• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आगरा क्लब में ग्लैमर का महाकुंभ, ‘मे क्वीन बॉल 2026’ में मॉडल्स ने बिखेरा खूबसूरती का जलवा

आगरा क्लब में ग्लैमर का महाकुंभ, ‘मे क्वीन बॉल 2026’ में मॉडल्स ने बिखेरा खूबसूरती का जलवा

59 वर्षीय दीप्ति सारस्वत ने क्लब क्वीन का ताज अपने नाम किया

May 24, 2026
in administration, Agra, Cultural, Fashion

आगरा। आगरा क्लब के लॉन में शनिवार रात आयोजित प्रतिष्ठित ‘मे क्वीन बॉल 2026’ सौंदर्य, प्रतिभा और आत्मविश्वास का अद्भुत संगम बन गया। शहर की प्रतिभाशाली युवतियों और महिलाओं ने अपने आकर्षक व्यक्तित्व, बौद्धिक क्षमता और दमदार मंच प्रस्तुति से ऐसा जलवा बिखेरा कि पूरा माहौल तालियों की गूंज से भर उठा। प्रतियोगिता में 59 वर्षीय दीप्ति सारस्वत ने उम्र की सीमाओं को तोड़ते हुए क्लब क्वीन का खिताब अपने नाम कर महिला सशक्तिकरण और नेवर गिव अप का प्रेरणादायी संदेश दिया।

आगरा क्लब में ग्लैमर का महाकुंभ, ‘मे क्वीन बॉल 2026’ में मॉडल्स ने बिखेरा खूबसूरती और आत्मविश्वास का जादू, 59 साल की दीप्ति सारस्वत क्लब क्वीन, अर्शप्रीत कौर क्लब प्रिंसेस और डॉ. निधि रावत क्लब शहज़ादी चुनी गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ आगरा क्लब की फर्स्ट लेडी श्रीमती सीमा प्रताप, स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर रजत त्यागी, ब्रिगेडियर केबी सिंह तथा ब्रिगेडियर एस.पी. यादव द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इसके बाद तंबोला इवेंट के साथ शाम का रंगारंग सिलसिला शुरू हुआ। दिल्ली से आईं प्रोफेशनल मॉडल्स ने जब रैंप पर कदम रखा तो दूधिया रोशनी में पूरा वातावरण किसी फैशन शो से कम नजर नहीं आया। दर्शकों ने जोरदार तालियों के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद दिल्ली के प्रसिद्ध एवोल्यूशन डांस ग्रुप ने अपनी ऊर्जावान प्रस्तुतियों से मंच पर ऐसा समां बांधा कि पूरा आगरा क्लब झूम उठा। प्रतियोगिता के पहले राउंड में प्रतिभागी युवतियां पारंपरिक भारतीय साड़ियों में तेनु शरारत दिखावां…गीत की धुन पर रैंप पर उतरीं। सभी प्रतिभागियों ने पूरे आत्मविश्वास और शालीनता के साथ निर्णायक मंडल के समक्ष अपना परिचय प्रस्तुत किया। दूसरे चरण से पहले एक बार फिर मॉडल्स और डांसर्स की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंतिम क्वेश्चन-आंसर राउंड में प्रतिभागियों से तार्किक और बौद्धिक सवाल पूछे गए, जिनका उन्होंने बेहद प्रभावशाली ढंग से जवाब दिया। कड़े मुकाबले के बाद विजेताओं की घोषणा की गई, जिसमें 59 वर्षीय दीप्ति सारस्वत ने क्लब क्वीन का ताज अपने नाम किया। अर्शप्रीत कौर को क्लब प्रिंसेस तथा डॉ. निधि रावत को क्लब शहज़ादी घोषित किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में मिसेस साही, डॉ. अनु प्रसाद और कॉर्पोरेट ट्रेनर सुप्रिया शामिल रहीं। सभी विजेताओं को क्राउन, सेश, सर्टिफिकेट्स, ट्रैवल वाउचर्स और आकर्षक उपहार प्रदान किए गए। आगरा मंडल के कमिश्नर नागेंद्र प्रताप आईएएस की धर्मपत्नी एवं फर्स्ट लेडी श्रीमती सीमा प्रताप ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन महिलाओं और युवतियों को आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति का मंच प्रदान करते हैं। वहीं आगरा क्लब के मानद सचिव राहुल के. पालीवाल ने बताया कि क्लब लगातार सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है। एंटरटेनमेंट डायरेक्टर कर्नल धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर का मंच देना था और इसमें क्लब पूरी तरह सफल रहा। कार्यक्रम का निर्देशन सूरज तिवारी ने किया, जबकि मंच संचालन दिल्ली की प्रसिद्ध एंकर लीसा तोमर ने किया। फैशन कोरियोग्राफी सागर कक्कड़ द्वारा की गई। इस आयोजन में विनय बंसल, सौरभ अग्रवाल, अनुराग शर्मा, लेफ्टिनेंट कर्नल टी.सी. सिंह, दीपक मोहन सहित शहर के अनेक गणमान्य लोग और क्लब सदस्य सपरिवार उपस्थित रहे।

Previous Post

दर्द निवारक दवा ‘ऑक्सालजिन डीपी’ का नकली संस्करण तैयार कर बाजार में बेचा जा रहा था

Next Post

आगरा चौपाटी में जिप लाइन झूले से गिरकर किशोर की मौत

Related Posts

औद्योगिक विकास में योगदान के लिए चैम्बर अध्यक्ष मनोज बंसल समेत कई उद्यमी सम्मानित

औद्योगिक विकास में योगदान के लिए चैम्बर अध्यक्ष मनोज बंसल समेत कई उद्यमी सम्मानित

August 24, 2026

आगरा। होटल ताज, आगरा में आयोजित BRAND ICONS 2026 समारोह में औद्योगिक विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए...

मैंने जिसके साथ जीने मरने की कसम खाई उसके लिए एक किडनी कुछ भी नहीं है बोली पत्नी

मैंने जिसके साथ जीने मरने की कसम खाई उसके लिए एक किडनी कुछ भी नहीं है बोली पत्नी

August 24, 2026

आगरा। सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में मीना ने अपने पति की जिंदगी बचाने के लिए अपनी एक किडनी दान की।...

कुलपति, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रित सहित कई प्रोफेसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार के तहत कोर्ट में परिवाद दर्ज

कुलपति, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रित सहित कई प्रोफेसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार के तहत कोर्ट में परिवाद दर्ज

August 23, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति, कुलसचिव, प्रोफेसरों सहित कई के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए एक अधिवक्ता...

आगरा में सांसद चंद्रशेखर बोले देश में हिटलरशाही जैसे हालात

आगरा में सांसद चंद्रशेखर बोले देश में हिटलरशाही जैसे हालात

August 23, 2026

आगरा। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर रविवार को आगरा आए। उन्होंने यहां भाजपा सरकार पर जमकर...

ग्रेटर आगरा की दोनों टाउनशिप के आवेदकों के पास पंजीकरण फॉर्म में त्रुटि सुधार के लिए एक दिन का समय और है

ग्रेटर आगरा की दोनों टाउनशिप के आवेदकों के पास पंजीकरण फॉर्म में त्रुटि सुधार के लिए एक दिन का समय और है

August 23, 2026

आगरा। ग्रेटर आगरा की टाउनशिप नर्मदापुरम और गंगापुरम के आवेदकों के पास पंजीकरण फॉर्म में त्रुटि सुधार के लिए अब...

पुलिस ने महिला का पैसे और आभूषण से भरा बैग लौटाया तो महिला को चैन आया, इंस्पेक्टर बोले हमने तो फर्ज निभाया

पुलिस ने महिला का पैसे और आभूषण से भरा बैग लौटाया तो महिला को चैन आया, इंस्पेक्टर बोले हमने तो फर्ज निभाया

August 22, 2026

आगरा। इंस्पेक्टर साहब मैं तो बर्बाद हो गई। मेरे पैसे और आभूषण गुम हो गए। घरवाले मुझे ताना दे देकर...

Next Post
आगरा चौपाटी में जिप लाइन झूले से गिरकर किशोर की मौत

आगरा चौपाटी में जिप लाइन झूले से गिरकर किशोर की मौत

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

लोकायुक्त के यहां कुलपति, कुलसचिव सहित कई के खिलाफ भ्रष्टाचार का परिवाद दाखिल

लोकायुक्त के यहां कुलपति, कुलसचिव सहित कई के खिलाफ भ्रष्टाचार का परिवाद दाखिल

July 12, 2025
कोरोना के नए केस सीधे 90 प्रतिशत उछले, बढ़ गई बेचैनी

कोरोना का प्रभाव बढ़ रहा आगरा में

April 23, 2022
3 दिन में बुखार से दो बच्चों की मौत

3 दिन में बुखार से दो बच्चों की मौत

September 15, 2022
तेज हवा-आंधी से चंबल का पोंटून पुल हटा, आवागमन रुका

तेज हवा-आंधी से चंबल का पोंटून पुल हटा, आवागमन रुका

April 24, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • औद्योगिक विकास में योगदान के लिए चैम्बर अध्यक्ष मनोज बंसल समेत कई उद्यमी सम्मानित
  • मैंने जिसके साथ जीने मरने की कसम खाई उसके लिए एक किडनी कुछ भी नहीं है बोली पत्नी
  • कुलपति, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रित सहित कई प्रोफेसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार के तहत कोर्ट में परिवाद दर्ज
  • आगरा में सांसद चंद्रशेखर बोले देश में हिटलरशाही जैसे हालात
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.