• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
डीपीएस में झगड़ने वाले दो नाबालिगों की पहचान उजागर होने का मामला बाल अधिकार संरक्षण आयोग तक पहुंचा

डीपीएस में झगड़ने वाले दो नाबालिगों की पहचान उजागर होने का मामला बाल अधिकार संरक्षण आयोग तक पहुंचा

स्कूल प्रशासन की भूमिका, सुरक्षा व्यवस्था में संभावित लापरवाही और घटना के दौरान अपनाए गए प्रोटोकॉल की भी जांच की मांग उठाई

April 29, 2026
in administration, Agra, Crime, School Diary

आगरा। शास्त्रीपुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में कक्षा दस के दो नाबालिग छात्रों के बीच हुआ विवाद अब गंभीर कानूनी और सामाजिक मुद्दे का रूप ले चुका है। जहां एक ओर झगड़े के दौरान एक छात्र द्वारा दूसरे छात्र के दांत तोड़ दिए गए, वहीं दूसरी ओर इस घटना के बाद जिस तरह से नाबालिगों की पहचान सार्वजनिक की गई, उसने पूरे मामले को और भी संवेदनशील बना दिया है। इस गंभीर प्रकरण को लेकर चाइल्ड राइट्स एक्टिविस्ट नरेश पारस ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग को अवगत कराते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

नरेश पारस एडवोकेट ने आयोग में दर्ज कराई शिकायत में कहा है कि घटना के बाद पीड़ित छात्र के पिता, जो एक यूट्यूबर हैं, ने अपने घायल पुत्र का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जो तेजी से वायरल हो गया। यह कदम बाल अधिकारों की दृष्टि से अत्यंत संवेदनहीन और कानून के विरुद्ध है, क्योंकि नाबालिग की पहचान सार्वजनिक करना सीधे तौर पर उसके अधिकारों का उल्लंघन है। मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी पीड़ित बच्चे के फोटो और वीडियो लगातार प्रसारित होते रहे, जिससे उसकी निजता और गरिमा पर गंभीर प्रश्न खड़े हो गए।

नरेश पारस के अनुसार मामले में थाना सिकंदरा पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 116(2) और 117(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया। हालांकि दोनों छात्र नाबालिग हैं, इसके बावजूद एफआईआर दर्ज कर ली गई और उसकी प्रतिलिपि सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसमें आरोपी छात्र का नाम भी सार्वजनिक हो गया। यह स्थिति किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम 2015 के स्पष्ट उल्लंघन के रूप में सामने आई है, जिसमें नाबालिगों की पहचान गोपनीय रखना अनिवार्य है।एफआईआर के मामले को गंभीरता से लेते हुए आगरा पुलिस के उच्चाधिकारियों ने सिकंदरा थाने के तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है, जो एक प्रारंभिक कदम के रूप में सराहनीय है। बावजूद इसके, यह कार्रवाई पर्याप्त नहीं है और पूरे मामले में व्यापक, निष्पक्ष और समयबद्ध जांच की आवश्यकता है। नरेश पारस ने आयोग से मांग की है कि इस प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों की जवाबदेही तय की जाए। साथ ही, जिन लोगों ने नाबालिगों की पहचान उजागर की है, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से वायरल वीडियो, एफआईआर की प्रतिलिपि और संबंधित सामग्री को तत्काल हटवाया जाए। इसके अतिरिक्त, स्कूल प्रशासन की भूमिका, सुरक्षा व्यवस्था में संभावित लापरवाही और घटना के दौरान अपनाए गए प्रोटोकॉल की भी जांच की मांग उठाई गई है।

Previous Post

दिल्ली पब्लिक स्कूल में छात्र के दांत तोड़ने वाले आरोपी छात्र के खिलाफ सिकंदरा थाने में मुकदमा दर्ज

Next Post

कालिंदी विहार में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना लाखों रुपए की नगदी और जेवर चोरी

Related Posts

विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा

विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा

November 2, 2026

आगरा। फतेहाबाद खंड के अंतर्गत कार्यालय विद्युत उपखंड शमसाबाद में विजिलेंस ने सोमवार को अवर अभियंता (जेई) विनेश यादव और...

ग्रेटर आगरा में गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

ग्रेटर आगरा में गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

November 2, 2026

आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण की ग्रेटर आगरा परियोजना रायपुर एवं रहनकलां के अन्तर्गत गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों का ऑनलाइन...

पीईटी परीक्षा के आखिरी दिन भी रविवार को आगरा की यातायात व्यवस्था लड़खड़ाई

पीईटी परीक्षा के आखिरी दिन भी रविवार को आगरा की यातायात व्यवस्था लड़खड़ाई

November 1, 2026

आगरा। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के आखिरी दिन रविवार को आगरा की यातायात व्यवस्था अभ्यर्थियों की भीड़ के आगे लड़खड़ा...

आर्थिक तंगी से जूझ रहे बुजुर्ग दंपति ने की आत्महत्या

आर्थिक तंगी से जूझ रहे बुजुर्ग दंपति ने की आत्महत्या

November 1, 2026

आगरा। शाहगंज थाना क्षेत्र में के बुजुर्ग दंपती ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। आर्थिक तंगी के चलते उन्होंने...

संजय प्लेस पुलिस चौकी के पीछे ही सजती शराबियों की महफिल

संजय प्लेस पुलिस चौकी के पीछे ही सजती शराबियों की महफिल

October 31, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट पुलिस के लिए बहुत शर्मसार होने की बात है कि चौकी के पीछे ही शराबियों की महफिल...

पुलिस लाइन में फंदे पर लटका मिला महिला कांस्टेबल का शव

पुलिस लाइन में फंदे पर लटका मिला महिला कांस्टेबल का शव

October 31, 2026

आगरा। शनिवार सुबह एक महिला कांस्टेबल ने सरकारी आवास में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर अधिकारी भी...

Next Post
कालिंदी विहार में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना लाखों रुपए की नगदी और जेवर चोरी

कालिंदी विहार में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना लाखों रुपए की नगदी और जेवर चोरी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के बयान के बाद मचा घमासान, राणा सांगा को बताया गद्दार

राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के बयान के बाद मचा घमासान, राणा सांगा को बताया गद्दार

March 22, 2025
एक बोरी अनाज चुराने पर युवक को पेड़ से बांधकर पीटा

एक बोरी अनाज चुराने पर युवक को पेड़ से बांधकर पीटा

October 18, 2023
कल से सुबह 7:00 से खुलेंगे सभी स्कूल, जिलाधिकारी ने किया आदेश

कल से सुबह 7:00 से खुलेंगे सभी स्कूल, जिलाधिकारी ने किया आदेश

April 23, 2024
ब्रिटेन की साम्राज्ञी क्वीन एलिज़ाबेथ का निधन, प्रिंस चार्ल्स बने नये राजा

ब्रिटेन की साम्राज्ञी क्वीन एलिज़ाबेथ का निधन, प्रिंस चार्ल्स बने नये राजा

September 8, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा
  • ग्रेटर आगरा में गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू
  • पीईटी परीक्षा के आखिरी दिन भी रविवार को आगरा की यातायात व्यवस्था लड़खड़ाई
  • आर्थिक तंगी से जूझ रहे बुजुर्ग दंपति ने की आत्महत्या
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.