• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
धिमश्री श्मशान घाट पर टिन शेड नहीं होने के चलते एक महिला का अंतिम संस्कार दो दिन में हुआ पूरा, बारिश ने रोक दी थी चिता की आग

धिमश्री श्मशान घाट पर टिन शेड नहीं होने के चलते एक महिला का अंतिम संस्कार दो दिन में हुआ पूरा, बारिश ने रोक दी थी चिता की आग

July 9, 2026
in administration, Agra

आगरा। शमशान घाट पर टिन शेड नहीं होने के चलते एक महिला का अंतिम संस्कार दो दिन में पूरा हो पाया। पहले दिन बुधवार बारिश के चलते चिता की आग बुझ गई थी। गुरुवार को अंतिम संस्कार दुबारा कराया गया।

ब्लॉक फतेहाबाद के अंतर्गत आने वाली धिमिश्री ग्राम पंचायत की आबादी करीब 15 हजार से अधिक हैं। राम निवास रघुवंशी के अनुसार ग्राम पंचायत में तीन श्मशान घाट हैं। हालांकि, इनमें से किसी भी घाट पर टिनशेड या बारिश से बचाव के लिए कोई आवश्यक व्यवस्था नहीं है। इसके चलते एक महिला का अंतिम संस्कार दो दिन में दो बार करना पड़ा। बुधवार को बारिश के चलते चिता पूरी तरह नहीं जल पाई, जिसके बाद स्वजन ने गुरुवार को सुबह दोबारा अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी कराई। गुरुवार सुबह मृतका के स्वजन श्मशान घाट पहुंचे, तो उन्हें चिता अधजली मिली। इसके बाद पुनः लकड़ी और कंडों की व्यवस्था कर दोबारा अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई। इस मामले की जानकारी मिलने पर किसान नेता रामनिवास रघुवंशी श्मशान घाट पहुंचे। उन्होंने मौके का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए तहसील फतेहाबाद प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि वे धिमिश्री के श्मशान घाटों पर टिनशेड और अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर पिछले एक वर्ष से लगातार अधिकारियों से समस्या के समाधान की मांग कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। मांग की है कि धिमिश्री के श्मशान घाटों पर जल्द से जल्द टिनशेड और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि भविष्य में बरसात के दौरान किसी भी परिवार को ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े।

Previous Post

करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले नटवरलाल की जिला जज ने की जमानत खारिज

Next Post

सुभाष बाजार हादसे मामले में प्रभारी मुख्य अभियंता को कारण बताओ नोटिस, क्षेत्रीय अवर अभियंता के खिलाफ विभागीय कार्रवाई

Related Posts

5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क

5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क

October 12, 2026

आगरा। यूपी रेरा की बकाएदारी पर प्रशासन ने अंसल प्रापर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के खिलाफ कार्रवाई की है। बिल्डर पर...

रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को  रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत

रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत

October 12, 2026

आगरा। सरकारी विभागों में काम करने के एवज में अगर कोई भी किसी से रिश्वत मांगता है तो उसे रंगे...

रामप्रताप चौहान अधिकारियों को चेताते हुए बोले उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए

रामप्रताप चौहान अधिकारियों को चेताते हुए बोले उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए

October 11, 2026

आगरा। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद रामप्रताप सिंह चौहान रविवार को राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली...

ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा

ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा

October 11, 2026

आगरा। ताजमहल में रविवार को अमेरिकी महिला पर्यटक और आंध्र प्रदेश के एक पर्यटक को बंदर ने काट लिया। इससे...

सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या

सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या

October 10, 2026

आगरा। सदर के सेवला में शुक्रवार की रात गोली मारने से घायल ढाबा संचालक की उपचार के दौरान मौत हो...

भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस

भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस

October 10, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में  आगरा में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी हरि किशोर...

Next Post
सुभाष बाजार हादसे मामले में प्रभारी मुख्य अभियंता को कारण बताओ नोटिस, क्षेत्रीय अवर अभियंता के खिलाफ विभागीय कार्रवाई

सुभाष बाजार हादसे मामले में प्रभारी मुख्य अभियंता को कारण बताओ नोटिस, क्षेत्रीय अवर अभियंता के खिलाफ विभागीय कार्रवाई

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

फर्जीवाड़ा कर बेचा प्लॉट, 5 लोगों को पुलिस ने भेजा जेल

फर्जीवाड़ा कर बेचा प्लॉट, 5 लोगों को पुलिस ने भेजा जेल

April 25, 2022
ताजगंज में यमुना में डूबे दो युवक, वीडियो हुआ वायरल

ताजगंज में यमुना में डूबे दो युवक, वीडियो हुआ वायरल

October 2, 2025
एक वारंटी को दिन-रात खोज रही पुलिस, कुर्की की तैयारी

एक वारंटी को दिन-रात खोज रही पुलिस, कुर्की की तैयारी

July 18, 2023
आरपीएफ इंस्पेक्टर और दो कांस्टेबलों ने किया जीजा-साले का अपहरण

आरपीएफ इंस्पेक्टर और दो कांस्टेबलों ने किया जीजा-साले का अपहरण

December 13, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • 5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क
  • रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत
  • रामप्रताप चौहान अधिकारियों को चेताते हुए बोले उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए
  • ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.