• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
रेबीज के टीके लगने के बावजूद पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई

रेबीज के टीके लगने के बावजूद पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई

February 3, 2026
in administration, Agra, Health, Monkey menace

आगरा। पिनाहट ब्लॉक क्षेत्र के गांव अतैयापुरा में रेबीज के टीके लगने के बावजूद पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी बड़ा प्रश्नचिह्न है।

 नौ जनवरी को छोटू घर के बाहर खेल रहा था, तभी एक आवारा कुत्ते ने उसके चेहरे पर काट लिया। परिजन उसे तत्काल पिनाहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद रेबीज का इंजेक्शन लगाया गया। परिजनों का कहना है कि बच्चे को 9, 12 और 16 जनवरी को रेबीज के इंजेक्शन लगाए गए थे। अगली खुराक की तारीख 7 फरवरी तय की गई थी। इसके बावजूद शनिवार को अचानक बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। घबराए परिजन उसे इलाज के लिए दिल्ली ले गए, जहां चिकित्सकों ने उपचार किया, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। रविवार सुबह बालक की मौत हो गई। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब नियमानुसार रेबीज के इंजेक्शन लगाए गए थे, तो फिर बच्चे की जान क्यों नहीं बच सकी। क्या इंजेक्शन की गुणवत्ता में कोई कमी थी? क्या इंजेक्शन को सही तापमान पर संरक्षित किया गया था? क्या काटे जाने के स्थान की गंभीरता के अनुसार अतिरिक्त उपचार की जरूरत थी? या फिर कहीं इलाज की प्रक्रिया में चूक हुई? सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी प्रमोद कुशवाहा का कहना है कि बालक को नियमानुसार रेबीज के इंजेक्शन लगाए गए थे। मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई है और स्वास्थ्य विभाग द्वारा तथ्यों की जांच की जा रही है।

Previous Post

दिव्यांगों को ट्राई साइकिल और जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ दोनों ही मिलेंगे 22 फरवरी को मेगा शिवर में

Next Post

परेशान होकर लोगों ने घर बेचने के लगाए पोस्टर, दौड़ती हुई पहुंची पुलिस

Related Posts

अमेरिकी विदेश मंत्री ने पत्नी के साथ किया ताजमहल का दीदार

अमेरिकी विदेश मंत्री ने पत्नी के साथ किया ताजमहल का दीदार

May 25, 2026

आगरा। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने सोमवार को ताजमहल का दीदार किया। वह उसकी खूबसूरती के कायल हो गए।...

चौपाटी हादसे का लाइव वीडियो आया सामने, टिकट 400 रुपये लेकिन सुरक्षा के मानकों से खिलवाड़

चौपाटी हादसे का लाइव वीडियो आया सामने, टिकट 400 रुपये लेकिन सुरक्षा के मानकों से खिलवाड़

May 25, 2026

आगरा। ताजनगरी फेज-2 स्थित चौपाटी में रविवार शाम फिरोजाबाद से आए चूड़ी व्यापारी के बेटे कुनाल  का जिप लाइन से...

आगरा चौपाटी में जिप लाइन झूले से गिरकर किशोर की मौत

आगरा चौपाटी में जिप लाइन झूले से गिरकर किशोर की मौत

May 24, 2026

आगरा। थाना ताजगंज क्षेत्र स्थित आगरा चौपाटी में जिप लाइन झूले पर सवार होकर रोमांच का आनंद ले रहे 15...

आगरा क्लब में ग्लैमर का महाकुंभ, ‘मे क्वीन बॉल 2026’ में मॉडल्स ने बिखेरा खूबसूरती का जलवा

आगरा क्लब में ग्लैमर का महाकुंभ, ‘मे क्वीन बॉल 2026’ में मॉडल्स ने बिखेरा खूबसूरती का जलवा

May 24, 2026

आगरा। आगरा क्लब के लॉन में शनिवार रात आयोजित प्रतिष्ठित ‘मे क्वीन बॉल 2026’ सौंदर्य, प्रतिभा और आत्मविश्वास का अद्भुत...

दर्द निवारक दवा ‘ऑक्सालजिन डीपी’ का नकली संस्करण तैयार कर बाजार में बेचा जा रहा था

दर्द निवारक दवा ‘ऑक्सालजिन डीपी’ का नकली संस्करण तैयार कर बाजार में बेचा जा रहा था

May 24, 2026

आगरा। आगरा में कोतवाली थाना क्षेत्र से नकली दवाओं के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। औषधि प्रशासन और...

डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को होटल बुलाकर बंधक बनाने और ऑनलाइन पैसे वसूलने वाला गैंग पकड़ा

डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को होटल बुलाकर बंधक बनाने और ऑनलाइन पैसे वसूलने वाला गैंग पकड़ा

May 23, 2026

आगरा। डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को होटल बुलाकर बंधक बनाने और ऑनलाइन पैसे वसूलने वाले गैंग का ताजगंज पुलिस...

Next Post
परेशान होकर लोगों ने घर बेचने के लगाए पोस्टर, दौड़ती हुई पहुंची पुलिस

परेशान होकर लोगों ने घर बेचने के लगाए पोस्टर, दौड़ती हुई पहुंची पुलिस

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

वैलेंटाइन डे पर रामबाग पार्क में युवक से मारपीट

वैलेंटाइन डे पर रामबाग पार्क में युवक से मारपीट

February 14, 2022
जनकपुरी महोत्सव से जुड़े क्षेत्रों में सभी विकास कार्य तेजी से पूर्ण करें: मंडलायुक्त

जनकपुरी महोत्सव से जुड़े क्षेत्रों में सभी विकास कार्य तेजी से पूर्ण करें: मंडलायुक्त

September 7, 2022
चौथ वसूली करने वाला 10 हजार का इनामी लगा पुलिस के हाथ

चौथ वसूली करने वाला 10 हजार का इनामी लगा पुलिस के हाथ

November 11, 2022
मरुधर एक्सप्रेस में महिला से छेड़छाड़, आरोपी के जीआरपी थाने से भागने का आरोप

मरुधर एक्सप्रेस में महिला से छेड़छाड़, आरोपी के जीआरपी थाने से भागने का आरोप

February 3, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • अमेरिकी विदेश मंत्री ने पत्नी के साथ किया ताजमहल का दीदार
  • चौपाटी हादसे का लाइव वीडियो आया सामने, टिकट 400 रुपये लेकिन सुरक्षा के मानकों से खिलवाड़
  • आगरा चौपाटी में जिप लाइन झूले से गिरकर किशोर की मौत
  • आगरा क्लब में ग्लैमर का महाकुंभ, ‘मे क्वीन बॉल 2026’ में मॉडल्स ने बिखेरा खूबसूरती का जलवा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.