• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
जनकपुरी महोत्सव 2026: मिथिला नगरी का हुआ श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के आगमन में सज गए घर-द्वार

जनकपुरी महोत्सव 2026: मिथिला नगरी का हुआ श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के आगमन में सज गए घर-द्वार

जनकपुरी महोत्सव में 3 अक्टूबर से शुरू होंगे धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन

October 2, 2026
in administration, Agra, Cultural

आगरा। “मिथिला नगरी में किया श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के आगमन में सज गए सारे घर-द्वार…” कुछ ऐसा ही भव्य और भक्तिमय स्वरूप इन दिनों आगरा की ऐतिहासिक जनकपुरी का दिखाई दे रहा है। अब मिथिला नगरी को प्रतीक्षा है तो केवल प्रभु श्रीराम के आगमन की। जनकपुरी का हर निवासी हर घड़ी, हर पल प्रभु श्रीराम की अगवानी के लिए तैयार है। घर-द्वार सजकर तैयार हैं, द्वारों पर तोरण और बंदनवार सज चुके हैं और जहां प्रभु श्रीराम एवं माता जानकी के विवाह का दिव्य प्रसंग साकार होगा, वह भव्य जनक मंच अपनी आभा से पूरी जनकपुरी को आलोकित कर रहा है।

उत्तर भारत की प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक जनकपुरी महोत्सव अब प्रभु श्रीराम के स्वागत के लिए पूर्ण रूप से तैयार हो चुकी है। जनकपुरी को मिथिला नगरी का स्वरूप देने के साथ ही धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक आयोजनों की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। इसी क्रम में विभिन्न आयोजनों को लेकर आमंत्रण पत्र का विमोचन भावना एस्टेट स्थित जनकपुरी महोत्सव कार्यालय पर किया गया। जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति-2026 के अध्यक्ष राजू यादव ने बताया कि शनिवार, 3 अक्टूबर से जनकपुरी में विभिन्न आयोजन प्रारंभ हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि पिछले एक माह से अधिक समय से जनकपुरी कार्यालय में प्रतिदिन भगवान श्रीराम की आरती और हनुमान चालीसा का पाठ निरंतर किया जा रहा है। पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्सव का वातावरण बना हुआ है। उन्होंने बताया कि 3 अक्टूबर को दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर से आमंत्रण यात्रा निकाली जाएगी। हजारों वाहनों के साथ निकलने वाली यह यात्रा शहरवासियों को जनकपुरी महोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण देगी। यात्रा के माध्यम से नगरवासियों को प्रभु श्रीराम की बारात और श्रीराम-जानकी विवाहोत्सव में परिवार सहित शामिल होने का आमंत्रण दिया जाएगा। नीम करोली बाबा के मंदिर पर आमंत्रण यात्रा को विश्राम सुंदरकांड पाठ के साथ दिया जाएगा।

जनकपुरी महिला समिति की हजारों महिलाएं बनेंगी माता जानकी के डोले का हिस्सा
जनकपुरी महिला समिति अध्यक्ष अमृता पोरवाल ने बताया कि जनकपुरी महोत्सव में इस बार श्री जनकपुरी महिला समिति की हजारों महिलाएं विशेष रूप से शामिल होंगी। माता जानकी के डोले को लेकर महिला समिति की तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही हैं। 6 अक्टूबर को निकलने वाले सीता जी के डोले में हजारों महिलाएं शामिल होंगी।
आरती संयोजिका शीतल अग्रवाल ने बताया कि महिलाएं एक समान ड्रेस कोड में शामिल होंगी। सभी सखियां एक जैसी साड़ी पहनकर माता जानकी के डोले की शोभा बढ़ाएंगी। इससे डोले का दृश्य विशेष रूप से आकर्षक और भव्य नजर आएगा। महिला समिति की मुख्य संरक्षक आरती शर्मा और मुख्य संयोजिका शुचि खंडेलवाल ने बताया कि मेहंदी कार्यक्रम में भी महिला समिति की सभी सदस्य एक ही ड्रेस कोड में शामिल होंगी। पारंपरिक विवाह संस्कारों के साथ महिलाओं की सामूहिक भागीदारी जनकपुरी को साक्षात मिथिला नगरी का स्वरूप प्रदान करेगी।

जनकपुरी महोत्सव 2026 : एक नजर में
3 अक्टूबर — दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर से आमंत्रण यात्रा
5 अक्टूबर — राजा जनक के निवास एंथम, आवास विकास कॉलोनी पर मेहंदी, संगीत एवं हल्दी की रस्म, तृप्ति शाक्या की प्रस्तुति
6 अक्टूबर — गणपति किंग्स काउंटी से माता जानकी का डोला, गौरा पूजन एवं नगर दर्शन
7 अक्टूबर — श्रीराम बारात का स्वागत, नगर दर्शन, तुलसी-शालिग्राम विवाह एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
8 अक्टूबर — राम रघु आनंदा के सामने बड़हार की दावत एवं कुमार विशु की श्रीराम भजन संध्या
9 अक्टूबर — स्वरूप दर्शन एवं रात्रि में स्वरूपों की विदाई
10 अक्टूबर — सम्मान समारोह, जनक मंच पर संगीतमय रामायण एवं तुषार कालिया का शिव तांडव

Previous Post

राम बारात में आ सकते हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दशरथ और कौशल्या पहुंचे निमंत्रण देने के लिए

Next Post

आगरा-दिल्ली हाईवे पर रोडवेज बस और पानी के टैंकर की भिड़ंत

Related Posts

आगरा से राम प्रताप चौहान को राज्यसभा के लिए भाजपा ने प्रत्याशी बनाया

आगरा से राम प्रताप चौहान को राज्यसभा के लिए भाजपा ने प्रत्याशी बनाया

October 5, 2026

आगरा। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश से अपने आठ प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए...

डीएम ने ‘मीट एट आगरा’ में स्टॉल-दर-स्टॉल पहुंचकर एग्जिबिटर्स से तकनीक और उत्पादों की जानकारी ली

डीएम ने ‘मीट एट आगरा’ में स्टॉल-दर-स्टॉल पहुंचकर एग्जिबिटर्स से तकनीक और उत्पादों की जानकारी ली

October 5, 2026

आगरा। फुटवियर उद्योग में इस्तेमाल हो रही नई तकनीक, आधुनिक मशीनरी और कंपोनेंट्स को समझने के लिए जिलाधिकारी मनीष बंसल...

सांसद नवीन जैन के आवास पर संतों का मंगल सान्निध्य, सात मुनिराजों ने किया वातावरण धर्ममय

सांसद नवीन जैन के आवास पर संतों का मंगल सान्निध्य, सात मुनिराजों ने किया वातावरण धर्ममय

October 5, 2026

आगरा/ नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद नवीन जैन के नई दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर सोमवार को परम पूज्य पट्टाचार्य श्री...

एएनटीएफ और पुलिस ने 55 लाख का मादक पदार्थ पकड़ा

एएनटीएफ और पुलिस ने 55 लाख का मादक पदार्थ पकड़ा

October 4, 2026

आगरा। कमला नगर थाना पुलिस और एएनटीएफ की टीम ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो लोगों को...

दबंग रामवीर सिसोदिया और उसके परिवार पर नौकर को गायब करने का आरोप, मुकदमा दर्ज होते ही फरार हुए सभी

दबंग रामवीर सिसोदिया और उसके परिवार पर नौकर को गायब करने का आरोप, मुकदमा दर्ज होते ही फरार हुए सभी

October 4, 2026

आगरा। एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र में दबंगई करने के लिए मशहूर रामवीर सिसोदिया उनके भाई और बेटे के खिलाफ गंभीर धाराओं...

फतेहपुर सीकरी विधानसभा सीट पर रालोद की नजर, 12 अक्टूबर को जैंगारा में स्वाभिमान सभा का आयोजन

फतेहपुर सीकरी विधानसभा सीट पर रालोद की नजर, 12 अक्टूबर को जैंगारा में स्वाभिमान सभा का आयोजन

October 4, 2026

आगरा।  फतेहपुर सीकरी विधानसभा सीट पर रालोद की नजर है। रालोद अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी 12 अक्टूबर को...

Next Post
आगरा-दिल्ली हाईवे पर रोडवेज बस और पानी के टैंकर की भिड़ंत

आगरा-दिल्ली हाईवे पर रोडवेज बस और पानी के टैंकर की भिड़ंत

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

ट्यूशन पढ़कर लौट रही दसवीं की छात्र के साथ अधेड़ ने की छेड़छाड़

ट्यूशन पढ़कर लौट रही दसवीं की छात्र के साथ अधेड़ ने की छेड़छाड़

December 22, 2023
संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण को जिलाधिकारी ने दिए दिशा निर्देश

संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण को जिलाधिकारी ने दिए दिशा निर्देश

September 23, 2025
पत्रकारिता-शिक्षा के सितारों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मान

पत्रकारिता-शिक्षा के सितारों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मान

May 22, 2025
एसएन मेडिकल कॉलेज में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का जोश देखने को मिला

एसएन मेडिकल कॉलेज में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का जोश देखने को मिला

August 11, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • आगरा से राम प्रताप चौहान को राज्यसभा के लिए भाजपा ने प्रत्याशी बनाया
  • डीएम ने ‘मीट एट आगरा’ में स्टॉल-दर-स्टॉल पहुंचकर एग्जिबिटर्स से तकनीक और उत्पादों की जानकारी ली
  • सांसद नवीन जैन के आवास पर संतों का मंगल सान्निध्य, सात मुनिराजों ने किया वातावरण धर्ममय
  • एएनटीएफ और पुलिस ने 55 लाख का मादक पदार्थ पकड़ा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.