आगरा। एत्माउद्दौला क्षेत्र में पांच साल के बच्चे का अपहरण होने का मामला सामने आया है। पुलिस की कई टीमें बच्चों की तलाश में जुटी हुई हैं। इंस्पेक्टर ने क्षेत्र के कई सीसीटीवी कैमरे चेक किए हैं। कुछ जगह अपहरणकर्ता फुटेज में कैद हो गया है।
गढ़ी चांदनी में पांच वर्षीय जय वर्मा पुत्र सोनू वर्मा घर के बाहर खेल रहा था। अचानक वह गायब हो गया। अचानक उसे गायब देखकर घर वाले घबरा गए। बच्चे के नहीं मिलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर इंस्पेक्टर देवेंद्र दुबे तत्काल फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कई टीमें बच्चे की तलाशी में लगा दीं। सूचना पर एसीपी पीयूष कांत राय भी मौके पर पहुंच गए हैं। इंस्पेक्टर ने सीसीटीवी कैमरे चेक किये तो कुछ कैमरों में एक व्यक्ति बच्चे के पास आता दिखा है। वह उसे हाथ पकड़कर अपने साथ ले गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। क्षेत्र में प्रमुख चौराहों पर नाकाबंदी कर दी गई है। इंस्पेक्टर देवेंद्र दुबे ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर बच्चे की तलाश में कई टीम लगाई गई हैं।











