• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
मोदी और योगी लगा सकेंगे नैया पार?

मोदी और योगी लगा सकेंगे नैया पार?

March 1, 2022
in National, News, Politics

-पीयूष गौतम-
यूपी विधानसभा चुनाव के पांच चरण पूरे हो चुके हैं। हरेक चरण में जनता के मूड अलग-अलग दिखे। ऐसे में तमाम राजनीतिक दलों की पेशानी पर बल पड़ते दिख रहे हैं। वैसे तो चुनाव का पैटर्न कमोबेश वर्ष 2017 वाला ही है। लेकिन उस समय से अबकी बार परिस्थितियां अलग हैं। तब समाजवादी पार्टी सरकार के खिलाफ वोट करने के लिए बड़ी संख्या में लोग मतदान केंद्रों पर पहुंचे थे। इस बार भाजपा सरकार के खिलाफ भले ही एंटी इनकंबैंसी जैसी स्थिति कम ही दिख रही हो लेकिन स्थानीय विधायकों के खिलाफ लोगों में गुस्सा काफी है। यही कारण है कि इस बार भाजपा पूरी तरह से पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के बलबूते ही मैदान में है। हालांकि सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या ये दोनों नेता भाजपा की नैया इस बार भी पार लगा पाएंगे या नहीं?

विधायकों के खिलाफ गुस्सा ऐसा है कि पार्टी नेताओं को नाराज मतदाताओं को मनाने के लिए तेल मालिश तक करनी पड़ रही है। मामला सीधे मोदी-योगी तक न पहुंचे, इसकी कोशिश करते विधायक दिख रहे हैं। पूर्वांचल में विधायकों के खिलाफ नाराजगी के मामले बड़ी संख्या में सामने आए हैं। भाजपा की ओर से कराए गए अंदरूनी सर्वे में भी यह मामला सामने आया था। इसके बाद 100 से अधिक वर्तमान विधायकों के टिकट काटने की तैयारी चल रही थी। यह संख्या कुल विधायकों का करीब 30 से 35 फीसदी तक होने की बात कही जा रही थी। लेकिन, स्वामी प्रसाद मौर्य के पाला बदलने और उसके बाद बने राजनीतिक माहौल में भाजपा इस प्रकार के कड़े फैसले नहीं ले पाई। इस वजह से चुनावी मैदान में पार्टी को विधायकों के स्थान पर पार्टी की टॉप लीडरशिप के चेहरे को आगे करना पड़ रहा है।
गोंडा जिले के मनकापुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार रमापति शास्त्री को पिछले दिनों जनता के विरोध का सामना करना पड़ा है। क्षेत्र की जनता का कहना है कि वर्ष 2017 में जीत के बाद एक बार फिर चुनाव काल में ही विधायक के दर्शन हो रहे हैं। सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज विधानसभा के विधायक और भाजपा के प्रत्याशी भूपेश चौबे के प्रचार का अलग अंदाज सामने आया है। पहले वे भरी सभा में कान पकड़कर उठक-बैठक कर माफी मांगते दिखे और बाद में् वो मतदाता की तेल मालिश करते नजर आए हैं।
भाजपा विधायकों के खिलाफ लोगों के बीच काफी नाराजगी देखी गई है। सिकंदराराऊ से विधायक और भाजपा उम्मीदवार वीरेन्द्र सिंह राणा को लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों ने उनका पुतला फूंका। कुछ इसी प्रकार की नाराजगी खतौली विधायक विक्रम सैनी को झेलनी पड़ी। मुनव्वरपुर गांव के चौपाल में पहुंचे विधायक के खिलाफ लोगों ने नारेबाजी कर दी। उन्हें वहां से पैदल ही निकला पड़ा था। सिराथू सीट से भाजपा उम्मीदवार केशव प्रसाद मौर्य को अपने घर में विरोध का सामना करना पड़ा। डिप्टी सीएम के खिलाफ महिलाओं ने नारेबाजी कर दी थी। मुजफ्फरनगर के पुरकाजी सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रमोद ऊंटवाल का भी काफी विरोध हुआ था। मथुरा की बलदेव सीट पर फिर से मौजूदा विधायक पूरन प्रकाश को उतारा गया है। टिकट मिलने के बाद जब वे अपने विधानसभा क्षेत्र के खजूरी और रामपुर गांव पहुंचे तो लोगों ने उनका जोरदार विरोध किया था।

Previous Post

यूक्रेन में एक भारतीय छात्र की मौत

Next Post

कोलकाता में व्यापारी की हत्या कर लूट करने वाले तीन बदमाश आगरा पुलिस ने 2.80 करोड़ के सोने के साथ पकड़े

Related Posts

एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद

एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद

October 22, 2026

आगरा। कल 23 अक्टूबर को एमएलसी चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके चलते पूरे प्रदेश में शराब की दुकानें...

एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर भाजपा और सपा में टक्कर, स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र ‘गुरुजी’ का पलड़ा भारी

एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर भाजपा और सपा में टक्कर, स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र ‘गुरुजी’ का पलड़ा भारी

October 21, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन चुनाव में शुक्रवार को मतदान है। आज शाम को...

रामजीलाल सुमन बोले ललित के हत्यारों के खिलाफ हो मुकदमा दर्ज

रामजीलाल सुमन बोले ललित के हत्यारों के खिलाफ हो मुकदमा दर्ज

October 18, 2026

आगरा। रकाबगंज थाना क्षेत्र के रावली में पुलिस दबिश के दौरान जिस युवक ललित की हत्या का पुलिस पर आरोप...

भाजपा पार्षद दो बेटों सहित हुआ फरार, घर पर कुर्की आदेश चस्पा

भाजपा पार्षद दो बेटों सहित हुआ फरार, घर पर कुर्की आदेश चस्पा

October 18, 2026

आगरा। थाना हरीपर्वत क्षेत्र में एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में भाजपा पार्षद किशन नायक और उनके दो बेटे...

महिला व युवा मतदाताओं का पंजीकरण बढ़ाने पर जोर, पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान बोले डीएम

महिला व युवा मतदाताओं का पंजीकरण बढ़ाने पर जोर, पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान बोले डीएम

October 16, 2026

आगरा। जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के आधार पर फोटो...

आगरा में बारिश ने बिगाड़ा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का गणित

आगरा में बारिश ने बिगाड़ा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का गणित

October 16, 2026

आगरा। शुक्रवार सुबह से अचानक बदले मौसम और तेज बारिश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित आगरा दौरे के कार्यक्रम...

Next Post
कोलकाता में व्यापारी की हत्या कर लूट करने वाले तीन बदमाश आगरा पुलिस ने 2.80 करोड़ के सोने के साथ पकड़े

कोलकाता में व्यापारी की हत्या कर लूट करने वाले तीन बदमाश आगरा पुलिस ने 2.80 करोड़ के सोने के साथ पकड़े

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने मां के साथ किया ताजमहल का दीदार

बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने मां के साथ किया ताजमहल का दीदार

March 11, 2024
खड़े ट्रक में जा घुसी वैगनआर,  एक की मौत, तीन घायल

खड़े ट्रक में जा घुसी वैगनआर, एक की मौत, तीन घायल

February 26, 2025
नकली पुलिसकर्मियों को असली पुलिस ने पकड़ा तो निकली हेकड़ी

नकली पुलिसकर्मियों को असली पुलिस ने पकड़ा तो निकली हेकड़ी

September 11, 2023
दिव्यांग बच्चे भी प्रतिभाशाली होते हैं, हम सभी उन्हें आगे बढ़ाने, उन्नति व विकास में सहयोग करें: राज्यपाल

दिव्यांग बच्चे भी प्रतिभाशाली होते हैं, हम सभी उन्हें आगे बढ़ाने, उन्नति व विकास में सहयोग करें: राज्यपाल

March 4, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा
  • एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद
  • एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर भाजपा और सपा में टक्कर, स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र ‘गुरुजी’ का पलड़ा भारी
  • ललित की मौत के मामले में विरोध होता जा रहा तेज, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.