• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
दर्द निवारक दवा ‘ऑक्सालजिन डीपी’ का नकली संस्करण तैयार कर बाजार में बेचा जा रहा था

दर्द निवारक दवा ‘ऑक्सालजिन डीपी’ का नकली संस्करण तैयार कर बाजार में बेचा जा रहा था

जांच में सामने आया कि अप्रैल 2025 से अब तक करीब 1,78,965 पत्ते नकली ऑक्सालजिन डीपी आगरा पहुंचाए गए

May 24, 2026
in administration, Agra, Health

आगरा। आगरा में कोतवाली थाना क्षेत्र से नकली दवाओं के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। औषधि प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने ऐसी गैंग का भंडाफोड़ किया है, जो मशहूर फार्मा कंपनी ज़ायडस हेल्थकेयर लिमि की दर्द निवारक दवा ‘ऑक्सालजिन डीपी’ का नकली संस्करण तैयार कर बाजार में बेच रही थी। मामले में चार मुख्य आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई औषधि निरीक्षक नीलेश शर्मा की तहरीर पर की गई है।

पूरे मामले की शुरुआत तब हुई, जब कंपनी की ओर से आगरा में नकली ऑक्सालजिन डीपी टैबलेट बिकने की शिकायत औषधि विभाग को भेजी गई। शिकायत मिलते ही 6 मई 2026 को औषधि निरीक्षक नवनीत कुमार और नीलेश शर्मा ने कंपनी प्रतिनिधियों के साथ कम्मू टोला, फव्वारा, जौहरी बाजार स्थित ‘श्री मेडिकल एजेंसीज’ पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान फर्म के पार्टनर सुरेन्द्र कुमार गुप्ता और उनके पुत्र अंशुल गुप्ता से स्टॉक और लेजर मांगे गए। जांच में सामने आया कि जितनी दवा खरीदी गई थी, बिक्री उससे कहीं अधिक दिखाई गई। वैध बिलों पर सिर्फ 13,160 स्ट्रिप्स खरीदी गई थीं, जबकि बाजार में उससे कई गुना ज्यादा सप्लाई की जा चुकी थी। जांच के दौरान सुरेन्द्र गुप्ता की निशानदेही पर टीम पास ही स्थित ‘गोल्डन पैलेस’ बिल्डिंग के बेसमेंट तक पहुंची। यहां भारी मात्रा में दवाओं का भंडारण मिला। जब अधिकारियों ने दोबारा विस्तृत जांच की, तो अंशुल गुप्ता ने स्वीकार किया कि गोदाम का कोई लाइसेंस नहीं था और उसे अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था। मौके से मिली दवाओं को 33 सफेद प्लास्टिक कट्टों में सील कर जब्त कर लिया गया। कंपनी के तकनीकी विश्लेषण में दवाओं के दो बैच पूरी तरह नकली पाए गए। पूछताछ में सुरेन्द्र गुप्ता ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि वह अलीगढ़ निवासी मयंक गुप्ता से बिना बिल नकली दवाएं मंगवाता था। दवाओं की सप्लाई बसों के जरिए आगरा पहुंचाई जाती थी। जांच में सामने आया कि अप्रैल 2025 से अब तक करीब 1,78,965 पत्ते नकली ऑक्सालजिन डीपी आगरा पहुंचाए गए। आरोपी सामान्य कॉल के बजाय व्हाट्सएप कॉल का इस्तेमाल करते थे, ताकि बातचीत रिकॉर्ड न हो सके। भुगतान के लिए हवाला नेटवर्क का उपयोग किया जाता था। 5 रुपये के नोट के सीरियल नंबर को कोड बनाकर लेनदेन कन्फर्म किया जाता था। मयंक गुप्ता के मोबाइल की गूगल मैप टाइमलाइन और कॉल रिकॉर्ड खंगालने के बाद जांच टीम उत्तराखंड के रुड़की स्थित मै. लेरोई फार्मास्युटिकल्स प्रा. लिमि. तक पहुंची। 14 मई 2026 को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के ड्रग इंस्पेक्टर्स ने संयुक्त छापेमारी की। फैक्ट्री की छत पर भारी मात्रा में खाली एल्युमिनियम फॉयल और एम्बर रंग की पीवीसी कैविटी बरामद हुई, जिनकी पैकिंग शैली नकली ऑक्सालजिन डीपी जैसी ही थी। टीम ने मौके से 2.7 किलोग्राम खाली स्ट्रिप रोल, 90 किलोग्राम पीवीसी फॉयल जब्त की। फैक्ट्री के डायरेक्टर अन्नू अरोड़ा और संयम अरोड़ा इन सामग्रियों के वैध दस्तावेज और बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड पेश नहीं कर सके।

Previous Post

डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को होटल बुलाकर बंधक बनाने और ऑनलाइन पैसे वसूलने वाला गैंग पकड़ा

Next Post

आगरा क्लब में ग्लैमर का महाकुंभ, ‘मे क्वीन बॉल 2026’ में मॉडल्स ने बिखेरा खूबसूरती का जलवा

Related Posts

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

October 9, 2026

आगरा। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेनों को भारतीय रेलवे ने शनिवार को निरस्त कर...

उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया

उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया

October 9, 2026

आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज में आयोजित संसद सदस्यों के साथ महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा...

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट

October 8, 2026

आगरा। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के...

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

October 8, 2026

आगरा। गुरुवार को जनकपुरी में श्री राम और माता सीता के विवाह उत्सव में बड़हार दावत में शामिल होने के...

ग्रेटर आगरा की टाउनशिपों का निरीक्षण करने पहुंचे एडीए उपाध्यक्ष, कार्य धीमे होता देख हुए नाराज

ग्रेटर आगरा की टाउनशिपों का निरीक्षण करने पहुंचे एडीए उपाध्यक्ष, कार्य धीमे होता देख हुए नाराज

October 7, 2026

आगरा। ग्रेटर आगरा योजना में विकास कार्यों की रफ्तार को धीमा लेकर एडीए के उपाध्यक्ष विजय कुमार नाराज हुए। निरीक्षण...

न्यायालय के आदेश पर ठेकेदार रवि लवानिया के खिलाफ छत्ता थाने में मुकदमा दर्ज

न्यायालय के आदेश पर ठेकेदार रवि लवानिया के खिलाफ छत्ता थाने में मुकदमा दर्ज

October 7, 2026

आगरा। जलकल विभाग से जुड़े मामले में न्यायालय के आदेश पर छत्ता थाने में ठेकेदार रवि लवानिया समेत पांच लोगों...

Next Post
आगरा क्लब में ग्लैमर का महाकुंभ, ‘मे क्वीन बॉल 2026’ में मॉडल्स ने बिखेरा खूबसूरती का जलवा

आगरा क्लब में ग्लैमर का महाकुंभ, ‘मे क्वीन बॉल 2026’ में मॉडल्स ने बिखेरा खूबसूरती का जलवा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

फर्जी तरीके से लाइसेंस जारी होने की जांच शुरू होने से मची हुई है खलबली

फर्जी तरीके से लाइसेंस जारी होने की जांच शुरू होने से मची हुई है खलबली

October 6, 2024
आरपीएफ इंस्पेक्टर और दो कांस्टेबलों ने किया जीजा-साले का अपहरण

आरपीएफ इंस्पेक्टर और दो कांस्टेबलों ने किया जीजा-साले का अपहरण

December 13, 2022
गुडवर्क बताकर ली शाबासी, आधे घंटे बाद मामले में आया U टर्न

गुडवर्क बताकर ली शाबासी, आधे घंटे बाद मामले में आया U टर्न

July 16, 2023
मथुरा के कान्हा ने यहां से जाकर गुजरात में द्वारिका बनाई, कृष्णनगरी में बोले प्रधानमंत्री

मथुरा के कान्हा ने यहां से जाकर गुजरात में द्वारिका बनाई, कृष्णनगरी में बोले प्रधानमंत्री

November 23, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त
  • उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया
  • मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट
  • नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.