• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
एसएन मेडिकल कॉलेज की प्राची गुप्ता बनेंगी गोल्डन गर्ल

एसएन मेडिकल कॉलेज की प्राची गुप्ता बनेंगी गोल्डन गर्ल

10 स्वर्ण पदक दिए जाएंगे, समारोह में कुल 110 पदक दिए जाएंगे, अभी तक भारी संख्या में छात्रों का रिजल्ट सही नहीं हुआ

February 21, 2024
in administration, Agra, Education, News

-गौरव प्रताप सिंह-

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में प्राची गुप्ता गोल्डन गर्ल बनेंगी। वह एसएन मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस फाइनल प्रोफेशनल वर्ग की छात्रा हैं।  उन्हें 10 स्वर्ण पदक दिए जाएंगे।

पांच मार्च को विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह आयोजित होगा। इसमें 110 पदक दिए जाएंगे। सूची विश्वविद्यालय ने वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।  24 फरवरी  तक आपत्तियां मांगी गई हैं।152 पदकों की सूची है, 42 पदक विभिन्न कारणों से नहीं दिए जाएंगे। इसमें कुछ पाठ्यक्रम बंद हो गए हैं। कुछ के परिणाम नहीं हैं। इधर पांच मार्च को दीक्षांत समारोह आयोजित होना है। अभी तक भारी संख्या में छात्रों का रिजल्ट सही नहीं हुआ है। वह रोजाना परीक्षा नियंत्रक कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जबकि सभी छात्रों का रिजल्ट सही होने के बाद ही तिथि घोषित होनी चाहिए थी। कई छात्र ऐसे हैं जिनका एक-दो विषय में एमडब्लू आया है। अगर उनके नंबर चढ़ जाएंगे तो हो सकता है वह टॉपर बन जाएं। 

एक छात्रा का आया था एमडब्ल्यू, री एग्जाम देना पड़ा था, दूसरी छात्रा को बना दिया था टॉपर

वर्ष 2022 में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की एमएससी छात्रा की विवि ने कॉपी खो दी। पेपर में एमडब्ल्यू लगा दिया। छात्रा ने उपस्थिति सीट और बुकलेट लेकर परीक्षा नियंत्रक के सामने कई बार चक्कर लगाए। कहा कि उसने पेपर दिया था, फिर भी चौथे पेपर में एमडब्ल्यू लगा आया है। छात्रा उनके सामने  रोई, गिड़गिड़ाई लेकिन परीक्षा नियंत्रक का दिल नहीं पसीजा। छात्रा ने परीक्षा नियंत्रक की लचर कार्यशैली और अपने भविष्य की चिंता को देख री एग्जाम दे दिया। छात्रा के री एग्जाम में भी 98 अंक आए। छात्रा ने टॉप करता देखकर भी अपना नाम मेडल सूची में नहीं होता देख मेडल  देने की मांग की। विवि ने उसे टॉपर देख भी टहलाया और कहा कि उसने री एग्जाम दिया है। री एग्जाम देने वाले बच्चे को मेडल नहीं दिया जाता।  छात्रा ने कोर्ट जाने की धमकी दी। इसके बाद  विवि अधिकारियों ने अपने को फंसता देख छात्रा को मेडल देने का निर्णय ले लिया है।

बता दें कि स्मृति सिंह सिसौदिया ने केआरआरसीएम कॉलेज मैनपुरी से एमएससी रसायन विज्ञान में किया था। छात्रा के प्रथम वर्ष में 600 में से 580 नंबर यानि की 96.66 प्रतिशत अंक आए। इतने नंबर आने के बाद छात्रा ने मेडल की उम्मीद में द्वितीय वर्ष में भी दिन-रात पढ़ाई की। छात्रा के द्वितीय वर्ष के चारों पेपर बहुत अच्छे हुए। छात्रा के प्रथम पेपर में 100 में से 96, द्वितीय में 92, तृतीय में 98 नंबर आए।  छात्रा को क्या पता था कि फर्जीवाड़े और घोटाले से आंबेडकर विवि में उसकी कॉपी गायब कर दी जाएगी। विवि ने छात्रा के चौथे पेपर में एमडब्ल्यू लगा दिया। छात्रा यह देख तनाव में आ गई। क्यों कि उसने पेपर दिया था। सबूत के तौर पर छात्रा के पास उपस्थिति सीट और चौथे पेपर की परीक्षा केंद्र पर जमा हुई ओएमआर पेपर की बुकलेट भी थी। वह यह दोनों लेकर परीक्षा नियंत्रक के पास आई और कहा मैंने पेपर दिया था फिर भी चौथे पेपर में एमडब्ल्यू आ गया है। परीक्षा नियंत्रक ने उसकी एक नहीं सुनी और टहला दिया। छात्रा ने परीक्षा नियंत्रक के अनेकों चक्कर लगाए। हर बार एक ही जवाब मिला तुम्हारी कॉपी खो गई है। छात्रा ने परीक्षा नियंत्रक से यह भी कहा कि मैं टॉपर हूं। मेरे प्रथम वर्ष में सर्वाधिक नंबर थे। द्वितीय वर्ष में भी तीन पेपर में 90 से ऊपर नंबर हैं, लेकिन परीक्षा नियंत्रक ने उसकी एक नहीं सुनी। अपने भविष्य की चिंता को लेकर छात्रा परीक्षा नियंत्रक के सामने रोई, गिड़गिड़ाई लेकिन परीक्षा नियंत्रक ने उसकी कॉपी नहीं सर्च कराई। इसके बाद छात्रा को मजबूरी में री एग्जाम में बैठना पड़ा। री एग्जाम में भी छात्रा ने 98 अंक हासिल किए।

 

विवि छात्रा की जगह दूसरी छात्रा श्रेया गर्ग को मेडल दे रहा था। स्मृति सिंह विवि में आई और कहा कि मेडल उसे मिलना चाहिए। री एग्जाम में भी 100 में से उसके 98 नंबर आए हैं। विवि प्रशासन बोला री एग्जाम वाले को मेडल नहीं दिया जाता है। इसके बाद छात्रा ने कहा कि आपकी लापरवाही से मेरी कॉपी गायब हुई है, मेरी से नहीं। मुझे तो दूसरी बार पेपर और देना पड़ा। छात्रा हाईकोर्ट में न चली जाए। इस डर से विवि ने तब उसे ही मेडल देने का निर्णय लिया था और मेडल सूची से श्रेया का नाम हटाकर उसका नाम डाला था।  

 

Previous Post

आगरा पुलिस बिना डॉक्टर को दिखाए मान लेती है मृत, लोडर में लदवाकर भिजवा देती पोस्टमार्टम हाउस

Next Post

हाईवे पर ट्रक और कार की भिड़ंत में दो की मौत

Related Posts

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

September 8, 2026

आगरा। बारिश के बाद आगरा जनपद के गांवों से लेकर शहर की कॉलोनियों और नगर निकाय क्षेत्रों में जलभराव की...

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा

September 8, 2026

आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कर पार्टी संगठन की मजबूती, जनसेवा,...

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

Next Post
हाईवे पर ट्रक और कार की भिड़ंत में दो की मौत

हाईवे पर ट्रक और कार की भिड़ंत में दो की मौत

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

आगरा में 40 किलोमीटर के दायरे में किसानों का प्रदर्शन

आगरा में 40 किलोमीटर के दायरे में किसानों का प्रदर्शन

June 22, 2023
पेपर लीक मामले में उच्च शिक्षा मंत्री ने कुलपति सहित सभी अधिकारी किए तलब

मंत्री की नाराजगी के बाद परीक्षा नियंत्रक का चार्ज कुलसचिव को दिया गया

May 15, 2022
ब्रह्मकुमारी आश्रम खुदकुशी मामला: सुसाइड नोट से पता चला परेशान थीं दोनों बहनें

ब्रह्मकुमारी आश्रम खुदकुशी मामला: सुसाइड नोट से पता चला परेशान थीं दोनों बहनें

November 11, 2023
जुआ पकड़ने गए पुलिसकर्मी संख्या में जुआरियों से कम पड़ गए, 50 से ऊपर जुआरी भाग निकले

जुआ पकड़ने गए पुलिसकर्मी संख्या में जुआरियों से कम पड़ गए, 50 से ऊपर जुआरी भाग निकले

April 26, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा
  • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा
  • पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार
  • साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.