• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
एसीपी पर प्रतिकूल टिप्पणी को कोर्ट ने लिया वापस, मिली राहत की सांस

एसीपी पर प्रतिकूल टिप्पणी को कोर्ट ने लिया वापस, मिली राहत की सांस

इबादत नगर थाने की एक विवेचना को लेकर कोर्ट ने की थी टिप्पणी

June 4, 2026
in administration, Agra, Court, Crime, Police

आगरा।  थाना इरादत नगर में दर्ज पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के एक मुकदमे में विवेचक एसीपी शमसाबाद इमरान अहमद का पक्ष सुनने के बाद कोर्ट ने अपनी प्रतिकूल टिप्पणी वापस ले ली है। इसके साथ ही कोर्ट ने मामले में पुलिस द्वारा दाखिल की गई फाइनल रिपोर्ट पर भी संज्ञान ले लिया है।

दरअसल न्यायालय ने इरादत नगर थाना पुलिस को मामले में अभियोग पंजीकृत करने का निर्देश दिया  था। यह मुकदमा 17 मार्च 2026 को दर्ज हुआ, जिसकी विवेचना शुरुआत में तत्कालीन एसीपी शमसाबाद अमीषा को सौंपी गई थी। उनके स्थानांतरण के बाद यह जांच एसीपी मयंक तिवारी को आवंटित हुई। इसके बाद, उनका भी स्थानांतरण हो जाने पर 4 मई 2026 को विवेचना का अतिरिक्त चार्ज वर्तमान विवेचक एसीपी इमरान अहमद को मिला। नियमानुसार इस गंभीर मामले की विवेचना को 60 दिनों के भीतर निस्तारित किया जाना अनिवार्य था, जिसके लिए एसीपी इमरान अहमद ने कोर्ट से अतिरिक्त समय की मांग की थी और गहन जांच के बाद मामले में फाइनल रिपोर्ट दाखिल की थी। सुनवाई के दौरान विवेचक इमरान अहमद ने अदालत को स्पष्ट किया कि विवेचना के दौरान बार-बार जांच अधिकारी (विवेचक) बदलने और मामले की संवेदनशीलता के कारण साक्ष्य जुटाने की कार्यवाही में अतिरिक्त समय लगा। उन्होंने कोर्ट को भरोसा दिलाया कि इस देरी का उद्देश्य किसी भी अभियुक्त को अनुचित लाभ पहुंचाना नहीं था, बल्कि वर्तमान विवेचक द्वारा पूरी तरह से गुण-दोष के आधार पर निष्पक्ष जांच कर फाइनल रिपोर्ट तैयार की गई है। इस दलील को स्वीकार करते हुए कोर्ट ने एसीपी इमरान अहमद पर की गई अपनी प्रतिकूल टिप्पणी को वापस ले लिया। साथ ही अदालत ने भविष्य के लिए सभी विवेचकों को सख्त हिदायत दी कि वे चार्जशीट या एफआर को निर्धारित समय-सीमा के भीतर ही अदालत में दाखिल करें।

Previous Post

विज्ञान भारती के प्रांत अध्यक्ष बने प्रो. मनोज रावत, प्रांत महासचिव डॉ. संध्या अग्रवाल बनीं

Next Post

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने खुद रची अपनी बोलेरो चोरी की साजिश

Related Posts

दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई

दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई

October 23, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में पुलिस की थर्ड डिग्री का एक और मामला सामने आया है। चौकी प्रभारी सौदागर लाइन का...

किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे

किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे

October 23, 2026

आगरा। आगरा में भारतीय किसान यूनियन टिकैत और संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी एसआईआर के विरोध और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश...

एमएलसी चुनाव: फतेहाबाद में सपाई और भाजपाई आपस में भिड़े

एमएलसी चुनाव: फतेहाबाद में सपाई और भाजपाई आपस में भिड़े

October 23, 2026

आगरा। शुक्रवार को एमएलसी चुनाव के मतदान के दौरान फतेहाबाद में एक मतदान केंद्र पर हंगामा हो गया। सपाईयों ने...

उच्च शिक्षा मंत्री ने सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर की विवादित टिप्पणी

उच्च शिक्षा मंत्री ने सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर की विवादित टिप्पणी

October 23, 2026

आगरा। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने आगरा सीट से सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी।...

बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा

बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा

October 22, 2026

आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया स्थित सौ फुटा मार्ग पर घरेलू विवाद के दौरान सगी बहन को...

एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद

एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद

October 22, 2026

आगरा। कल 23 अक्टूबर को एमएलसी चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके चलते पूरे प्रदेश में शराब की दुकानें...

Next Post
भाजपा मंडल अध्यक्ष ने खुद रची अपनी बोलेरो चोरी की साजिश

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने खुद रची अपनी बोलेरो चोरी की साजिश

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

रकाबगंज में केमिकल फैक्ट्री में लगी आग में जिंदा जल गया युवक

रकाबगंज में केमिकल फैक्ट्री में लगी आग में जिंदा जल गया युवक

April 12, 2023
रामगोपाल और शिवपाल एक साथ

रामगोपाल और शिवपाल एक साथ

February 20, 2022
ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026
क्रिकेटर पूनम यादव की जमीन पर एक बार फिर कब्जे का प्रयास

क्रिकेटर पूनम यादव की जमीन पर एक बार फिर कब्जे का प्रयास

August 13, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई
  • किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे
  • एमएलसी चुनाव: फतेहाबाद में सपाई और भाजपाई आपस में भिड़े
  • उच्च शिक्षा मंत्री ने सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर की विवादित टिप्पणी
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.