• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
पुलिस ने महिला का पैसे और आभूषण से भरा बैग लौटाया तो महिला को चैन आया, इंस्पेक्टर बोले हमने तो फर्ज निभाया

पुलिस ने महिला का पैसे और आभूषण से भरा बैग लौटाया तो महिला को चैन आया, इंस्पेक्टर बोले हमने तो फर्ज निभाया

रामबाग पर ऑटो में बैग भूल गई थी महिला, पुलिस ने घंटे भर में ही खोज निकाला

August 22, 2026
in Agra, Crime, Police

आगरा। इंस्पेक्टर साहब मैं तो बर्बाद हो गई। मेरे पैसे और आभूषण गुम हो गए। घरवाले मुझे ताना दे देकर मार डालेंगे। कैसे भी मेरे पैसे और जेवर ढूंढ दीजिए। आपका एहसान जीवन भर नहीं भूलूंगी। यह पीड़ा एक महिला के द्वारा नम आंखों से इंस्पेक्टर एत्माउद्दौला देवेंद्र दुबे को बताई गई। महिला को परेशान होता देखकर उन्होंने कहा आप परेशान मत होइए। पूरी बात विस्तार से बताइए। महिला ने बताया वह एक ऑटो में अपना बैग भूल गई है उसमें आभूषण और कैश रखा हुआ था। इंस्पेक्टर ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए ऑटो को खोजना शुरू कर दिया और कुछ ही देर में ऑटो खोज निकाला। जैसे ही इंस्पेक्टर ने महिला को बैग वापस किया महिला के आंखों में से आंसू बंद होने का नाम नहीं ले रहे थे। महिला बोली आपने मुझे बचा लिया। इंस्पेक्टर बोले यह तो हमारा काम है। सरकार सैलरी ही आप लोगों के लिए दे रही है।

प्रियंका पत्नी मनोज कुमार निवासी  एटा शान्तिवेद हॉस्पिटल से रामबाग के लिए ऑटो में बैठी थीं। उनके पास में एक बैग था जिसमें दो अंगूठी, एक मंगलसूत्र व 20 हजार रुपये रखे  थे। महिला ऑटो में ही उसे भूल गई। जब वह रामबाग उतरी तो उसने देखा ऑटो चला गया था। इसके बाद वह रोते हुए थाने पहुंची। इंस्पेक्टर ने उसे परेशान देखकर पानी पिलाया और पूरी बात पूछी। महिला ने बताया आभूषण और 20 हजार रुपये बैग में रखे थे जो की ऑटो में चला गया है। इंस्पेक्टर देवेंद्र दुबे ने ऑटो खोजने के लिए तत्काल तीन टीम गठित कर दीं। ऑटो का नंबर चिन्हित कर लिया गया। कुछ ही देर में उसे खोज भी लिया गया। पूछताछ में ऑटो चालक संजय ने बताया कि महिला का बैग इसमें रह गया था। इसके बाद पुलिस ने उससे वह ले लिया। इंस्पेक्टर ने बैग खोल कर देखा तो उसमें 40 हजार रुपये रखे थे जबकि महिला ने 20 हजार रुपये बताए थे। इस बात पर महिला ने बताया वह इतनी घबरा गई थी कि भूल ही गई थी कि 40 हजार रुपये रखे थे। इसके बाद इंस्पेक्टर ने बैग को महिला के जैसे ही हवाले किया महिला की आंखों में खुशी के आंसू झलक उठे।

Previous Post

आरपीएफ और जीआरपी ने पकड़े ट्रेन के अंदर यात्रियों का सामान चुराने वाले चोर

Next Post

ग्रेटर आगरा की दोनों टाउनशिप के आवेदकों के पास पंजीकरण फॉर्म में त्रुटि सुधार के लिए एक दिन का समय और है

Related Posts

सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या

सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या

October 10, 2026

आगरा। सदर के सेवला में शुक्रवार की रात गोली मारने से घायल ढाबा संचालक की उपचार के दौरान मौत हो...

भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस

भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस

October 10, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में  आगरा में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी हरि किशोर...

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

October 9, 2026

आगरा। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेनों को भारतीय रेलवे ने शनिवार को निरस्त कर...

उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया

उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया

October 9, 2026

आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज में आयोजित संसद सदस्यों के साथ महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा...

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट

October 8, 2026

आगरा। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के...

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

October 8, 2026

आगरा। गुरुवार को जनकपुरी में श्री राम और माता सीता के विवाह उत्सव में बड़हार दावत में शामिल होने के...

Next Post
ग्रेटर आगरा की दोनों टाउनशिप के आवेदकों के पास पंजीकरण फॉर्म में त्रुटि सुधार के लिए एक दिन का समय और है

ग्रेटर आगरा की दोनों टाउनशिप के आवेदकों के पास पंजीकरण फॉर्म में त्रुटि सुधार के लिए एक दिन का समय और है

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक जीतकर देवांशी ने किया आगरा का नाम रोशन

मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक जीतकर देवांशी ने किया आगरा का नाम रोशन

February 19, 2025

बुधवार को 64 मरीज निकले कोरोना संक्रमित

January 5, 2022
भाजपा नेताओं ने कन्नौज में  छात्राओं को बाँटे स्मार्टफ़ोन: सपा का आरोप

भाजपा नेताओं ने कन्नौज में छात्राओं को बाँटे स्मार्टफ़ोन: सपा का आरोप

February 14, 2022
हरीपर्वत में एक होटल में प्रेमी ने लगा ली आग, प्रेमिका भी झुलसी

हरीपर्वत में एक होटल में प्रेमी ने लगा ली आग, प्रेमिका भी झुलसी

April 8, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या
  • भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस
  • नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त
  • उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.