आगरा। एत्मादपुर के मोहल्ला शेखान तीन घरों में पशुओं की चर्बी से देसी घी बनाया जा रहा था। पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मौके से चर्बी से बने घी के टिन, पशुओं की खाल और मांस बरामद किया गया है।
मोहल्ला शेखान में सोमवार सुबह पुलिस ने बबलू व फरमान के घर दबिश दी, जहां से भारी मात्रा में पशु मीट मिला। वहीं एक और घर में पशु कटान की जानकारी मिली। जिस पर पुलिस ने उस्मान के घर छापा मारा, वहां भी मीट मिला और 70 टीन चर्बी से भरे मिले हैं। इसका प्रयोग देसी घी बनाने में किया जा रहा था। पशु चिकित्सक मीट का सेंपल जांच के लिए ले गए हैं। यह काम कब से चल रहा था। पुलिस इस बात की जांच में जुटी हुई है।











