• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
60 वर्षीय महिला से नशेड़ी युवक ने किया दुष्कर्म

60 वर्षीय महिला से नशेड़ी युवक ने किया दुष्कर्म

पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर भी पहुंचे

October 25, 2025
in Agra, Crime

आगरा। खंदौली थाना क्षेत्र के नाई की सराय, बिहारी नगर कॉलोनी में 60 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले से क्षेत्र में खलबली मच गई है।

बताया जा रहा है शुक्रवार देर रात वृद्ध महिला शौच के लिए घर के बाहर गई थी। वहां पहले से मौजूद एक नशेड़ी युवक ने उसे दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर भी पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो गया। महिला को एम्बुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। इस वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। थाना खंदौली प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल की बारीकी से जांच की। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया है, ताकि घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा सकें। प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी इस्लाम नगर, टेड़ी बगिया का रहने वाला है। उसकी पहचान कूड़ा बीनने वाले युवक के रूप में हुई है, जो लंबे समय से सूखे नशे का आदी बताया जा रहा है। घटना के बाद से वह फरार है। पुलिस ने आरोपी के परिवारजनों को थाने बुलाकर पूछताछ शुरू कर दी है और विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है। अधिकारियों ने दावा किया है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। स्थानीय लोगों ने घटना को लेकर गहरी नाराजगी जताई है और पुलिस से आरोपी को कड़ी सज़ा दिलाने की मांग की है।

Previous Post

बच्चे के अपहरण में शामिल दो बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, सगे चाचा ने किया था अपहरण

Next Post

नगला बूढ़ी हादसे में पांचों मृतकों का पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार, सुबह घरों में नहीं जले चूल्हे

Related Posts

खारी नदी में पानी पिलाने के लिए नदी में उतारी गईं 18 भैंसें जलकुम्भी में फंसी

खारी नदी में पानी पिलाने के लिए नदी में उतारी गईं 18 भैंसें जलकुम्भी में फंसी

August 29, 2026

आगरा। किरावली थाना क्षेत्र के चैंकोरा गांव में खारी नदी में पानी पिलाने के लिए नदी में उतारी गईं 18...

चलती बुलेट बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी, राहगीरों ने समय रहते बुझाई लपटें

चलती बुलेट बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी, राहगीरों ने समय रहते बुझाई लपटें

August 29, 2026

आगरा। कागारौल क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बुलेट बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही...

एकता थाने से ट्रक चोरी, सिद्धार्थनगर पुलिस ने पकड़वाया,  सवाल- आखिर चोरी का मुकदमा क्यों दर्ज नहीं हुआ?

एकता थाने से ट्रक चोरी, सिद्धार्थनगर पुलिस ने पकड़वाया, सवाल- आखिर चोरी का मुकदमा क्यों दर्ज नहीं हुआ?

August 28, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में अब थाने भी सुरक्षित नहीं है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि जो थाने में...

रक्षाबंधन पर सड़क हादसों में दो घरों के चिराग बुझ गए, छाया मातम

रक्षाबंधन पर सड़क हादसों में दो घरों के चिराग बुझ गए, छाया मातम

August 28, 2026

आगरा। रक्षाबंधन पर सड़क हादसों में दो घरों के चिराग बुझ गए। दिल्ली से आ रही बहनों को लेने जा...

रक्षाबंधन का त्योहार पूरे उत्साह, उमंग और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया जा रहा

रक्षाबंधन का त्योहार पूरे उत्साह, उमंग और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया जा रहा

August 28, 2026

आगरा। भाई-बहन के अटूट स्नेह और विश्वास के प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार आज आगरा में पूरे उत्साह, उमंग और पारंपरिक...

तालाब में डूबती बालिका को युवक ने छलांग लगाकर बचाया

तालाब में डूबती बालिका को युवक ने छलांग लगाकर बचाया

August 27, 2026

आगरा। खेरागढ़ क्षेत्र के लालपुर गांव में तालाब के पास किसी काम से गई एक बालिका अचानक पैर फिसलने से...

Next Post
नगला बूढ़ी हादसे में पांचों मृतकों का पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार, सुबह घरों में नहीं जले चूल्हे

नगला बूढ़ी हादसे में पांचों मृतकों का पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार, सुबह घरों में नहीं जले चूल्हे

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

बालिका ने कहा था मैं घर बता दूंगी, इसलिए कर दी हत्या

December 4, 2021
आगरा में कमिश्नरेट सिस्टम के प्रस्ताव पर लगी मुहर

आगरा में कमिश्नरेट सिस्टम के प्रस्ताव पर लगी मुहर

November 25, 2022
37 सेकेंड का अश्लील वीडियो दिखाकर युवती ने किया ब्लैकमेल

37 सेकेंड का अश्लील वीडियो दिखाकर युवती ने किया ब्लैकमेल

October 9, 2023

एटीएम लूटने वाले बदमाशों के नजदीक पहुंची पुलिस

December 29, 2021

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • खारी नदी में पानी पिलाने के लिए नदी में उतारी गईं 18 भैंसें जलकुम्भी में फंसी
  • चलती बुलेट बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी, राहगीरों ने समय रहते बुझाई लपटें
  • एकता थाने से ट्रक चोरी, सिद्धार्थनगर पुलिस ने पकड़वाया, सवाल- आखिर चोरी का मुकदमा क्यों दर्ज नहीं हुआ?
  • रक्षाबंधन पर सड़क हादसों में दो घरों के चिराग बुझ गए, छाया मातम
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.