• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
सुनवाई नहीं होने को लेकर डीसीपी कार्यालय के बाहर दो महिलाओं ने किया हंगामा

सुनवाई नहीं होने को लेकर डीसीपी कार्यालय के बाहर दो महिलाओं ने किया हंगामा

दोनों के हंगामा का वीडियो हुआ वायरल, एक ने किया आत्मदाह का प्रयास

May 22, 2026
in administration, Agra, Crime, Police

आगरा। शुक्रवार को डीसीपी सिटी कार्यालय के बाहर शिकायतों से परेशान दो महिलाओं ने हंगामा किया। दोनों महिलाओं का आरोप था कि कई बार शिकायत देने के बावजूद स्थानीय पुलिस कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रही है। वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया है और जांच करा रहे हैं।

पहला मामला थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र से जुड़ा है। यहां की रहने वाली एक महिला शुक्रवार दोपहर डीसीपी ऑफिस पहुंची और अचानक खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क लिया। महिला माचिस जलाकर आत्मदाह करने ही वाली थी कि वहां मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने तुरंत दौड़कर उसे पकड़ लिया और उसके हाथ से माचिस छीन ली। घटना के बाद कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मियों ने महिला को शांत कराया और सुरक्षित स्थान पर बैठाकर उसकी बात सुनी। महिला ने आरोप लगाया कि उसके ससुर रिटायर्ड दरोगा हैं और लंबे समय से उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। उसने बताया कि मारपीट का वीडियो होने के बावजूद थाना पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। कई बार शिकायत करने और थाने के चक्कर लगाने के बाद भी उसे न्याय नहीं मिला, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाने की कोशिश की। बाद में महिला को डीसीपी सिटी सैय्यद अली अब्बास के सामने पेश किया गया, जहां उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। दूसरा मामला थाना ताजगंज क्षेत्र का है। यहां रहने वाली एक महिला ने डीसीपी कार्यालय पहुंचकर अपार्टमेंट में रहने वाले कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए। महिला का कहना है कि अपार्टमेंट में कथित तौर पर देह व्यापार संचालित किया जाता है और विरोध करने पर उसे और उसकी बेटियों को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। महिला ने आरोप लगाया कि पहले भी उसके और उसकी बेटी के साथ मारपीट की गई थी। इसके बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। उसका कहना है कि पिछले एक साल से वह अधिकारियों के चक्कर काट रही है, लेकिन बसई चौकी पुलिस आरोपियों का ही पक्ष लेती है। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी उस पर और उसकी बेटियों पर देह व्यापार में शामिल होने का दबाव बना रहे हैं और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देते हैं। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने महिला की शिकायत सुनने के बाद पूरे मामले की जांच कराने के निर्देश दिए हैं।

Previous Post

महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार

Next Post

वर्दी में सोशल मीडिया पर रील बनाने और पोस्ट डालने पर आठ पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Related Posts

रामप्रताप चौहान अधिकारियों को चेताते हुए बोले उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए

रामप्रताप चौहान अधिकारियों को चेताते हुए बोले उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए

October 11, 2026

आगरा। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद रामप्रताप सिंह चौहान रविवार को राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली...

ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा

ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा

October 11, 2026

आगरा। ताजमहल में रविवार को अमेरिकी महिला पर्यटक और आंध्र प्रदेश के एक पर्यटक को बंदर ने काट लिया। इससे...

सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या

सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या

October 10, 2026

आगरा। सदर के सेवला में शुक्रवार की रात गोली मारने से घायल ढाबा संचालक की उपचार के दौरान मौत हो...

भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस

भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस

October 10, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में  आगरा में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी हरि किशोर...

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

October 9, 2026

आगरा। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेनों को भारतीय रेलवे ने शनिवार को निरस्त कर...

उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया

उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया

October 9, 2026

आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज में आयोजित संसद सदस्यों के साथ महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा...

Next Post
वर्दी में सोशल मीडिया पर रील बनाने और पोस्ट डालने पर आठ पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

वर्दी में सोशल मीडिया पर रील बनाने और पोस्ट डालने पर आठ पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

बसपा, सपा और भाजपा के प्रत्याशियों ने किया नामांकन

बसपा, सपा और भाजपा के प्रत्याशियों ने किया नामांकन

February 1, 2022
घर में चाय बनाते समय फटा सिलेंडर, कई कमरे हुए क्षतिग्रस्त

घर में चाय बनाते समय फटा सिलेंडर, कई कमरे हुए क्षतिग्रस्त

August 19, 2026
19 अप्रैल को सांसद सुमन के आवास पर आगरा आ रहे सपा मुखिया अखिलेश यादव

19 अप्रैल को सांसद सुमन के आवास पर आगरा आ रहे सपा मुखिया अखिलेश यादव

April 12, 2025
निकाय चुनाव को लेकर 17422 लोगों को शांतिभंग में किया पाबंद, 25 जिला बदर

निकाय चुनाव को लेकर 17422 लोगों को शांतिभंग में किया पाबंद, 25 जिला बदर

April 21, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • रामप्रताप चौहान अधिकारियों को चेताते हुए बोले उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए
  • ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा
  • सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या
  • भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.