• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
हाईकोर्ट ने एडिशनल पुलिस कमिश्नर से कहा कमिश्नर क्यों नहीं आए, इसके बाद कमिश्नर भी दौड़ते हुए पहुंचे

हाईकोर्ट ने एडिशनल पुलिस कमिश्नर से कहा कमिश्नर क्यों नहीं आए, इसके बाद कमिश्नर भी दौड़ते हुए पहुंचे

आगरा पुलिस ने वारंट तामील के मामले में हाईकोर्ट को दी थी झूठी सूचना

January 10, 2025
in administration, Agra, Court, Crime, Police

आगरा। आगरा पुलिस के एक झूठ पर हाईकोर्ट काफी नाराज हुआ। उसके बाद उसकी नाराजगी इसलिए और बढ़ गई की कमिश्नर की जगह एडिशनल पुलिस कमिश्नर हाईकोर्ट के सामने पेश हुए। इसके बाद हाईकोर्ट ने तल्ख टिप्पणी करते हुए  एडिशनल पुलिस कमिश्नर पर नाराज होते हुए आज ही कमिश्नर को बुलाने के लिए कहा।  यह सूचना जब पुलिस कमिश्नर को मिली तो उन्होंने अपनी गाड़ी दौड़ा दी। 3:30 बजे वह हाईकोर्ट पहुंच गए।  लापरवाह पुलिसकर्मियों की वजह से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मामला सदर थाने का है। यहां पर अंकित शर्मा नाम के व्यक्ति ने आगरा न्यायालय में मनोज नाम के व्यक्ति के खिलाफ NIA एक्ट ( चेक संबंधी) केस दाखिल किया था। यहां से कई बार सदर पुलिस को प्रतिवादी के वारंट जारी हुए, लेकिन पुलिस ने यह तामील नहीं कराए। इस बात को लेकर वादी अंकुर शर्मा आगरा पुलिस के खिलाफ कार्रवाई के लिए हाईकोर्ट चला गया। अंकुर शर्मा की याचिका पर हाईकोर्ट ने आगरा पुलिस से जवाब मांगा। सदर थाना पुलिस ने अधिकारियों को लिखकर दे दिया कि उन्हें वारंट प्राप्त नहीं हुए हैं। अधिकारियों ने हाईकोर्ट में यह बात लिखकर दे दी। इस बात पर हाईकोर्ट ने आगरा न्यायालय से आख्या मांगी। आगरा न्यायालय ने वारंट और गैर जमानती वारंट की प्रति हाईकोर्ट में भेज दी। आगरा पुलिस के द्वारा झूठी सूचना देने पर हाईकोर्ट ने नाराज होते हुए पुलिस कमिश्नर को आज तलब कर लिया। पुलिस कमिश्नर के द्वारा लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। इनमें इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार, पूर्व चौकी प्रभारी सीओडी सोनू कुमार, दो कांस्टेबल शामिल हैं। इसके साथ ही पुलिस कमिश्नर की जगह एडिशनल पुलिस कमिश्नर संजीव त्यागी को हाईकोर्ट में भेजा। वह सुबह 10:00 बजे हाई कोर्ट में पेश हुए। हाई कोर्ट ने कहा आप पुलिस कमिश्नर तो नहीं है। आप कैसे आ गए। बुलाया तो पुलिस कमिश्नर को था। क्या पुलिस कमिश्नर अभी भी गंभीर नहीं हैं।  हाई कोर्ट ने कहा अगर पुलिस कमिश्नर आज नहीं आए तो कड़ी कार्रवाई होगी। यह सुनकर एडिशनल पुलिस कमिश्नर का पसीना छूट गया। उनके द्वारा पुलिस कमिश्नर को फोन कर यह बात बताई गई। पुलिस कमिश्नर ने हाईकोर्ट की बात को गंभीरता से लिया और तत्काल प्रयागराज के लिए निकल पड़े। करीब 3:30 बजे वह हाई कोर्ट के सामने पेश हुए। 

Previous Post

भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर पेट के बल लेटकर कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान

Next Post

प्रो. संजीव कुमार बने महाराजा सुहेलदेव यूनिवर्सिटी के कुलपति

Related Posts

अमेरिकी विदेश मंत्री ने पत्नी के साथ किया ताजमहल का दीदार

अमेरिकी विदेश मंत्री ने पत्नी के साथ किया ताजमहल का दीदार

May 25, 2026

आगरा। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने सोमवार को ताजमहल का दीदार किया। वह उसकी खूबसूरती के कायल हो गए।...

चौपाटी हादसे का लाइव वीडियो आया सामने, टिकट 400 रुपये लेकिन सुरक्षा के मानकों से खिलवाड़

चौपाटी हादसे का लाइव वीडियो आया सामने, टिकट 400 रुपये लेकिन सुरक्षा के मानकों से खिलवाड़

May 25, 2026

आगरा। ताजनगरी फेज-2 स्थित चौपाटी में रविवार शाम फिरोजाबाद से आए चूड़ी व्यापारी के बेटे कुनाल  का जिप लाइन से...

आगरा चौपाटी में जिप लाइन झूले से गिरकर किशोर की मौत

आगरा चौपाटी में जिप लाइन झूले से गिरकर किशोर की मौत

May 24, 2026

आगरा। थाना ताजगंज क्षेत्र स्थित आगरा चौपाटी में जिप लाइन झूले पर सवार होकर रोमांच का आनंद ले रहे 15...

आगरा क्लब में ग्लैमर का महाकुंभ, ‘मे क्वीन बॉल 2026’ में मॉडल्स ने बिखेरा खूबसूरती का जलवा

आगरा क्लब में ग्लैमर का महाकुंभ, ‘मे क्वीन बॉल 2026’ में मॉडल्स ने बिखेरा खूबसूरती का जलवा

May 24, 2026

आगरा। आगरा क्लब के लॉन में शनिवार रात आयोजित प्रतिष्ठित ‘मे क्वीन बॉल 2026’ सौंदर्य, प्रतिभा और आत्मविश्वास का अद्भुत...

दर्द निवारक दवा ‘ऑक्सालजिन डीपी’ का नकली संस्करण तैयार कर बाजार में बेचा जा रहा था

दर्द निवारक दवा ‘ऑक्सालजिन डीपी’ का नकली संस्करण तैयार कर बाजार में बेचा जा रहा था

May 24, 2026

आगरा। आगरा में कोतवाली थाना क्षेत्र से नकली दवाओं के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। औषधि प्रशासन और...

डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को होटल बुलाकर बंधक बनाने और ऑनलाइन पैसे वसूलने वाला गैंग पकड़ा

डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को होटल बुलाकर बंधक बनाने और ऑनलाइन पैसे वसूलने वाला गैंग पकड़ा

May 23, 2026

आगरा। डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को होटल बुलाकर बंधक बनाने और ऑनलाइन पैसे वसूलने वाले गैंग का ताजगंज पुलिस...

Next Post
प्रो. संजीव कुमार बने महाराजा सुहेलदेव यूनिवर्सिटी के कुलपति

प्रो. संजीव कुमार बने महाराजा सुहेलदेव यूनिवर्सिटी के कुलपति

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

एत्मादपुर में तमंचे के बल पर कोयला व्यापारी से लूट

एत्मादपुर में तमंचे के बल पर कोयला व्यापारी से लूट

May 16, 2024
सड़क पर चलते हुए कुछ सावधानियां बचा सकती हैं कई दुर्घटनाएं

सड़क पर चलते हुए कुछ सावधानियां बचा सकती हैं कई दुर्घटनाएं

February 22, 2023
हिंदू युवतियों का धर्म बदलवा कर निकाह कर लेता था राजा फिर छोड़ देता था

हिंदू युवतियों का धर्म बदलवा कर निकाह कर लेता था राजा फिर छोड़ देता था

May 15, 2023
तरबूज लेने गए बालक की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, भेज पर खेत लेने वालों ने की थी हत्या

तरबूज लेने गए बालक की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, भेज पर खेत लेने वालों ने की थी हत्या

May 3, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • अमेरिकी विदेश मंत्री ने पत्नी के साथ किया ताजमहल का दीदार
  • चौपाटी हादसे का लाइव वीडियो आया सामने, टिकट 400 रुपये लेकिन सुरक्षा के मानकों से खिलवाड़
  • आगरा चौपाटी में जिप लाइन झूले से गिरकर किशोर की मौत
  • आगरा क्लब में ग्लैमर का महाकुंभ, ‘मे क्वीन बॉल 2026’ में मॉडल्स ने बिखेरा खूबसूरती का जलवा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.