• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आगरा-दिल्ली हाईवे पर रोडवेज बस और पानी के टैंकर की भिड़ंत

आगरा-दिल्ली हाईवे पर रोडवेज बस और पानी के टैंकर की भिड़ंत

बस में सवार करीब 35 यात्रियों में चीख-पुकार मच गई, पिनाहट में ट्रक ने पैदल जा रहे दंपति और उनके दो बच्चों को टक्कर मार दी

October 2, 2026
in accident, Agra, Crime

आगरा। आगरा में शुक्रवार का दिन हादसों के नाम रहा। सिकंदरा क्षेत्र में आगरा-दिल्ली हाईवे पर रोडवेज बस और पानी के टैंकर की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में रोडवेज बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और बस में सवार करीब 35 यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में करीब सात यात्रियों को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, थाना पिनाहट क्षेत्र में नदगवां तिराहे पर तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल जा रहे दंपति और उनके दो बच्चों को टक्कर मार दी। हादसे में चार लोग घायल हो गए। महिला की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे आगरा रेफर कर दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया।

थाना सिकंदरा क्षेत्र में आगरा-दिल्ली हाईवे पर होंडा शोरूम के पास शुक्रवार को ताज डिपो की रोडवेज बस आगे चल रहे पानी के टैंकर से जा भिड़ी। बताया जा रहा है कि बस आगरा से दिल्ली की ओर जा रही थी। इसी दौरान बस की टक्कर टैंकर से हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रोडवेज बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस में उस समय करीब 35 यात्री सवार थे। अचानक हुए हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बस में फंसे तथा घायल यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। हादसे में करीब सात यात्रियों को गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जीवन ज्योति हॉस्पिटल भेजा। थाना प्रभारी राजीव त्यागी के अनुसार सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और फिलहाल सभी यात्री खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद पानी के टैंकर का चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है। बस और टैंकर की भिड़ंत के कारण आगरा-दिल्ली हाईवे पर यातायात भी प्रभावित हुआ। सड़क पर क्षतिग्रस्त वाहन खड़े होने से कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को हटवाने और यातायात व्यवस्था को सामान्य कराने की कार्रवाई शुरू की।

दूसरा हादसा थाना पिनाहट क्षेत्र के नदगवां तिराहे पर हुआ। यहां पैदल जा रहे एक दंपति और उनके दो बच्चों को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही चारों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भागने की कोशिश में था। सूचना मिलते ही पुलिस ने आसपास के रास्तों पर घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस की कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। एक ही दिन में आगरा के अलग-अलग इलाकों में हुए इन सड़क हादसों ने एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। सिकंदरा में जहां हाईवे पर रोडवेज बस हादसे में कई यात्री घायल हुए, वहीं पिनाहट में एक परिवार के चार सदस्य ट्रक की चपेट में आ गए।

Previous Post

जनकपुरी महोत्सव 2026: मिथिला नगरी का हुआ श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के आगमन में सज गए घर-द्वार

Next Post

मुख्य चुनाव आयुक्त के आवास पर प्रदर्शन करने वालों पर धारा 307 के आरोप को कोर्ट ने निराधार माना

Related Posts

आगरा से राम प्रताप चौहान को राज्यसभा के लिए भाजपा ने प्रत्याशी बनाया

आगरा से राम प्रताप चौहान को राज्यसभा के लिए भाजपा ने प्रत्याशी बनाया

October 5, 2026

आगरा। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश से अपने आठ प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए...

डीएम ने ‘मीट एट आगरा’ में स्टॉल-दर-स्टॉल पहुंचकर एग्जिबिटर्स से तकनीक और उत्पादों की जानकारी ली

डीएम ने ‘मीट एट आगरा’ में स्टॉल-दर-स्टॉल पहुंचकर एग्जिबिटर्स से तकनीक और उत्पादों की जानकारी ली

October 5, 2026

आगरा। फुटवियर उद्योग में इस्तेमाल हो रही नई तकनीक, आधुनिक मशीनरी और कंपोनेंट्स को समझने के लिए जिलाधिकारी मनीष बंसल...

सांसद नवीन जैन के आवास पर संतों का मंगल सान्निध्य, सात मुनिराजों ने किया वातावरण धर्ममय

सांसद नवीन जैन के आवास पर संतों का मंगल सान्निध्य, सात मुनिराजों ने किया वातावरण धर्ममय

October 5, 2026

आगरा/ नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद नवीन जैन के नई दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर सोमवार को परम पूज्य पट्टाचार्य श्री...

एएनटीएफ और पुलिस ने 55 लाख का मादक पदार्थ पकड़ा

एएनटीएफ और पुलिस ने 55 लाख का मादक पदार्थ पकड़ा

October 4, 2026

आगरा। कमला नगर थाना पुलिस और एएनटीएफ की टीम ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो लोगों को...

दबंग रामवीर सिसोदिया और उसके परिवार पर नौकर को गायब करने का आरोप, मुकदमा दर्ज होते ही फरार हुए सभी

दबंग रामवीर सिसोदिया और उसके परिवार पर नौकर को गायब करने का आरोप, मुकदमा दर्ज होते ही फरार हुए सभी

October 4, 2026

आगरा। एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र में दबंगई करने के लिए मशहूर रामवीर सिसोदिया उनके भाई और बेटे के खिलाफ गंभीर धाराओं...

फतेहपुर सीकरी विधानसभा सीट पर रालोद की नजर, 12 अक्टूबर को जैंगारा में स्वाभिमान सभा का आयोजन

फतेहपुर सीकरी विधानसभा सीट पर रालोद की नजर, 12 अक्टूबर को जैंगारा में स्वाभिमान सभा का आयोजन

October 4, 2026

आगरा।  फतेहपुर सीकरी विधानसभा सीट पर रालोद की नजर है। रालोद अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी 12 अक्टूबर को...

Next Post
मुख्य चुनाव आयुक्त के आवास पर प्रदर्शन करने वालों पर धारा 307 के आरोप को कोर्ट ने निराधार माना

मुख्य चुनाव आयुक्त के आवास पर प्रदर्शन करने वालों पर धारा 307 के आरोप को कोर्ट ने निराधार माना

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

महिलाओं से भरी बस में टैंकर ने मारी टक्कर

महिलाओं से भरी बस में टैंकर ने मारी टक्कर

February 14, 2023
प्राथमिक विद्यालय आम का पुरा के कमरे की छत का प्लास्टर गिरा, बड़ा हादसा होने से बचा

प्राथमिक विद्यालय आम का पुरा के कमरे की छत का प्लास्टर गिरा, बड़ा हादसा होने से बचा

August 10, 2024
ताजमहल को लेकर हाईकोर्ट में दाखिल हुई याचिका, 20 बंद कमरे खोलने की मांग

ताजमहल में सर्वे की मांग वाली याचिका खारिज

May 12, 2022
11 साल से फरार चल रहे बदमाश से पुलिस की मुठभेड़

11 साल से फरार चल रहे बदमाश से पुलिस की मुठभेड़

April 29, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • आगरा से राम प्रताप चौहान को राज्यसभा के लिए भाजपा ने प्रत्याशी बनाया
  • डीएम ने ‘मीट एट आगरा’ में स्टॉल-दर-स्टॉल पहुंचकर एग्जिबिटर्स से तकनीक और उत्पादों की जानकारी ली
  • सांसद नवीन जैन के आवास पर संतों का मंगल सान्निध्य, सात मुनिराजों ने किया वातावरण धर्ममय
  • एएनटीएफ और पुलिस ने 55 लाख का मादक पदार्थ पकड़ा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.