आगरा। एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र में ट्यूशन पढ़कर लौट रही एक छात्रा के साथ एक अधेड़ ने छेड़छाड़ कर दी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
एक छात्रा नुनिहाई चौकी क्षेत्र में अपने परिवार के साथ रहती है। वह दसवीं कक्षा में है। छात्र के परिजनों ने बताया कि वह ट्यूशन पढ़कर घर आ रही थी। रास्ते में लालू तोमर नाम के अधेड़ ने शराब के नशे में उसके साथ में छेड़छाड़ की। इंस्पेक्टर विनोद मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।











