• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
कमलानगर में सट्टे की हुई एफआईआर और विवेचना में कांड करने पर कमिश्नर हुए नाराज, थानाध्यक्ष पर गिर सकती गाज

कमलानगर में सट्टे की हुई एफआईआर और विवेचना में कांड करने पर कमिश्नर हुए नाराज, थानाध्यक्ष पर गिर सकती गाज

पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने विवेचना को भी क्राइम ब्रांच में ट्रांसफर किया

January 11, 2026
in administration, Agra, Crime, Police

आगरा। कमलानगर थाने के द्वारा सट्टे की एफआईआर में मास्टरमाइंड को बचाने के लिए गोलमोल नामजदगी और विवेचना में झोल किए जाने का मामला सुर्खियों में आने के बाद पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार थाने की कार्यशैली पर काफी नाराज हुए हैं।  उन्होंने थानाध्यक्ष योगेश नागर की कड़ी फटकार लगाई है। थानाध्यक्ष से कहा गया है कि तुम यह क्या गोलमाल कर रहे हो। उन्हें चार्ज से भी हटाया जा सकता है। इसके साथ ही विवेचना को क्राइम ब्रांच में ट्रांसफर कर दिया गया है। 

दिसंबर 2025 को पुलिस ने लोहिया नगर में एक घर में दबिश दी थी। शिवम और भारत कुमार को मौके से गिरफ्तार दिखाया गया था। चौकी प्रभारी बल्केश्वर अमित कुमार ने अपनी तरफ से मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमे में प्रवीन उर्फ हप्पू और अनूप कमला नगर को वांछित दिखाया। इलाके में दिल्ली का सट्टा अनूप अग्रवाल कराता है। वही मास्टर माइंड बताया जाता है। पुलिस को अच्छे से पता भी था। फिर भी एफआईआर में अनूप अग्रवाल का नाम पूरा नहीं खोला गया। जबकि मौके से दो लोग पकड़े गए थे। वह पुलिस के ही साथ थे और करीब 12 से 15 घंटे पुलिस के साथ रहे। फिर भी पुलिस उनसे पूरे नाम, पते जानकारी कर एफआईआर में दर्ज नहीं कर सकी। चर्चा है कि गोलमोल नाम दर्ज करने के लिए ही बड़ी डील हुई थी। डौकी थाने में तैनात एक सिपाही ने यह डील कराई थी। इधर थाना पुलिस अपने ही जाल में उल्टा और  फंस गई है क्योंकि 16 दिसंबर को यानी कि मुकदमा दर्ज होने के 11 दिन बाद मुखबिर के माध्यम से अनूप कश्यप का नाम पर्चे में खोला जा रहा है।  अनूप कश्यप के द्वारा अग्रिम जमानत भी करा ली गई है। जब पुलिस की गिरफ्त में दो लोग थे तो उनसे पूछकर फरार दोनों लोगों के पूरे नाम क्यों नहीं लिखे? अनूप का नाम अधूरा क्यों लिखा गया? फरार लोगों को गिरफ्तार करने के प्रयास क्यों नहीं किए गए? इधर पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार छुट्टी पर थे। शनिवार शाम को वह छुट्टी से वापस आए हैं। आते ही उन्होंने सबसे पहले इस मामले की जानकारी की। वह चंद सेकंड में पूरे खेल को समझ गए। इसके बाद थानाध्यक्ष योगेश नागर पर वह विफर पड़े। उन्होंने तत्काल प्रभाव से विवेचना को क्राइम ब्रांच में ट्रांसफर कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने थानाध्यक्ष और विवेचक पर कार्रवाई की बात कही है। पुलिस कमिश्नर के संज्ञान में यह भी आ गया है कि मथुरा में दरोगा योगेश नागर ने क्या-क्या कांड किए थे। वह समझ गए हैं यह दरोगा किसी दिन कोई बड़ा कांड करके पुलिस की छवि खराब कर सकता है।

मैं छुट्टी पर गया था। छुट्टी से आते ही इस मामले की जानकारी ली। तत्काल प्रभाव से विवेचना को क्राइम ब्रांच में ट्रांसफर कर दिया गया है। पूरे मामले की जांच एसीपी को दी गई है। मामले में थानाध्यक्ष योगेश नागर पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्हें चार्ज से हटाया जा रहा है। कानून के साथ किसी को खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। 

दीपक कुमार ,पुलिस कमिश्नर आगरा

Previous Post

शाहगंज में दूध व्यवसायी मुन्ना डेरी के परिसर में लगी भीषण आग

Next Post

धोखाधड़ी के मामले में पूर्व सपा नेता को एत्मादपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Related Posts

इरादतनगर में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

इरादतनगर में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

July 19, 2026

आगरा। आगरा के थाना इरादतनगर क्षेत्र में एक युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद...

एंबुलेंस की आड़ में की जा रही अंतरराज्यीय शराब तस्करी का भंडाफोड़

एंबुलेंस की आड़ में की जा रही अंतरराज्यीय शराब तस्करी का भंडाफोड़

July 19, 2026

आगरा। एत्मादपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एंबुलेंस की आड़ में की जा रही अंतरराज्यीय शराब तस्करी का भंडाफोड़ करते...

कमला नगर में यह सड़क है या पाताल लोक का रास्ता सपा नेता ने उठाया सवाल

कमला नगर में यह सड़क है या पाताल लोक का रास्ता सपा नेता ने उठाया सवाल

July 18, 2026

आगरा। आगरा की पॉश कॉलोनी कमला नगर में सड़क पर बने गहरे गड्ढे को लेकर शनिवार को अनोखा विरोध प्रदर्शन...

कानून के हाथ लंबे होते हैं- 27 साल से फरार हत्यारे को पकड़ लिया आगरा पुलिस ने

कानून के हाथ लंबे होते हैं- 27 साल से फरार हत्यारे को पकड़ लिया आगरा पुलिस ने

July 18, 2026

आगरा। कानून के हाथ बहुत लंबे होते हैं। इस कहावत को आगरा पुलिस ने 27 साल से फरार 50 हजार...

आगरा मेट्रो का सिकंदरा तक तेजी से बढ़ा निर्माण कार्य, प्रथम कॉरिडोर के सभी 152 पिलर तैयार

आगरा मेट्रो का सिकंदरा तक तेजी से बढ़ा निर्माण कार्य, प्रथम कॉरिडोर के सभी 152 पिलर तैयार

July 17, 2026

आगरा। आगरा में मेट्रो परियोजना तेजी से अपने अगले चरण की ओर बढ़ रही है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन...

शिकोहाबाद में पुलिसकर्मियों को गोली मारने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में ढेर, एडीजी बोले- पुलिस ने अदम्य साहस का परिचय दिया

शिकोहाबाद में पुलिसकर्मियों को गोली मारने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में ढेर, एडीजी बोले- पुलिस ने अदम्य साहस का परिचय दिया

July 17, 2026

आगरा/ फिरोजाबाद। इटावा में लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों की शुक्रवार को शिकोहाबाद में नगला कन्हई...

Next Post
धोखाधड़ी के मामले में पूर्व सपा नेता को एत्मादपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

धोखाधड़ी के मामले में पूर्व सपा नेता को एत्मादपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

मरुधर एक्सप्रेस में महिला से छेड़छाड़, आरोपी के जीआरपी थाने से भागने का आरोप

मरुधर एक्सप्रेस में महिला से छेड़छाड़, आरोपी के जीआरपी थाने से भागने का आरोप

February 3, 2026
सदर में ज्वेलर की दुकान में लाखों रुपए की चोरी

सदर में ज्वेलर की दुकान में लाखों रुपए की चोरी

January 10, 2024
सिपाही को घायल करने वाले तीन खनन माफिया दबोचे

सिपाही को घायल करने वाले तीन खनन माफिया दबोचे

July 18, 2023
करहल के जसवंतपुर में कल होगा पुनर्मतदान

जीत को लेकर अपने-अपने दावे ठोंक रहे प्रत्याशी

March 7, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • इरादतनगर में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज
  • एंबुलेंस की आड़ में की जा रही अंतरराज्यीय शराब तस्करी का भंडाफोड़
  • कमला नगर में यह सड़क है या पाताल लोक का रास्ता सपा नेता ने उठाया सवाल
  • कानून के हाथ लंबे होते हैं- 27 साल से फरार हत्यारे को पकड़ लिया आगरा पुलिस ने
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.