आगरा। कोरोना ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है। आज नए पांच केस मिले हैं। इसके बाद खलबली मच गई है।
कोरोना संक्रमण की चौथी लहर ने दस्तक दे दी है। मेक्सिको से एक और अमेरिका से आए 2 पर्यटक सहित ताज नगरी में सोमवार को 5 नए मरीज मिले हैं। इससे पहले 13 मार्च को 5 संक्रमित मरीज मिले थे। रविवार रात को पर्यटकों की रिपोर्ट आई, जिसके बाद कोरोनावायरस की पुष्टि हुई। कमला नगर निवासी गुड़गांव से लौटी छात्रा और एक अन्य छात्रा भी संक्रमित मिले हैं।











