• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

आंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मित्तल ने दिया इस्तीफा

January 12, 2022
in Education

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अशोक मित्तल ने कुलपति पद से इस्तीफा दे दिया है। राजभवन ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय फिलहाल कार्यवाहक कुलपति बने रहेंगे।

अधिवक्ता डॉ. अरुण कुमार दीक्षित ने कुलपति प्रोफेसर अशोक मित्तल पर भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाए थे। पांच जुलाई को कुलाधिपति ने कुलपति प्रो. अशोक मित्तल को कार्य विरत कर दिया था। लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय को आम्बेडकर विवि का कार्यवाहक कुलपति बनाया था। वहीं प्रोफेसर मित्तल पर लगे आरोपों के लिए सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति की अध्यक्षता में एक कमेटी बना दी थी। कमेटी ने दो बार विश्वविद्यालय में आकर कुलपति पर लगे आरोपों की गंभीरता से जांच की। शिकायतकर्ता और कुलपति के बीच में जिरह भी कराई। कुलपति के पास एक भी सवाल का संतोषजनक जवाब नहीं था। यही नहीं एक शिकायतकर्ता ने तो उन पर शिकायत वापस लेने के लिए रिश्वत देने के भी आरोप लगाए थे। कमेटी ने जांच कर अपनी रिपोर्ट राजभवन में दाखिल कर दी थी। कई दिनों से वहां से फैसला आने का इंतजार किया जा रहा था। 10 जनवरी को कुलपति मित्तल को राजभवन में बुलाया गया था। सूत्रों का कहना है कि कुलपति मित्तल पर बड़ी कार्यवाही हो रही थी। इस बात की भनक लगने पर उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कुलपति, कुलाधिपति के आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट में भी गए थे। हाईकोर्ट ने कहा था वह कुलपति को कोई राहत नहीं दे सकता है। डबल बेंच ने उनकी याचिका का निस्तारण करते हुए कहा कि प्रोफेसर मित्तल पर अधिवक्ता डॉ. अरुण दीक्षित ने जो वित्तीय और प्रशासनिक कार्यों में अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। वह काफी गंभीर प्रतीत होते हैं। हाईकोर्ट ने जांच कर रही कमेटी के पाले में ही गेंद डाल दी थी। इसके बाद कुलपति को हाईकोर्ट से भी कोई राहत नहीं मिली थी। कुलपति मित्तल के द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद अधिवक्ता डॉ. अरुण कुमार दीक्षित का कहना है कि सच्चाई की जीत हुई है। इधर कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय के पास राजभवन से मेल आ गया है। इसके बाद वे आगरा आ रहे हैं।

Previous Post

धर्मपाल को भाजपा से टिकट मिलता देख कार्यकर्ता मना रहे जश्न

Next Post

एत्मादपुर सीट पर सपा नए चेहरे की खोज में लगी, रामगोपाल बघेल भी पहुंचे लखनऊ!

Related Posts

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में अचानक निरीक्षण पर पहुंच गए जिलाधिकारी

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में अचानक निरीक्षण पर पहुंच गए जिलाधिकारी

August 18, 2026

आगरा। मंगलवार दोपहर में जिलाधिकारी मनीष बंसल खंदौली ब्लॉक के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में औचक निरीक्षण पर पहुंच...

आगरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीके गौतम को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत

आगरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीके गौतम को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत

August 18, 2026

आगरा। आगरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीके गौतम को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल बड़ी राहत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट...

एसएन मेडिकल कॉलेज में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का जोश देखने को मिला

एसएन मेडिकल कॉलेज में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का जोश देखने को मिला

August 11, 2026

आगरा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा में मंगलवार को देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का जोश...

कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिक्षा के साथ संस्कार पर जोर दिया, जंतर मंतर आंदोलन छाया रहा भाषणों में

कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिक्षा के साथ संस्कार पर जोर दिया, जंतर मंतर आंदोलन छाया रहा भाषणों में

August 3, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 92 वें दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने 64 मेधावियों को 88 पदक...

कल विश्वविद्यालय के 92 वें दीक्षांत समारोह में आएंगीं कुलाधिपति, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

कल विश्वविद्यालय के 92 वें दीक्षांत समारोह में आएंगीं कुलाधिपति, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

August 2, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा का 92वां दीक्षांत समारोह कल मनाया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की राज्यपाल...

युवक ने पढ़ाने के बहाने होटल के कमरे में बंद कर लिया, छात्रा के शोर मचाने पर हुई धुनाई

युवक ने पढ़ाने के बहाने होटल के कमरे में बंद कर लिया, छात्रा के शोर मचाने पर हुई धुनाई

July 31, 2026

आगरा। सिकंदरा थाना क्षेत्र में ऑनलाइन कोचिंग के नाम पर एक छात्रा को होटल बुलाए जाने का मामला सामने आया...

Next Post

एत्मादपुर सीट पर सपा नए चेहरे की खोज में लगी, रामगोपाल बघेल भी पहुंचे लखनऊ!

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

साल के पहले दिन पूरा शहर जाम ही जाम, ट्रैफिक पुलिस कर्मी दूर तक नहीं आए नजर

साल के पहले दिन पूरा शहर जाम ही जाम, ट्रैफिक पुलिस कर्मी दूर तक नहीं आए नजर

January 1, 2025
पर्यटकों को लगा आतंकी हमला हो गया है, बाद में पता चला मॉकड्रिल है

पर्यटकों को लगा आतंकी हमला हो गया है, बाद में पता चला मॉकड्रिल है

March 24, 2023
पेयजल की बर्बादी रोकने के लिए जेडपीएस का सर्वे शुरू

पेयजल की बर्बादी रोकने के लिए जेडपीएस का सर्वे शुरू

July 11, 2025
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस से एक्सीडेंट के बाद रिफाइंड तेल के टैंकर से रिफाइंड की लूट

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस से एक्सीडेंट के बाद रिफाइंड तेल के टैंकर से रिफाइंड की लूट

March 19, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • थानाध्यक्ष से दरोगा नहीं कर रहा सलाम, थानाध्यक्ष परेशान, अब कैसे निकलेगा समाधान, थाना भी हैरान
  • घर में चाय बनाते समय फटा सिलेंडर, कई कमरे हुए क्षतिग्रस्त
  • कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में अचानक निरीक्षण पर पहुंच गए जिलाधिकारी
  • आगरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीके गौतम को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.