• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को होटल बुलाकर बंधक बनाने और ऑनलाइन पैसे वसूलने वाला गैंग पकड़ा

डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को होटल बुलाकर बंधक बनाने और ऑनलाइन पैसे वसूलने वाला गैंग पकड़ा

May 23, 2026
in Agra, Crime, Tech

आगरा। डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को होटल बुलाकर बंधक बनाने और ऑनलाइन पैसे वसूलने वाले गैंग का ताजगंज पुलिस ने खुलासा किया है।

पुलिस के मुताबिक यह गैंग पहले सोशल और डेटिंग ऐप पर लोगों से दोस्ती करता था। बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी पीड़ितों को मिलने के बहाने होटल बुलाते थे। जैसे ही व्यक्ति होटल के कमरे में पहुंचता, वहां पहले से मौजूद गैंग के सदस्य उसे घेर लेते थे। इसके बाद शुरू होता था धमकी, डराने और मारपीट का सिलसिला। एडिशनल डीसीपी हिमांशु गौरव ने बताया कि आरोपी पीड़ितों को जान से मारने की धमकी देते थे और मानसिक दबाव बनाकर उनसे ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कराते थे। गैंग क्यूआर कोड स्कैन कराकर रकम वसूलता था ताकि तुरंत पैसा उनके खातों में पहुंच जाए। जांच में सामने आया है कि एक पीड़ित से 14 हजार रुपये और दूसरे से करीब 4900 रुपये की वसूली की गई थी। कई बार पीड़ित बदनामी के डर से पुलिस तक पहुंचते ही नहीं थे, जिसका फायदा यह गैंग उठा रहा था। मामले का खुलासा तब हुआ जब एक पीड़ित ने 21 मई को ताजगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने होटल के पास दबिश देकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को फंसाकर इस तरह की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस अब इनके नेटवर्क और पुराने मामलों की जांच कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि गैंग ने कई अन्य लोगों को भी इसी तरीके से शिकार बनाया हो सकता है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोमेश्वर, तरुण निवासी मुरली नगर ताजगंज, साकिब निवासी मलको गली ताजगंज और शकील निवासी ग्राम भांबेवा, जींद हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है और उनके पुराने रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।

Previous Post

वर्दी में सोशल मीडिया पर रील बनाने और पोस्ट डालने पर आठ पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Next Post

दर्द निवारक दवा ‘ऑक्सालजिन डीपी’ का नकली संस्करण तैयार कर बाजार में बेचा जा रहा था

Related Posts

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

October 9, 2026

आगरा। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेनों को भारतीय रेलवे ने शनिवार को निरस्त कर...

उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया

उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया

October 9, 2026

आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज में आयोजित संसद सदस्यों के साथ महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा...

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट

October 8, 2026

आगरा। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के...

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

October 8, 2026

आगरा। गुरुवार को जनकपुरी में श्री राम और माता सीता के विवाह उत्सव में बड़हार दावत में शामिल होने के...

ग्रेटर आगरा की टाउनशिपों का निरीक्षण करने पहुंचे एडीए उपाध्यक्ष, कार्य धीमे होता देख हुए नाराज

ग्रेटर आगरा की टाउनशिपों का निरीक्षण करने पहुंचे एडीए उपाध्यक्ष, कार्य धीमे होता देख हुए नाराज

October 7, 2026

आगरा। ग्रेटर आगरा योजना में विकास कार्यों की रफ्तार को धीमा लेकर एडीए के उपाध्यक्ष विजय कुमार नाराज हुए। निरीक्षण...

न्यायालय के आदेश पर ठेकेदार रवि लवानिया के खिलाफ छत्ता थाने में मुकदमा दर्ज

न्यायालय के आदेश पर ठेकेदार रवि लवानिया के खिलाफ छत्ता थाने में मुकदमा दर्ज

October 7, 2026

आगरा। जलकल विभाग से जुड़े मामले में न्यायालय के आदेश पर छत्ता थाने में ठेकेदार रवि लवानिया समेत पांच लोगों...

Next Post
दर्द निवारक दवा ‘ऑक्सालजिन डीपी’ का नकली संस्करण तैयार कर बाजार में बेचा जा रहा था

दर्द निवारक दवा ‘ऑक्सालजिन डीपी’ का नकली संस्करण तैयार कर बाजार में बेचा जा रहा था

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

आगरा कमिश्नरेट में पांच दिन में पांच मुठभेड़, दुष्कर्म से लेकर हत्या तक के छह आरोपी पुलिस की गोली से घायल

आगरा कमिश्नरेट में पांच दिन में पांच मुठभेड़, दुष्कर्म से लेकर हत्या तक के छह आरोपी पुलिस की गोली से घायल

May 15, 2025
भोले बाबा डेयरी के मालिक की जमीन को फर्जी दस्तावेज बनाकर बेचा, चार पकड़े

भोले बाबा डेयरी के मालिक की जमीन को फर्जी दस्तावेज बनाकर बेचा, चार पकड़े

January 29, 2025
मेट्रो के निर्माण से मोती कटरा क्षेत्र के मकानों में आई दरार

मेट्रो के निर्माण से मोती कटरा क्षेत्र के मकानों में आई दरार

November 1, 2024
तेल के बड़े कारोबारी पर आयकर की कार्रवाई

तेल के बड़े कारोबारी पर आयकर की कार्रवाई

October 31, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त
  • उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया
  • मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट
  • नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.