• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
महिला दरोगा ने थानाध्यक्ष के गंदे व्यवहार की शिकायत की थी, फिर भी नहीं हुई कार्रवाई, एसीपी ने अपने स्तर से ही कर दिया तबादला

महिला दरोगा ने थानाध्यक्ष के गंदे व्यवहार की शिकायत की थी, फिर भी नहीं हुई कार्रवाई, एसीपी ने अपने स्तर से ही कर दिया तबादला

June 25, 2024
in administration, Agra, News, Police

-गौरव प्रताप सिंह-

आगरा। महिला दरोगा को कमरे में अपने साथ सोने के लिए बुलाने वाले इंस्पेक्टर दुर्गेश मिश्रा के सुर्खियों मे छाने के बाद अब आगरा के पुलिस अधिकारी नींद से जागे हैं। महिला दरोगाओं और महिला कांस्टेबलों के साथ बैठक की जा रही हैं। बैठक में सामने निकल कर आ रहा है कि एसीपी भी प्राइवेट फ्लैट पर रात में ओआर के लिए बुलाते हैं। दुर्गेश मिश्रा कांड से पहले आलम यह था कि लिखित शिकायतों पर भी कार्रवाई नहीं की गई। पश्चिमी जोन के थाने में तैनात एक महिला दरोगा ने भी थानाध्यक्ष के गंदे व्यवहार और रात में परेशान करने की नीयत से बुलाने की शिकायत की थी। इस थानाध्यक्ष पर कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। एसीपी ने उच्च अधिकारियों को शिकायत से भी अवगत नहीं कराया। अपने ही स्तर से महिला दरोगा का दूसरे थाने में तबादला कर दिया, जबकि एसीपी को तबादला करने का कोई अधिकार ही नहीं है। अब जब एत्माउद्दौला थाने वाला मामला सुर्खियों में आया है तब पुराना मामला भी सामने सुर्खियों में निकलकर आ रहा है।

एक महिला दरोगा पर इंस्पेक्टर दुर्गेश मिश्रा अपने कमरे में साथ सोने के लिए दबाव बना रहे थे। महिला दरोगा को एक बार उन्होंने पकड़ भी लिया था। आरोप है कि जबरदस्ती उसकी किस लेने की भी कोशिश की गई थी। विरोध करने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई थी। मामले में जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद इंस्पेक्टर को निलंबित तो कर दिया गया है, लेकिन उनके खिलाफ अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। इधर लखनऊ तक मामला सुर्खियों में छाने के बाद सोमवार को पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर एसीपी सुकन्या शर्मा ने पूरे जिले की महिला दरोगाओं और मंगलवार को महिला कांस्टेबल को बुलाकर उनके साथ बैठक की। बैठक में उन्हें बताया गया कि उन्हें भी कोई शिकायत है तो वह अपने अधिकारियों को जरूर बताएं। सोमवार की बैठक में कई महिला दरोगाओं ने एक थानाध्यक्ष के व्यवहार की शिकायत की थी। यह थानाध्यक्ष इस समय मजबूत पिलर की तरह जमे हुए हैं। कई अन्य मामले संज्ञान में आने के बाद भी अधिकारी उन पर कार्रवाई की हिम्मत नहीं कर पाए हैं। चर्चाएं हैं कि एक जनप्रतिनिधि का उन पर हाथ है। बताया जा रहा है कि इस थानाध्यक्ष की चुनाव से पहले उन्हीं के थाने में उन्हीं के बेच की दरोगा ने  एसीपी से शिकायत की थी कि थानाध्यक्ष का व्यवहार बहुत गंदा है। बहुत ही गंदी भाषा का प्रयोग करते हैं। रात में 11:00 बजे मीटिंग रखते हैं और बुलाने के लिए दवाब बनाते हैं। मैंने कहा मेरे बच्चे शहर में रहते हैं। अगर एक घंटे पहले मीटिंग की सूचना मिल जाया करें तो मैं आ जाया करूंगी। मुझे आने में कोई परेशानी नहीं है। मैं ड्यूटी से भी नहीं डरती हूं। इस पर उन्होंने मना कर दिया था। कहासुनी होने के बाद भी रात में ही आने के लिए कई बार दबाव बनाया। महिला दरोगा ने एसीपी से कहा वह उनके व्यवहार से बहुत ज्यादा परेशान हो गई हैं। वह अपने पद का भी दुरुपयोग करते हैं। परेशान करने की नीयत से रात में ही बुलाते हैं। सोमवार को प्रशिक्षु दरोगाओं ने भी इसी बात की इन्हीं थानाध्यक्ष की शिकायत की है। बताया जा रहा है कि चुनाव से पहले की गई महिला दारोगा की शिकायत को एसीपी ने दवा दिया। महिला दरोगा का एसीपी ने खुद ही दूसरे थाने में तबादला कर दिया, जबकि डीसीपी को ही दरोगा का तबादला करने का अधिकार है। इस मामले में डीसीपी सोनम कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया उनके संज्ञान में तो मामला ही नहीं है। उनका कहना है वह इस बात की जानकारी कर रहे हैं कि एसीपी ने अपने स्तर से ही महिला दरोगा का तबादला कैसे कर दिया, उन तक शिकायत को क्यों नहीं पहुंचाया गया। 

Previous Post

सीबीसीआईडी के सामने मृतक अधिवक्ता की पत्नी बोलीं उन्हें न्याय मिलना चाहिए नहीं तो आत्महत्या कर लेंगी

Next Post

आगरा के मर्चेंट नेवी अफसर की चीन में मौत, 13 दिन से परिवार शव का कर रहा इंतजार

Related Posts

कमला नगर से गायब हुए दो छात्रों को पुलिस ने हरिद्वार से खोज निकाला

कमला नगर से गायब हुए दो छात्रों को पुलिस ने हरिद्वार से खोज निकाला

July 25, 2026

आगरा। आगरा के कमला नगर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुए कक्षा नौ के दोनों...

अब न कर्फ्यू न दंगा है, यूपी में अब सब चंगा ही चंगा: योगी आदित्यनाथ

अब न कर्फ्यू न दंगा है, यूपी में अब सब चंगा ही चंगा: योगी आदित्यनाथ

July 25, 2026

आगरा। शनिवार को फतेहाबाद रोड स्थित टाटा मैदान में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा और कांग्रेस की...

दो छात्रों के रहस्यमय ढंग से लापता होने से परिवारों में हड़कंप

दो छात्रों के रहस्यमय ढंग से लापता होने से परिवारों में हड़कंप

July 24, 2026

आगरा। आगरा के कमला नगर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के कक्षा नौ के दो छात्रों के रहस्यमय ढंग से...

मुख्यमंत्री कल से दो दिन रहेंगे आगरा में, 421 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

मुख्यमंत्री कल से दो दिन रहेंगे आगरा में, 421 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

July 24, 2026

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 और 26 जुलाई को आगरा के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान...

होटल में वन विभाग की टीम ने चार तस्करों को पकड़ा

होटल में वन विभाग की टीम ने चार तस्करों को पकड़ा

July 23, 2026

आगरा। सैंया अंतर्गत आगरा ग्वालियर हाईवे स्थित एक होटल से वन विभाग की टीम ने चार तस्करों को पकड़ा है।...

सुप्रीम कोर्ट से टीटीजेड के उद्योगों को बड़ी राहत: एलएमवी-6 कनेक्शनों पर लगी रोक हटी, 400 कनेक्शन क्लीयर, नए आवेदनों का भी रास्ता साफ

सुप्रीम कोर्ट से टीटीजेड के उद्योगों को बड़ी राहत: एलएमवी-6 कनेक्शनों पर लगी रोक हटी, 400 कनेक्शन क्लीयर, नए आवेदनों का भी रास्ता साफ

July 23, 2026

आगरा। सुप्रीम कोर्ट ने ताज ट्रिपेजियम जोन (टीटीजेड) क्षेत्र के उद्योगों को बड़ी राहत देते हुए आगरा और फिरोजाबाद समेत...

Next Post
आगरा के मर्चेंट नेवी अफसर की चीन में मौत, 13 दिन से परिवार शव का कर रहा इंतजार

आगरा के मर्चेंट नेवी अफसर की चीन में मौत, 13 दिन से परिवार शव का कर रहा इंतजार

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर पर जानलेवा हमला, कमर में लगी गोली

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर पर जानलेवा हमला, कमर में लगी गोली

June 28, 2023
4 छात्रों ने मिलकर चुराई स्कूटी, सीसीटीवी में कैद

4 छात्रों ने मिलकर चुराई स्कूटी, सीसीटीवी में कैद

July 9, 2022
ताहगंज में अवैध कॉलोनी पर चला एडीए का बुलडोजर

ताहगंज में अवैध कॉलोनी पर चला एडीए का बुलडोजर

September 2, 2025
टप्पेबाज गैंग अपने साथ चोरी का जो लाखों रुपये का सोना लाया था, वह कहां हैं?

टप्पेबाज गैंग अपने साथ चोरी का जो लाखों रुपये का सोना लाया था, वह कहां हैं?

October 25, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • कमला नगर से गायब हुए दो छात्रों को पुलिस ने हरिद्वार से खोज निकाला
  • अब न कर्फ्यू न दंगा है, यूपी में अब सब चंगा ही चंगा: योगी आदित्यनाथ
  • दो छात्रों के रहस्यमय ढंग से लापता होने से परिवारों में हड़कंप
  • मुख्यमंत्री कल से दो दिन रहेंगे आगरा में, 421 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.