• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आरपीएफ इंस्पेक्टर और दो कांस्टेबलों ने किया जीजा-साले का अपहरण

आरपीएफ इंस्पेक्टर और दो कांस्टेबलों ने किया जीजा-साले का अपहरण

पुलिस आयुक्त ने आठ घंटे के अंदर बरामद किए दोनों, पुलिस कर्मियों को भी पकड़ा

December 13, 2022
in Agra, Crime, Police

आगरा। आरपीएफ आगरा कैंट थाने में तैनात इंस्पेक्टर और दो कॉन्स्टेबल ने मलपुरा थाना क्षेत्र से दो लोगों का अपहरण कर लिया। अपहरण करने के बाद चार लाख रुपये फिरौती मांगी। अपहरण किये गए युवक का भाई जब फिरौती देने गया तो पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया और दोनों को उनके चंगुल से मुक्त कराया। अपहरणकर्ताओं को पकड़ने के लिए पुलिस आयुक्त पूरे आठ घंटे तक टीमों को दिशा निर्देश देते रहे जिसके बाद यह ऑपरेशन सफल हुआ।

मलपुरा थाना क्षेत्र के गांव अभयपुरा में सोमवार की रात तीन लोग वर्दी में एक राजस्थान नंबर की गाड़ी से पहुंचे। वह एक घर में पहुंचे। अंदर जाते ही उन्होंने तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने कासिम और इकरार को पकड़ लिया और बाहर गाड़ी में लाकर बैठा लिया। गाड़ी में पहले से ही एक प्राइवेट ड्राइवर मौजूद था। पुलिसकर्मी दोनों लोगों का अपहरण कर ले गए। वह सीधे उन्हें राजामंडी स्टेशन चौकी पर लेकर पहुंचे। अपहरण कर लाए युवक के नंबर से उसके भाई को व्हाट्सअप कॉल किया और बताया कि अगर तुमने किसी को बताया तो सही नहीं होगा। इधर युवक और उसके जीजा को पूरी रात थर्ड डिग्री दी। दोनों ने कहा कि साहब पैसे ले लो, लेकिन छोड़ दो। इसके बाद उन्होंने उसी के नंबर से उसके भाई पर व्हाटसअप कॉल किया और चार लाख रुपये की फिरौती मांगी। साथ ही यह भी कहा कि किसी को बताया तो दोनों को जान से मार देंगे। युवक साहस करते हुए मंगलवार दिन में एक बजे मलपुरा थाने में पहुंचा। थाना पुलिस ने पुलिस उप आयुक्त सत्यजीत गुप्ता को जानकारी दी, उन्होंने पुलिस आयुक्त को। पुलिस आयुक्त ने बरामदगी को कई टीमें गठित कर दी। यह सभी फोन का इंतजार करने लगीं। इसी बीच अपहरण करने वालों का फोन आया और उन्होंने चार लाख रुपये लेकर शहीद नगर चौकी पर आने के लिए कहा। थोड़ी देर बाद फिर से फोन किया और अमर होटल पर आने के लिए कहा। इसके बाद तीसरी बार फिर से फोन आया और उन्हें आने के लिए  नई जगह बताई गई। पुलिस ने युवक को पैसे दिए और कहा कि वह अपहरण करने वालों को पैसे देने जाए। पुलिस ने भी चारों ओर से नाकाबंदी कर ली। जैसे ही अपहरणकर्ता गाड़ी से आए। पुलिस ने युवक को उन्हें पैसे देने के लिए भेज दिया। जैसे ही वह पैसे देने के लिए गया तो अपरहणकर्ता बोले यह तो कम पैसे हैं। इस पर उसने कहा कि मैं बाद में दे दूंगा। इतने में पुलिस मौके पर पहुंच गई और तीनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उप आयुक्त सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि तीनों लोग आरपीएफ आगरा कैंट थाने में तैनात हैं। इनके नाम सुरेश, पारूल और नीरज हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि रकम वसूलने को उन्होंने फिरौती की थी। इन्होंने चौकी पर ले जाकर उन्हें थर्ड डिग्री दी। इसके बाद व्हाटसअप कॉल से चार लाख रुपये फिरौती मांगी। पुलिस आयुक्त डॉ.प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि सुरेश आरपीएफ में इंस्पेक्टर और  पारुल व नीरज कॉन्स्टेबल हैं।

Previous Post

शिक्षिका को पति ने बेरहमी से पीटा, मुकदमा दर्ज

Next Post

कर्मचारियों के आवासों में मरम्मत पर 60 लाख खर्च, काम हुआ ही नहीं

Related Posts

शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा

शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा

September 11, 2026

आगरा। यूनाइटेड बैंक फोरम आफ यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार को की गई देशव्यापी बैंक हड़ताल का असर ताजनगरी में...

सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा

सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा

September 11, 2026

आगरा। शास्त्रीपुरम क्षेत्र में युवती को रोककर उसके साथ जबरदस्ती करने और विरोध करने पर बेरहमी से हमला करने के...

हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा

हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा

September 11, 2026

आगरा। जैतपुर और बमरौली कटारा पुलिस की एसटीएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई में हत्या समेत कई गंभीर मामलों में वांछित...

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

September 10, 2026

आगरा। अछनेरा में चोरों ने सगे भाइयों के घर में से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर...

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

September 10, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में टीबी मरीजों की...

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

September 10, 2026

आगरा। बुधवार सुबह अछनेरा रेलवे स्टेशन पर वायु सेना के एक जवान की रेल की चपेट में आने से मौत...

Next Post
कर्मचारियों के आवासों में मरम्मत पर 60 लाख खर्च, काम हुआ ही नहीं

कर्मचारियों के आवासों में मरम्मत पर 60 लाख खर्च, काम हुआ ही नहीं

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

हत्या के मामले में मुलायम सिंह यादव के समधी दोषमुक्त

हत्या के मामले में मुलायम सिंह यादव के समधी दोषमुक्त

August 14, 2023
ट्रैक्टरकांड: खंदौली पुलिस की होशियारी लाजवाब, मुकदमा दर्ज नहीं था और मुल्जिम से जमानत का नोटिस कराया तामिल

ट्रैक्टरकांड: खंदौली पुलिस की होशियारी लाजवाब, मुकदमा दर्ज नहीं था और मुल्जिम से जमानत का नोटिस कराया तामिल

March 21, 2024
आगरा में बाजार खुले रहे, नहीं दिखा भारत बंद का कोई खास असर

आगरा में बाजार खुले रहे, नहीं दिखा भारत बंद का कोई खास असर

August 21, 2024
क्रूरता: खेड़ा राठौर में भाई की आंख फोड़ी, सिर और पैर काटे, हत्या से फैली सनसनी

क्रूरता: खेड़ा राठौर में भाई की आंख फोड़ी, सिर और पैर काटे, हत्या से फैली सनसनी

April 6, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा
  • सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा
  • हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा
  • अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.