आगरा। रविवार को अबु उल्लाह की दरगाह के सामने मथुरा की ओर से तेज गति में आ रहे ट्रक ने एक कार में पीछे से टक्कर मार दी। इससे कार एक बस में जा घुसी। ट्रक ने अन्य दो वाहनों को भी चपेट में ले लिया। अंत में ट्रक भी अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। इससे हाइवे पर लंबा जाम लग गया।
रविवार दोपहर में दरगाह के पास पत्थर से भरा ट्रक हाईवे पर बसों के पीछे खड़ी कार में जा घुसा। भागने के प्रयास में चालक ने ट्रक को पीछे लिया। इसके बाद दूसरी गाड़ी में टक्कर मार दी। इसके बाद तेजी से वह ट्रक को आगे की ओर ले गया। वाटर वर्क्स से पहले एक कमर्शियल वाहन में टक्कर मार दी। फिर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। इस वजह से कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। उसे हटाने के लिए क्रेन मंगाई गई. कई घंटे के बाद जाम खुल सका।











