• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले नटवरलाल की जिला जज ने की जमानत खारिज

करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले नटवरलाल की जिला जज ने की जमानत खारिज

कमला नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था, अन्य आरोपी अभी हैं फरार

July 8, 2026
in Agra, Court, Crime

आगरा। एसबीएनेल वर्ल्ड नाम की कंपनी में निवेश के नाम पर कई लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले आरोपी सत्य प्रकाश तित्तल की बुधवार को जिला जज ने जमानत खारिज कर दी है। 

आरके पुरम ताजनगरी के रहने वाले मनीष शर्मा और अन्य 6 लोगों ने शिकायत की थी कि कमला नगर एफ ब्लॉक निवासी सत्य प्रकाश तित्तल उनकी पत्नी वर्षा तित्तल, भतीजे विक्रांत तित्तल, विशाल तित्तल, युवराज सिंह, सपना सिंह, राहुल सोनी कुसुम लता सोनी ने उनसे संयुक्त रूप से षड्यंत्र करते हुए उनके साथ 2 करोड़ 26 लाख रुपए की ठगी की है। सभी पीड़ितों ने बताया आरोपी बहुत बड़े नटवरलाल हैं।  डीसीपी के आदेश के बाद कमला नगर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। कमला नगर पुलिस ने टूंडला से सत्य प्रकाश तित्तल को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उसने तबीयत खराब होने का बहाना भी बनाया था लेकिन जब उसकी जांच कराई गई तो सभी नॉर्मल आईं। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। विवेचना के दौरान सामने आया है कि आरोपियों ने शपथ पत्र के साथ ही अपने नाम के चेक भी निवेशकों को विश्वास बनाए रखने के लिए दिए थे। बताया जा रहा है जो शपथ पत्र दिए गए उन्हें लेकर उन्हें पता चला कि जिस अधिवक्ता से शपथ पत्रों का सत्यापन करना बताया गया था उनकी काफी समय पहले ही मृत्यु हो गई थी। 

हरीपर्वत थाने में भी आरोपियों के खिलाफ है मुकदमा दर्ज
आगरा। सत्य प्रकाश तित्तल, विक्रांत तित्तल, विशाल तित्तल, युवराज सिंह और राहुल कुमार के खिलाफ 4 जून को हरीपर्वत थाने में भी धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ था। वहां पर गोविंदपुरी कमला नगर निवासी संजय दिवाकर ने मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें प्लॉट के नाम पर 48 लाख की ठगी का आरोप लगाया गया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि यह सभी लोग बड़े स्तर पर लोगों को चूना लगाने का काम करते थे। पीड़ितों ने पुलिस को यह भी बताया है कि सत्य प्रकाश तित्तल भौंकाल के साथ रहता था। अपने साथ कई बाउंसर भी रखता था।  

Previous Post

लगातार हो रही बारिश ने खोली ताजनगरी में ‘विकास की पोल’

Next Post

धिमश्री श्मशान घाट पर टिन शेड नहीं होने के चलते एक महिला का अंतिम संस्कार दो दिन में हुआ पूरा, बारिश ने रोक दी थी चिता की आग

Related Posts

568 एमओयू तैयार, 443 फैक्ट्रियां चालू, आगरा में औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार

568 एमओयू तैयार, 443 फैक्ट्रियां चालू, आगरा में औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार

November 25, 2026

आगरा। आगरा मंडल में औद्योगिक विकास और निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के साथ उद्यमियों की समस्याओं के समाधान...

गैर-जमानती वारंट लौटाने पर कोर्ट ने पुलिस आयुक्त से मांगा जवाब

गैर-जमानती वारंट लौटाने पर कोर्ट ने पुलिस आयुक्त से मांगा जवाब

November 25, 2026

आगरा। शाहगंज के चर्चित तेजाब हमले में साढ़े चार साल बाद भी पीड़ित परिवार को न्याय का इंतजार है। मामले...

जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष

जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष

November 24, 2026

आगरा। थाना इरादत नगर क्षेत्र के चंदीपुरा गांव में जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच मंगलवार को...

दीवानी कचहरी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन लाख रुपये हड़पने का आरोप

दीवानी कचहरी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन लाख रुपये हड़पने का आरोप

November 24, 2026

आगरा। नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का एक मामला सामने आया है। शाहगंज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने...

यमुना एक्सप्रेसवे के पास गुजरात में लूट के आरोपी STF ने दबोचे

यमुना एक्सप्रेसवे के पास गुजरात में लूट के आरोपी STF ने दबोचे

November 23, 2026

आगरा। गुजरात में लूट और डकैती की वारदातों को अंजाम देकर फरार चल रहे दो वांछित आरोपियों को यूपी एसटीएफ...

बूथों से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों का बीएसए ने रोका वेतन, मची खलबली

बूथों से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों का बीएसए ने रोका वेतन, मची खलबली

November 23, 2026

आगरा। निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतना बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को भारी पड़ गया। विशेष संक्षिप्त...

Next Post
धिमश्री श्मशान घाट पर टिन शेड नहीं होने के चलते एक महिला का अंतिम संस्कार दो दिन में हुआ पूरा, बारिश ने रोक दी थी चिता की आग

धिमश्री श्मशान घाट पर टिन शेड नहीं होने के चलते एक महिला का अंतिम संस्कार दो दिन में हुआ पूरा, बारिश ने रोक दी थी चिता की आग

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

पति के अलावा प्रेमिका और उसकी सहेली भी थी हत्या में शामिल

पति के अलावा प्रेमिका और उसकी सहेली भी थी हत्या में शामिल

May 23, 2022
दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर आगरा में भड़के सपाई

दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर आगरा में भड़के सपाई

July 21, 2026
न्यू आगरा में गणेश विसर्जन के दौरान पांच युवक डूबे

न्यू आगरा में गणेश विसर्जन के दौरान पांच युवक डूबे

September 28, 2023
ट्रांस यमुना थाना पुलिस ने पकड़ा डेढ़ करोड़ रुपए का गांजा

ट्रांस यमुना थाना पुलिस ने पकड़ा डेढ़ करोड़ रुपए का गांजा

May 11, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • 568 एमओयू तैयार, 443 फैक्ट्रियां चालू, आगरा में औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार
  • गैर-जमानती वारंट लौटाने पर कोर्ट ने पुलिस आयुक्त से मांगा जवाब
  • जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष
  • दीवानी कचहरी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन लाख रुपये हड़पने का आरोप
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.