• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
लगातार हो रही बारिश ने खोली ताजनगरी में ‘विकास की पोल’

लगातार हो रही बारिश ने खोली ताजनगरी में ‘विकास की पोल’

बारिश के बाद कई स्थानों पर कीचड़, गड्ढे और सड़क धंसने जैसी समस्याएं सामने आईं

July 8, 2026
in administration, Agra, Development, Weather

आगरा। आगरा में बुधवार सुबह छह बजे से शुरू हुई बारिश ने एक बार फिर से विकास के दावों की पोल खोल दी। कई जगह जलभराव होने की वजह से घरों में पानी घुस गया है। नाले उफान मार रहे हैं। हर कोई नगर निगम को कोस रहा है। 

मंगलवार शाम से शुरू हुई बारिश का असर बुधवार तक बना हुआ है।   बारिश ने नगर निगम के मानसून पूर्व नाला सफाई अभियान की पोल खोल दी है। शहर के 20 से अधिक इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। रोड पर करीब दो-दो फीट तक पानी भर गया। दोपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और कई वाहन बीच रास्ते में बंद हो गए। अलबतिया रोड, पृथ्वीनाथ फाटक 100 फीट रोड, मानस नगर, एमजी रोड, रामबाग, आवास विकास सहित कई प्रमुख इलाकों में बारिश बंद होने के चार घंटे बाद तक पानी सड़कों पर जमा रहा। इससे लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। बारिश के बीच सीएम ग्रिड योजना के तहत चल रहे अधूरे निर्माण कार्यों ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। दिल्ली गेट, कालिंदी विहार, इंद्रापुरम और कोठी मीना बाजार-मारुति एस्टेट रोड पर खुदाई के कारण सड़कें पहले ही संकरी हो चुकी हैं। बारिश के बाद इन स्थानों पर कीचड़, गड्ढे और सड़क धंसने जैसी समस्याएं सामने आईं। हाल ही में जिलाधिकारी मनीष बंसल ने इन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों को फटकार लगाई थी, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात में कोई खास सुधार दिखाई नहीं दे रहा है। नगर निगम ने दावा किया था कि मानसून से पहले 15 जून तक शहर के सभी नालों की सफाई पूरी कर दी जाएगी। आगरा में कुल 410 नाले हैं, जिनमें 18 बड़े, 151 मझोले और 241 छोटे नाले शामिल हैं। लेकिन पहली प्रभावी बारिश में ही कई इलाकों में जलभराव होने से साफ हो गया कि सफाई अभियान अपेक्षित स्तर पर सफल नहीं रहा।

Previous Post

सुभाष बाजार में बारिश के दौरान दो मंजिला दुकान गिरी, पांच लोग दबे, चार को रेस्क्यू कर निकाला गया

Next Post

करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले नटवरलाल की जिला जज ने की जमानत खारिज

Related Posts

रामप्रताप चौहान अधिकारियों को चेताते हुए बोले उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए

रामप्रताप चौहान अधिकारियों को चेताते हुए बोले उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए

October 11, 2026

आगरा। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद रामप्रताप सिंह चौहान रविवार को राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली...

ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा

ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा

October 11, 2026

आगरा। ताजमहल में रविवार को अमेरिकी महिला पर्यटक और आंध्र प्रदेश के एक पर्यटक को बंदर ने काट लिया। इससे...

सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या

सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या

October 10, 2026

आगरा। सदर के सेवला में शुक्रवार की रात गोली मारने से घायल ढाबा संचालक की उपचार के दौरान मौत हो...

भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस

भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस

October 10, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में  आगरा में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी हरि किशोर...

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

October 9, 2026

आगरा। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेनों को भारतीय रेलवे ने शनिवार को निरस्त कर...

उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया

उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया

October 9, 2026

आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज में आयोजित संसद सदस्यों के साथ महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा...

Next Post
करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले नटवरलाल की जिला जज ने की जमानत खारिज

करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले नटवरलाल की जिला जज ने की जमानत खारिज

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

मेट्रो की लापरवाही से दो दिन में दो जान गईं

मेट्रो की लापरवाही से दो दिन में दो जान गईं

August 28, 2025
प्रयागराज में फिर एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या, हड़कम्प

प्रयागराज में फिर एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या, हड़कम्प

April 23, 2022
आगरा से गए पार्षदों का मुंबई में हंगामा, लो बजट के होटल में ठहराने पर हुए आग बबूला

आगरा से गए पार्षदों का मुंबई में हंगामा, लो बजट के होटल में ठहराने पर हुए आग बबूला

February 28, 2024
पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

September 10, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • रामप्रताप चौहान अधिकारियों को चेताते हुए बोले उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए
  • ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा
  • सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या
  • भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.