• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
कर्मचारियों के आवासों में मरम्मत पर 60 लाख खर्च, काम हुआ ही नहीं

कर्मचारियों के आवासों में मरम्मत पर 60 लाख खर्च, काम हुआ ही नहीं

पूर्व कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक के समय हुआ है 48 लाख का भुगतान, कर्मचारी नेता ने की शिकायत

December 13, 2022
in administration, Agra, Corruption, Education

-गौरव प्रताप सिंह-
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के गोपाल कुंज में बने आवासों की मरम्मत के नाम पर 60 लाख रुपये का भुगतान हुआ है और आवासों की स्थिति पहले जैसी जर्जर बनी हुई है। कर्मचारी नेता डॉ. आनंद टाइटलर ने पूर्व कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक, इंजीनियर और कार्यदायी संस्था पर घपलेबाजी करने का आरोप लगाया है। मामले में कुलपति और कुलसचिव से शिकायत की है। वह एसटीएफ को भी पत्र लिख रहे हैं।

बता दें कि विवि में पैसे को पानी की तरह बहाया जाता है। जो काम चंद हजार रुपयों में हो सकता है उसके लिए लाखों रुपये खर्च कर दिए जाते हैं। विवि में कई मामलों में जितना पैसा स्वीकृत होता है उसका 20 प्रतिशत भी मौके पर नहीं लगाया जाता। वहीं कुछ कागजों में काम दिखाकर हजम कर लिया जाता है। यही गोपालकुंज में बने आवासों को लेकर हुआ है। पूर्व कुलपति डॉ. अरविंद दीक्षित के कार्यकाल में यहां मरम्मत को 60 लाख रुपये पास हुए। वह 12 लाख का भुगतान कर गए जबकि मरम्मत हुई नहीं। इनके बाद आए दो कुलपतियों प्रो. अशोक मित्तल और प्रो. आलोक राय ने कोई भुगतान नहीं किया। प्रो. विनय पाठक ने आते ही देखा कि इसमें अभी पैसा देने के लिए बकाया है, उन्होंने 48 लाख रुपये का बिना काम हुए भुगतान कर दिया। कर्मचारी नेता डॉ. आनंद टाइटलर ने कुलसचिव से शिकायत करते हुए कहा कि गोपालकुंज में दो ब्लाकों में 60 लाख रुपये का कार्य स्वीकृत हुआ। बिना काम हुए भुगतान भी हो गया। आवासों की स्थिति पहले जैसी बनी हुई है। केवल हल्की सी पुताई कर दी गई है। पुट्टी भरने का कार्य सहित अन्य कार्य नहीं कराए गए हैं। इसके अलावा यह भी शिकायत है कि अभियंता की सहमति से करोड़ों रुपये की जमीन पर अराजक तत्वों ने कब्जा करा दिया है।

यह वह आवास हैं जिनकी मरम्मत के नाम पर 60 लाख का भुगतान हुआ है।

Previous Post

आरपीएफ इंस्पेक्टर और दो कांस्टेबलों ने किया जीजा-साले का अपहरण

Next Post

डिवाइडर से टकराने के बाद कार दो-तीन राउंड घूमी, इंजन खुलकर 200 मीटर दूर जाकर गिरा

Related Posts

गुजरात में सोना लूट के मामले में 6 साल से फरार चल रहा आरोपी आगरा से पकड़ा गया

गुजरात में सोना लूट के मामले में 6 साल से फरार चल रहा आरोपी आगरा से पकड़ा गया

September 12, 2026

आगरा। गुजरात में 6 साल पहले सोना लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को एसटीएफ और गुजरात पुलिस...

सदर में पोखर में गिरने से पांच साल के मासूम की हुई मौत

सदर में पोखर में गिरने से पांच साल के मासूम की हुई मौत

September 12, 2026

आगरा। सदर थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय मासूम पोखर में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। बच्चे के माता-पिता...

पुलिस लाइन में कांस्टेबल ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा भाई मुझे माफ करना

पुलिस लाइन में कांस्टेबल ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा भाई मुझे माफ करना

September 12, 2026

आगरा। शनिवार सुबह पुलिस लाइन ग्राउंड में एक कांस्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर अधिकारी मौके पर...

शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा

शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा

September 11, 2026

आगरा। यूनाइटेड बैंक फोरम आफ यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार को की गई देशव्यापी बैंक हड़ताल का असर ताजनगरी में...

सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा

सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा

September 11, 2026

आगरा। शास्त्रीपुरम क्षेत्र में युवती को रोककर उसके साथ जबरदस्ती करने और विरोध करने पर बेरहमी से हमला करने के...

हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा

हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा

September 11, 2026

आगरा। जैतपुर और बमरौली कटारा पुलिस की एसटीएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई में हत्या समेत कई गंभीर मामलों में वांछित...

Next Post
डिवाइडर से टकराने के बाद कार दो-तीन राउंड घूमी, इंजन खुलकर 200 मीटर दूर जाकर गिरा

डिवाइडर से टकराने के बाद कार दो-तीन राउंड घूमी, इंजन खुलकर 200 मीटर दूर जाकर गिरा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

बिजली विभाग की मनमानी पर सांसद चाहर का पारा हाई, समस्याओं का कराएंगे निस्तारण

बिजली विभाग की मनमानी पर सांसद चाहर का पारा हाई, समस्याओं का कराएंगे निस्तारण

January 8, 2025
आईईटी के पूर्व निदेशक पर हमला करने की किसने रची साजिश, सुर्खियों में छाया सवाल

आईईटी के पूर्व निदेशक पर हमला करने की किसने रची साजिश, सुर्खियों में छाया सवाल

July 29, 2022
विद्युत तार टूटने से गेहूं की पांच बीघा फसल जली

विद्युत तार टूटने से गेहूं की पांच बीघा फसल जली

April 16, 2023
आगरा में पुलिस पर भ्रष्टाचार का एक और मामला, दरोगा पर 6 हजार रिश्वत लेकर कार छोड़ने के आरोप

आगरा में पुलिस पर भ्रष्टाचार का एक और मामला, दरोगा पर 6 हजार रिश्वत लेकर कार छोड़ने के आरोप

May 12, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • गुजरात में सोना लूट के मामले में 6 साल से फरार चल रहा आरोपी आगरा से पकड़ा गया
  • सदर में पोखर में गिरने से पांच साल के मासूम की हुई मौत
  • पुलिस लाइन में कांस्टेबल ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा भाई मुझे माफ करना
  • शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.