• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
एत्मादपुर पुलिस ने कारोबारी की हत्या होने से बचाई

एत्मादपुर पुलिस ने कारोबारी की हत्या होने से बचाई

20 लाख की रंगदारी मांगने वाले आरोपी को पकड़ा, हत्या की बना रहे थे योजना

February 8, 2025
in Agra, Crime

आगरा। कांच कारोबारी को फोन करके 20 लाख की रंगदारी मांगने वाले आरोपी को एत्मादपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर कारोबारी की हत्या करने की भी  योजना बनाई जा रही थी।

कांच कारोबारी मुस्लिम पुत्र हाजी पुन्नी खां ने विगत चार फरवरी को शिकायत की थी कि उससे फोन पर 20 लाख रुपये की चौथ मांगी गई है। कारोबारी ने पुलिस को वह मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया, जिससे फोन किया गया था। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करने के बाद अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाई थीं। डीसीपी सोनम कुमार ने बताया एक सूचना पर पुलिस ने विगत दिवस सतौली, एत्मादपुर के पास स्थित विनायक मैरिज होम के नजदीक से दीपक कुमार पुत्र विश्वजीत को गिरफ्तार किया। यह अभियुक्त श्यामवीर धर्मशाला के पास नगरा विष्णु, थाना लाइन पार, फिरोजाबाद का निवासी है।

पूछताछ में अभियुक्त ने जो कुछ बताया, उससे पुलिस के भी कान खड़े हो गए। दीपक ने बताया कि मुस्लिम के फिरोजाबाद स्थित कारखाने में उसके पिता काम करते थे। मुस्लिम ने उन्हें नौकरी से हटा दिया था। इसी वजह से उसके मन में गुस्सा था। उसने ठान लिया था कि मुस्लिम को मार देगा। उसके दोस्तों ने इसमें उसका साथ देने की बात कही थी। इसी क्रम में 24 जनवरी को फिरोजाबाद से एक मोबाइल चुराकर उसी से व्यापारी मुस्लिम को चौथ देने के लिए धमकाया था। दीपक ने बताया कि वह एक पिस्टल भी खरीदने की तैयारी में था। इसी सिलसिले में एत्मादपुर में सतौली के पास आया हुआ था। इसी दौरान पुलिस ने उसे दबोच लिया।

Previous Post

नाटक ‘आओ तनिक प्रेम करें’ का हुआ मंचन

Next Post

अयोध्या की हार मिल्कीपुर की जीत से बराबर नहीं हो सकती: अखिलेश यादव

Related Posts

कंगना रनौत के वकील को न्यायालय के तीखे सवालों के बीच बार-बार मांगनी पड़ी माफी

कंगना रनौत के वकील को न्यायालय के तीखे सवालों के बीच बार-बार मांगनी पड़ी माफी

April 30, 2026

आगरा। स्पेशल कोर्ट एमपी-एमएलए में भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत से जुड़े किसानों के अपमान और कथित राजद्रोह...

दरोगा योगेश नागर के पांच महीने में चार थाने बदले, पेड़ कटवाने के मामले में कार्रवाई की जगह फिर से थानाध्यक्ष के रूप में तबादला विभाग में चर्चा का विषय

दरोगा योगेश नागर के पांच महीने में चार थाने बदले, पेड़ कटवाने के मामले में कार्रवाई की जगह फिर से थानाध्यक्ष के रूप में तबादला विभाग में चर्चा का विषय

April 30, 2026

आगरा। न्यू आगरा थाने में खड़ा विशाल वृक्ष कटवाने का मामला सुप्रीम कोर्ट व एनजीटी में पहुंच गया है। यह...

कालिंदी विहार में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना लाखों रुपए की नगदी और जेवर चोरी

कालिंदी विहार में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना लाखों रुपए की नगदी और जेवर चोरी

April 29, 2026

आगरा। आगरा के ट्रांसयमुना थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। कालिंदी विहार इलाके में...

डीपीएस में झगड़ने वाले दो नाबालिगों की पहचान उजागर होने का मामला बाल अधिकार संरक्षण आयोग तक पहुंचा

डीपीएस में झगड़ने वाले दो नाबालिगों की पहचान उजागर होने का मामला बाल अधिकार संरक्षण आयोग तक पहुंचा

April 29, 2026

आगरा। शास्त्रीपुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में कक्षा दस के दो नाबालिग छात्रों के बीच हुआ विवाद अब गंभीर...

दिल्ली पब्लिक स्कूल में छात्र के दांत तोड़ने वाले आरोपी छात्र के खिलाफ सिकंदरा थाने में मुकदमा दर्ज

दिल्ली पब्लिक स्कूल में छात्र के दांत तोड़ने वाले आरोपी छात्र के खिलाफ सिकंदरा थाने में मुकदमा दर्ज

April 28, 2026

आगरा। शास्त्रीपुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में दसवीं के छात्र विश्वजीत मल्होत्रा के साथ मारपीट कर तीन दांत तोड़े जाने...

छावनी क्षेत्र के समग्र विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

छावनी क्षेत्र के समग्र विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

April 28, 2026

आगरा। मंगलवार को छावनी परिषद कार्यालय में छावनी परिषद बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक में छावनी क्षेत्र के समग्र विकास, बुनियादी...

Next Post
अयोध्या की हार मिल्कीपुर की जीत से बराबर नहीं हो सकती:  अखिलेश यादव

अयोध्या की हार मिल्कीपुर की जीत से बराबर नहीं हो सकती: अखिलेश यादव

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

एडीए उपाध्यक्ष और सचिव ने किया इनर रिंग रोड फ्लाईओवर का निरीक्षण

एडीए उपाध्यक्ष और सचिव ने किया इनर रिंग रोड फ्लाईओवर का निरीक्षण

August 29, 2022
केंद्रीय हिंदी संस्थान के प्रोफेसर के प्रमाण पत्र फर्जी, न्यू आगरा थाने में मुकदमा

केंद्रीय हिंदी संस्थान के प्रोफेसर के प्रमाण पत्र फर्जी, न्यू आगरा थाने में मुकदमा

February 9, 2026
हादसा-6: मृतका के परिजनों को मुख्यमंत्री ने की दो लाख रुपये देने की घोषणा

हादसा-6: मृतका के परिजनों को मुख्यमंत्री ने की दो लाख रुपये देने की घोषणा

January 26, 2023
आगरा में गर्मी का सितम, पारा 44 डिग्री के पार

आगरा में गर्मी का सितम, पारा 44 डिग्री के पार

April 28, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • कंगना रनौत के वकील को न्यायालय के तीखे सवालों के बीच बार-बार मांगनी पड़ी माफी
  • दरोगा योगेश नागर के पांच महीने में चार थाने बदले, पेड़ कटवाने के मामले में कार्रवाई की जगह फिर से थानाध्यक्ष के रूप में तबादला विभाग में चर्चा का विषय
  • कालिंदी विहार में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना लाखों रुपए की नगदी और जेवर चोरी
  • डीपीएस में झगड़ने वाले दो नाबालिगों की पहचान उजागर होने का मामला बाल अधिकार संरक्षण आयोग तक पहुंचा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.