कूड़ा फैंकते पकड़े गये तो जुर्माने के लिए तैयार रहें। इसके लिए निगम कर्मचारी मंदिर और मेला कमेटी का भी सहयोग लें।

निरीक्षण के दौरान नगरायुक्त के साथ अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव, मुख्य अभियंता बीएल गुप्ता, अधिशासी अभियंता आर के सिंह, अवर अभियंता इंद्रजीत सिंह, सहायक अभियंता एसके ओझा के अलावा जेडएसओ राजीव बालियान, एसएफआई संजीव यादव उपस्थित रहे।

Previous Post

आरटीओ में अचानक निरीक्षण करने पहुंचीं सीडीओ, भागे दलाल

Next Post

चीफ फार्मासिस्ट एक्सपायरी दवाइयों की दर्ज प्रविष्टि का ब्यौरा नहीं दिखा सके, कमिश्नर हुईं नाराज

Related Posts

कुलपति, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रित सहित कई प्रोफेसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार के तहत कोर्ट में परिवाद दर्ज

कुलपति, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रित सहित कई प्रोफेसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार के तहत कोर्ट में परिवाद दर्ज

August 23, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति, कुलसचिव, प्रोफेसरों सहित कई के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए एक अधिवक्ता...

आगरा में सांसद चंद्रशेखर बोले देश में हिटलरशाही जैसे हालात

आगरा में सांसद चंद्रशेखर बोले देश में हिटलरशाही जैसे हालात

August 23, 2026

आगरा। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर रविवार को आगरा आए। उन्होंने यहां भाजपा सरकार पर जमकर...

ग्रेटर आगरा की दोनों टाउनशिप के आवेदकों के पास पंजीकरण फॉर्म में त्रुटि सुधार के लिए एक दिन का समय और है

ग्रेटर आगरा की दोनों टाउनशिप के आवेदकों के पास पंजीकरण फॉर्म में त्रुटि सुधार के लिए एक दिन का समय और है

August 23, 2026

आगरा। ग्रेटर आगरा की टाउनशिप नर्मदापुरम और गंगापुरम के आवेदकों के पास पंजीकरण फॉर्म में त्रुटि सुधार के लिए अब...

पुलिस ने महिला का पैसे और आभूषण से भरा बैग लौटाया तो महिला को चैन आया, इंस्पेक्टर बोले हमने तो फर्ज निभाया

पुलिस ने महिला का पैसे और आभूषण से भरा बैग लौटाया तो महिला को चैन आया, इंस्पेक्टर बोले हमने तो फर्ज निभाया

August 22, 2026

आगरा। इंस्पेक्टर साहब मैं तो बर्बाद हो गई। मेरे पैसे और आभूषण गुम हो गए। घरवाले मुझे ताना दे देकर...

आरपीएफ और जीआरपी ने पकड़े ट्रेन के अंदर यात्रियों का सामान चुराने वाले चोर

आरपीएफ और जीआरपी ने पकड़े ट्रेन के अंदर यात्रियों का सामान चुराने वाले चोर

August 22, 2026

आगरा। आरपीएफ और जीआरपी राजामंडी चौकी पुलिस द्वारा ट्रेन में यात्रियों का सामान चोरी करने वाले शातिर तीन चोरों को...

एसएन इमरजेंसी के बाल रोग विभाग में छत का प्लास्टर गिरा, बच्चे को लगी चोट

एसएन इमरजेंसी के बाल रोग विभाग में छत का प्लास्टर गिरा, बच्चे को लगी चोट

August 21, 2026

आगरा। एसएन मेडिकल कालेज एवं अस्पताल की इमरजेंसी के प्रथम तल पर स्थित बाल रोग वार्ड में शुक्रवार दोपहर में...

Next Post
चीफ फार्मासिस्ट एक्सपायरी दवाइयों की दर्ज प्रविष्टि का ब्यौरा नहीं दिखा सके, कमिश्नर हुईं नाराज

चीफ फार्मासिस्ट एक्सपायरी दवाइयों की दर्ज प्रविष्टि का ब्यौरा नहीं दिखा सके, कमिश्नर हुईं नाराज

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

कर्जा चुकाने के लिए चांदी कारीगर ने रची थी लूट की फर्जी साजिश

कर्जा चुकाने के लिए चांदी कारीगर ने रची थी लूट की फर्जी साजिश

June 9, 2022
एत्मादपुर चौराहे पर फ्लाईओवर निर्माण के लिए सांसद नवीन जैन ने उठाई मांग, परिवहन मंत्री को लिखा पत्र

एत्मादपुर चौराहे पर फ्लाईओवर निर्माण के लिए सांसद नवीन जैन ने उठाई मांग, परिवहन मंत्री को लिखा पत्र

June 24, 2025
घर पर शिवसैनिकों के हल्ला बोल के बाद मातोश्री के सामने हनुमान चालीसा का पाठ करने से पलटीं नवनीत राणा

घर पर शिवसैनिकों के हल्ला बोल के बाद मातोश्री के सामने हनुमान चालीसा का पाठ करने से पलटीं नवनीत राणा

April 23, 2022
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को गुंडई करना पड़ा भारी, मुकदमा

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को गुंडई करना पड़ा भारी, मुकदमा

February 14, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • कुलपति, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रित सहित कई प्रोफेसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार के तहत कोर्ट में परिवाद दर्ज
  • आगरा में सांसद चंद्रशेखर बोले देश में हिटलरशाही जैसे हालात
  • ग्रेटर आगरा की दोनों टाउनशिप के आवेदकों के पास पंजीकरण फॉर्म में त्रुटि सुधार के लिए एक दिन का समय और है
  • पुलिस ने महिला का पैसे और आभूषण से भरा बैग लौटाया तो महिला को चैन आया, इंस्पेक्टर बोले हमने तो फर्ज निभाया
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.