• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
घायल पीड़ित से दरोगा बोला हमलावर को खुद पकड़कर चौकी ले आना

घायल पीड़ित से दरोगा बोला हमलावर को खुद पकड़कर चौकी ले आना

पीड़ित के सिर पर किया था प्रहार, रहा आईसीयू में भर्ती

February 28, 2025
in administration, Agra, Crime, Police

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में कुछ अनोखी पुलिसिंग हो रही है। जहां एक और पुलिस कमिश्नर यह कहते-कहते थक गए हैं कि पीड़ित की एक बार में सुनवाई होनी चाहिए, एफआईआर लिखकर उसकी कॉपी घर पहुंचनी चाहिए, सदर थाने में उसका उल्टा ही हो रहा है। मुकदमा लिखना तो दूर की बात है पीड़ित की सुनवाई ही नहीं हुई। दरोगा ने हमले में घायल पीड़ित से कहा वह हमलावर को खुद ही खोज ले और जब वह मिल जाए तो पकड़कर उसे चौकी पर ले आए। पीड़ित यह सोचकर हैरान है कि जब वही सब काम करेगा तो पुलिस क्या करेगी।

18 फरवरी को केडी गाड़ी से अपने दो दोस्तों के साथ रात में कहरई मोड की तरफ आ रहे थे। तभी एक गाड़ी जिसका नंबर यूपी 16 बीबी 5200 था, उसने उनकी गाड़ी को ओवरटेक करके उनकी गाड़ी के आगे गाड़ी लगाकर उन्हें रोक लिया। इसके बाद गाली गलौज करते हुए उन्हें गाड़ी में से खींच लिया। वह कुछ समझ पाते उससे पहले हत्या की नीयत से उनके सिर में धारदार हथियार से प्रहार कर दिया। लहूलुहान केडी और उनके दोस्तों को हमलावर धमकी देते हुए यह कहकर भागा की अगर तू बच भी गया तो इस बार तेरी हत्या कर दूंगा। लहूलुहान हालात में केडी के दोस्त उसे उपाध्याय हॉस्पिटल में ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताई। आईसीयू में भर्ती कर लिया गया। सिर में कई टांके लगे। कई दिन तक उपचार चलने के बाद हल्का सा आराम मिलने पर केडी मंगलवार को इंफिनिटी लाइन चौकी पर गए। इस पर उन्हें बुधवार को बुलाया गया। बुधवार को जब वह गए तो इंफिनिटी लाइन चौकी पर तैनात दरोगा ने उनसे हमला करने वाली गाड़ी का नंबर पूछा। तहरीर में नंबर लिखा होने की बात कहने पर दरोगा ने अपने फोन में एप से गाड़ी के नंबर से उसके मालिक का नाम निकाल लिया। पीड़ित केडी को उसका पता देते हुए कहा यह आरोपी का पता है। वह खुद उसका घर खोज ले। अगर वह मिल जाए तो उसे पकड़ कर चौकी पर ले आए। पीड़ित ने कहा कि मैं उसे कैसे पकड़ लूंगा। मैं पुलिस वाला थोड़ी ना हूं। इस पर दरोगा ने कहा लंबे चौड़े हो पकड़ लाओगे, मुझे पूरा भरोसा है। तुम उसे खोज कर पकड़ने के बाद चौकी तक ले आओ उसके बाद में अपना काम शुरू करूंगा। पीड़ित का कहना है कि जब पुलिस का काम वह खुद करेगा तो पुलिस क्या करेगी। पीड़ित पुलिस की कार्यशैली को देखकर काफी तनाव में है।

Previous Post

टीसीएस कंपनी के मैनेजर ने पत्नी से पीड़ित होकर की आत्महत्या

Next Post

मानव शर्मा ने जनवरी में भी आत्महत्या करने के लिए कलाई काट ली थी

Related Posts

होटल में महिला के साथ रंगरलिया मनाते साले को जीजा ने पकड़ा, जमकर हुई मारपीट

होटल में महिला के साथ रंगरलिया मनाते साले को जीजा ने पकड़ा, जमकर हुई मारपीट

June 9, 2026

आगरा। इरदतनागर थाना क्षेत्र के कुर्रा मोड़ पर एक होटल में महिला के साथ रंगरलिया मना रहे साले को उसके...

उटंगन नदी में नहाने गए तीन किशोर डूबे, दो की हुई मौत

उटंगन नदी में नहाने गए तीन किशोर डूबे, दो की हुई मौत

June 9, 2026

आगरा। मंगलवार सुबह फतेहाबाद क्षेत्र में उटंगन नदी में नहाने गए तीन किशोर बांध वाले घाट पर डूब गए। मौके...

फतेहाबाद में दो शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

फतेहाबाद में दो शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

June 9, 2026

आगरा। फतेहाबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर दो लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। एक...

फायरमैन वर्दी पहन कॉकरोच के रूप में दीवानी पहुंचा, वीडियो वायरल

फायरमैन वर्दी पहन कॉकरोच के रूप में दीवानी पहुंचा, वीडियो वायरल

June 8, 2026

आगरा। छात्रा से छेड़छाड़ के मुकदमे में आरोपित व निलंबित फायरमैन  वर्दी पहन कॉकरोच के रूप में दीवानी पहुंच गया,...

आगरा में 28 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हो रही पुलिस भर्ती परीक्षा

आगरा में 28 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हो रही पुलिस भर्ती परीक्षा

June 8, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा सोमवार से...

आगरा में थर्ड डिग्री का एक और मामला: आरोप है सिकंदरा पुलिस ने महिला को लात-घूसों बेल्टों से पीटा, मेडिकल में चोटों की पुष्टि, FIR के आदेश

आगरा में थर्ड डिग्री का एक और मामला: आरोप है सिकंदरा पुलिस ने महिला को लात-घूसों बेल्टों से पीटा, मेडिकल में चोटों की पुष्टि, FIR के आदेश

June 8, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में थर्ड डिग्री का एक और मामला सामने आया है। सिकंदरा थाने में एक महिला को पुलिस...

Next Post
मानव शर्मा ने जनवरी में भी आत्महत्या करने के लिए कलाई काट ली थी

मानव शर्मा ने जनवरी में भी आत्महत्या करने के लिए कलाई काट ली थी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

भाजपा सरकार में एबीवीपी का विश्वविद्यालय में प्रवेश वर्जित

भाजपा सरकार में एबीवीपी का विश्वविद्यालय में प्रवेश वर्जित

August 25, 2022
गृह कर छूट में दस दिन शेष, दस हजार रुपये से अधिक के 52646 बकायेदारों को नोटिस जारी

गृह कर छूट में दस दिन शेष, दस हजार रुपये से अधिक के 52646 बकायेदारों को नोटिस जारी

September 19, 2024
रामबाग पार्क में टहलने के लिए निकले 11वीं के छात्र की मौत

रामबाग पार्क में टहलने के लिए निकले 11वीं के छात्र की मौत

May 26, 2023
आगरा कॉलेज के प्रोफेसर पर छेड़छाड़ का आरोप, एबीवीपी ने किया हंगामा

आगरा कॉलेज के प्रोफेसर पर छेड़छाड़ का आरोप, एबीवीपी ने किया हंगामा

April 20, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • होटल में महिला के साथ रंगरलिया मनाते साले को जीजा ने पकड़ा, जमकर हुई मारपीट
  • उटंगन नदी में नहाने गए तीन किशोर डूबे, दो की हुई मौत
  • फतेहाबाद में दो शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
  • फायरमैन वर्दी पहन कॉकरोच के रूप में दीवानी पहुंचा, वीडियो वायरल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.