• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
वर्दी में सोशल मीडिया पर रील बनाने और पोस्ट डालने पर आठ पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

वर्दी में सोशल मीडिया पर रील बनाने और पोस्ट डालने पर आठ पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

लाइन हाजिर होने वालों में पांच उपनिरीक्षक, दो महिला उपनिरीक्षक,  एक महिला आरक्षी शामिल

May 23, 2026
in administration, Agra, Police

आगरा। वर्दी पहनकर सोशल मीडिया पर रील बनाना और पोस्ट डालना आठ पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया है। इन सभी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। एक साथ इतने पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई से विभाग में खलबली मच गई है।

कई पुलिसकर्मियों के द्वारा वर्दी पहनकर सोशल मीडिया पर आए दिन पोस्ट डाली जाती है। आगरा में भी ऐसे पुलिसकर्मियों की संख्या कम नहीं है। पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार के निर्देश पर ऐसे पुलिसकर्मियों को चिन्हित किया जा रहा था। शनिवार को एक साथ आठ पुलिसकर्मी लाइन हाजिर किए गए हैं। अन्य पुलिसकर्मियों को भी हिदायत दी गई है। उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सोशल मीडिया पॉलिसी-2023 का शत-प्रतिशत अनुपालन करना है। जो पुलिसकर्मी लाइन हाजिर किए गए हैं उनमें पांच उपनिरीक्षक, दो महिला उपनिरीक्षक,  एक महिला आरक्षी शामिल है। मीडिया सेल पर डाली गई जानकारी के मुताबिक लाइन हाजिर किए गए पुलिस कर्मियों को लेकर बताया गया है कि नागरिक पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पॉलिसी के प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए वर्दी में पोस्ट अपने सोशल मीडिया हैंडल्स (इंस्टाग्राम/फेसबुक/ट्विटर/यूट्यूब आदि) पर पोस्ट किए गये हैं। कार्मिकों का यह कृत्य उच्चाधिकारीगणों के आदेशों-निर्देशों की अवहेलना, अनुशासनहीनता एवं स्वेच्छाचारिता को प्रदर्शित करता है। आठ पुलिसकर्मियों को उनके द्वारा वरती जा रही उच्चाधिकारीगणों के आदेशों-निर्देशों की अवहेलना, अनुशासनहीनता एवं स्वेच्छाचारिता के कारण तत्काल प्रभाव से वर्तमान नियुक्ती से लाइन हाजिर किया गया है।

Previous Post

सुनवाई नहीं होने को लेकर डीसीपी कार्यालय के बाहर दो महिलाओं ने किया हंगामा

Next Post

डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को होटल बुलाकर बंधक बनाने और ऑनलाइन पैसे वसूलने वाला गैंग पकड़ा

Related Posts

जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष

जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष

November 24, 2026

आगरा। थाना इरादत नगर क्षेत्र के चंदीपुरा गांव में जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच मंगलवार को...

दीवानी कचहरी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन लाख रुपये हड़पने का आरोप

दीवानी कचहरी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन लाख रुपये हड़पने का आरोप

November 24, 2026

आगरा। नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का एक मामला सामने आया है। शाहगंज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने...

यमुना एक्सप्रेसवे के पास गुजरात में लूट के आरोपी STF ने दबोचे

यमुना एक्सप्रेसवे के पास गुजरात में लूट के आरोपी STF ने दबोचे

November 23, 2026

आगरा। गुजरात में लूट और डकैती की वारदातों को अंजाम देकर फरार चल रहे दो वांछित आरोपियों को यूपी एसटीएफ...

बूथों से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों का बीएसए ने रोका वेतन, मची खलबली

बूथों से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों का बीएसए ने रोका वेतन, मची खलबली

November 23, 2026

आगरा। निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतना बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को भारी पड़ गया। विशेष संक्षिप्त...

2027 में आगरा की पुरानी राजनीतिक जमीन वापस पाने को आकाश आनंद ने भरी हुंकार

2027 में आगरा की पुरानी राजनीतिक जमीन वापस पाने को आकाश आनंद ने भरी हुंकार

November 22, 2026

आगरा। एत्मादपुर में आकाश आनंद की जनसभा के जरिए बसपा ने 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों का संदेश दिया।...

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने परिवार के साथ किया ताजमहल का दीदार

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने परिवार के साथ किया ताजमहल का दीदार

November 22, 2026

आगरा। रविवार को कंगना अपने परिवार के साथ ताजमहल का दीदार करने पहुंचीं। वह ताजमहल की खूबसूरती की कायल हो...

Next Post
डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को होटल बुलाकर बंधक बनाने और ऑनलाइन पैसे वसूलने वाला गैंग पकड़ा

डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को होटल बुलाकर बंधक बनाने और ऑनलाइन पैसे वसूलने वाला गैंग पकड़ा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

होटल से पकड़े गए पांच आईपीएल सट्टेबाज

होटल से पकड़े गए पांच आईपीएल सट्टेबाज

April 13, 2023
नौ पुलिसकर्मियों ने मेरे भतीजे को बेरहमी से पीटा – मेयर का आरोप

नौ पुलिसकर्मियों ने मेरे भतीजे को बेरहमी से पीटा – मेयर का आरोप

April 25, 2024
वाहन चोरों से हुई पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली

वाहन चोरों से हुई पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली

January 20, 2025
पुलिस के टॉर्चर की वजह से दो भाइयों के आत्महत्या के मामले में दरोगा को भेजा जेल, इंस्पेक्टर फरार

पुलिस के टॉर्चर की वजह से दो भाइयों के आत्महत्या के मामले में दरोगा को भेजा जेल, इंस्पेक्टर फरार

June 26, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष
  • दीवानी कचहरी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन लाख रुपये हड़पने का आरोप
  • यमुना एक्सप्रेसवे के पास गुजरात में लूट के आरोपी STF ने दबोचे
  • बूथों से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों का बीएसए ने रोका वेतन, मची खलबली
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.