• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के बयान के बाद मचा घमासान, राणा सांगा को बताया गद्दार

राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के बयान के बाद मचा घमासान, राणा सांगा को बताया गद्दार

भाजपा सांसद राजकुमार चाहर ने भी बयान की आलोचना की, क्षत्रियों में भारी आक्रोश

March 22, 2025
in National, Politics

आगरा। समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा सदन में राणा सांगा को लेकर दिए गए बयान पर सियासत गरमा गई है। हर कोई उनकी आलोचना कर रहा है। क्षत्रियों में भी उनके द्वारा दिए गए बयान को लेकर काफी आक्रोश है। 

सदन को संबोधित करते हुए सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने कहा, ‘एक तो ये बीजेपी के लोगों का तकिया कलाम हो गया है। सभापति महोदय इन मुस्लमान में बाबर का डीएनए है। मैं यह जानना चाहूंगा कि बाबर का डीएनए मुस्लमान में है। हिंदुस्तान का मुस्लमान तो बाबर को अपना आदर्श नहीं मानता है। वो मोहम्मद साहब को अपना आदर्श मानता है। सूफी संतो की परंपरा को अपना आदर्श मानता है। लेकिन सभापति महोदय मैं जानना चाहूंगा कि बाबर को कौन लाया था। बाबर को इब्राहिम लोदी को हराने के लिए राणा सांगा लाया था। तो मुस्लमान तो बाबर की औलाद हैं। तुम गद्दार राणा सांगा की औलाद हो। हम बाबर की तो आलोचना करते हैं। राणा सांगा की नहीं करते हैं। रामजीलाल सुमन के इस बयान के बाद सियासत गरमा गई है।

भाजपा सांसद राजकुमार चाहर ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है रामजीलाल सुमन ने बेशर्मी और तुष्टिकरण की सारी सीमाएं पार कर दीं। सपा सांसद सुमन बाबर औरंगजेब के पक्ष में खड़े होकर आज भी महावीर वीर शूरवीर योद्धा राणा सांगा का अपमान कर रहे। ये राजपूत समाज का ही नहीं पूरे राष्ट्र का अपमान है। समस्त वीर लड़ाकों योद्धाओं का अपमान है, जो मुगलों से लड़े। सपा का डीएनए सबको बता दिया। तुष्टिकरण की सारी हदें पार कर दीं आप तो माफी के लायक भी नहीं बचे। सुमन के बयान पर विवाद खड़ा हो गया।

भाजपा सांसद राजकुमार चाहर द्वारा अपने फेसबुक पेज पर लिखी गयी पोस्ट।

पूर्व बीजेपी सांसद संजीव बालियान ने बयान की निंदा करते हुए इसे राजपूतों का अपमान बताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा, ‘धिक्कार है, तुष्टिकरण की सभी हदें पार करके सपा नेता रामजी लाल सुमन द्वारा संसद में महान वीर राणा सांगा को गद्दार कहना हमारे राजपूत समाज और समस्त हिंदू समाज का घोर अपमान है। सपा को ऐसे शर्मनाक कृत्य पर पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।’

पूर्व बीजेपी सांसद संजीव बालियान द्वारा एक्स पर डाली गई पोस्ट।

क्षत्रिय सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष आरपी सिंह का कहना है कि रामजीलाल सुमन ने जो बयान दिया है उसकी जितनी निंदा की जाए कम है। क्षत्रिय समाज इस बयान के खिलाफ आवाज उठाएगा।

Previous Post

किसान पर फायरिंग और मारपीट कर दबंगों ने 51 हजार लूटे, मुकदमा दर्ज

Next Post

सांसद रामजीलाल सुमन की जीभ काटकर लाने वाले को एक लाख रुपये का इनाम देने का ऐलान

Related Posts

एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते

एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते

October 28, 2026

आगरा। आगरा में मंडी परिसर में एमएलसी चुनाव की मतगणना बुधवार सुबह खत्म हो गई। स्नातक सीट पर भारतीय जनता...

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

October 27, 2026

आगरा। आगरा खंड शिक्षक एमएलसी सीट पर रात 9 बजे तक सपा प्रत्याशी डा. आकाश अग्रवाल लगभग 3431 वोटों से...

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई,  छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

October 26, 2026

आगरा। आगरा में एमएलसी चुनाव के दौरान तीन मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी सामने आने के बाद चुनाव आयोग की तरफ...

कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान

कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान

October 25, 2026

आगरा। आगरा खंड शिक्षक चुनाव के तीन बूथों पर कल मतदान होगा। सुबह 8:00 से 4:00 बजे तक यह मतदान...

संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में  राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर की महत्वपूर्ण चर्चा

संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर की महत्वपूर्ण चर्चा

October 24, 2026

आगरा। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान भारतीय संसदीय दल के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में राज्यसभा...

आगरा में एमएलसी चुनाव में तीन मतदान केंद्रों पर दोबारा होगा मतदान

आगरा में एमएलसी चुनाव में तीन मतदान केंद्रों पर दोबारा होगा मतदान

October 24, 2026

आगरा। आगरा में तीन मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी के आरोप लगे थे। इन मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान मतदान होगा। इसके...

Next Post
सांसद रामजीलाल सुमन की जीभ काटकर लाने वाले को एक लाख रुपये का इनाम देने का ऐलान

सांसद रामजीलाल सुमन की जीभ काटकर लाने वाले को एक लाख रुपये का इनाम देने का ऐलान

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

पत्नी को आत्महत्या के लिए प्रेमी ने उकसाया था, मुकदमा दर्ज

पत्नी को आत्महत्या के लिए प्रेमी ने उकसाया था, मुकदमा दर्ज

March 22, 2025
घर पर बिना बताए फेसबुक फ्रेंड से मिलने के लिए दिल्ली से आगरा चली आई किशोरी

घर पर बिना बताए फेसबुक फ्रेंड से मिलने के लिए दिल्ली से आगरा चली आई किशोरी

November 6, 2022
सोमवार को एक महीने बाद खुले स्कूल, धूप खिलने से शीतलहर से मिली राहत

सोमवार को एक महीने बाद खुले स्कूल, धूप खिलने से शीतलहर से मिली राहत

January 29, 2024

लुटेरा बोला मोबाइल लूटने में मेहनत करनी पड़ती है, रिस्क भी होता है

November 19, 2021

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा
  • ग्रेटर आगरा में गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू
  • पीईटी परीक्षा के आखिरी दिन भी रविवार को आगरा की यातायात व्यवस्था लड़खड़ाई
  • आर्थिक तंगी से जूझ रहे बुजुर्ग दंपति ने की आत्महत्या
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.