• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आयकर छापा: पर्चियां जब्त होने से फंसी बाजार की बड़ी रकम

आयकर छापा: पर्चियां जब्त होने से फंसी बाजार की बड़ी रकम

छापे की कार्रवाई मंगलवार की दोपहर तक पूरी होने की संभावना

May 20, 2024
in Agra, Business, Crime, Economy, News

आगरा। आयकर विभाग द्वारा शहर के तीन जूता कारोबारियों के यहां शनिवार को शुरू की गई छापे की कार्रवाई मंगलवार की दोपहर तक पूरी होने की संभावना है। विभाग को एक जूता कारोबारी हरमिलाप ट्रेडर्स के यहां से 53.2 करोड़ रुपये की नकदी मिली। दूसरे कारोबारी मंशू फुटवियर के यहां से भी ढाई करोड़ रुपये की नकदी मिली। इसके अलावा तीसरे कारोबारी बीके शूज के यहां से भी अघोषित लेन-देन के कागजात जब्त किए गए हैं।

विभागीय सूत्रों ने बताया कि हरमिलाप ट्रेडर्स के रामनाथ डंग के यहां नोटों की गिनती रविवार की मध्य रात्रि दो बजे करीब पूरी कर ली गई और नोटों को आवश्यक कागजी कार्यवाही करके सोमवार की सुबह स्टेट बैंक के चेस्ट में रखवा दिया गया। सूत्रों ने सोशल मीडिया में चल रही उन खबरों को गलत बताया जिनमें साठ करोड़ या सौ करोड़ रुपये मिलने की चर्चा की जा रही थी। नोटों को करेंसी चेस्ट में जमा कराने के बाद जांच टीमें स्टेटमेंट तैयार करने, पंचनामा भरने में जुटी हुई हैं। उम्मीद की जा रही है कि मंगलवार दोपहर तक कागजी कार्रवाई के साथ ही छापे की कार्रवाई पूरी हो जायेगी। इसके बाद जांच टीम द्वारा जब्त किए गए दस्तावेजों की गहन जांच की लंबी प्रक्रिया शुरू होगी।

पर्चियां जब्त होने से फंसी बाजार की बड़ी रकम
इन छापों में इतनी बड़ी नकदी की बरामदगी के बाद यह तय माना जा रहा है कि बड़ी संख्या में जूता बाजार के अन्य कारोबारियों की रकम भी फंस चुकी है। आयकर विभाग से जुड़े सूत्र भी इस बात से इंकार नहीं कर रहे हैं। सभी जानते हैं कि हरमिलाप ट्रेडर्स का पर्चियों पर लेन-देन का बड़ा कारोबार रहा है। बीके शूज को भी इसी प्रकार के लेन-देन का पुराना खिलाड़ी माना जाता है।जूता कारोबारी इन पर्चियों के आधार पर रकम उठाकर अपने व्यापार को आगे बढ़ाते थे।

छापे के दौरान आयकर विभाग ने बड़ी संख्या में लेन-देन की पर्चियां भी जब्त की हैं। इससे एक ओर पर्चियों के अभाव में बाजार की बड़ी रकम फंसी रहेगी तो दूसरी ओर नकद का लेन-देन करने वाले अनेक व्यापारी आयकर विभाग की नजर में आ जाएंगे। पहले से मंदी का दौर झेल रहे जूता बाजार में और गिरावट आने की संभावनाएं भी बढ़ गई हैं।

आयकर विभाग की टीम ने शनिवार की दोपहर करीब एक बजे जूता कारोबारी रामनाथ डंग के हरमिलाप ट्रेडर्स, हींग की मंडी, सुभाष मिड्डा और अशोक मिड्डा के बीके शूज, सुभाष पार्क, एमजी रोड और हरदीप मिड्डा के मंशु शूज, ढाकरान सहित 14 ठिकानों पर एक साथ छापे मारे थे। हरमिलाप ट्रेडर्स के संचालक रामनाथ डंग के जयपुर हाउस स्थित आवास से आयकर विभाग की टीम को करोड़ों की नकदी मिली। डबल बेड, जूतों के डिब्बों से 500-500 के नोटों की गड्डियां मिली थीं।
आयकर विभाग की टीम को मंशु शूज के प्रोपराइटर हरदीप मिड्डा के घर से भी ढाई करोड़ की नकदी मिली। इसकी जांच की जा रही है। इसके साथ ही बीके शूज के आवास से भी नकदी आदि मिली है। इसकी भी जांच चल रही है।

Previous Post

रविवार को आसमान से आग बरसी, सोमवार को राहत

Next Post

योगी चैतन्य नाथ का शव मंगलवार को समाधि से निकाला गया

Related Posts

सिकंदरा में परशुराम चौक पर जूते चप्पल पहनकर चढ़ने वाले चार युवक गिरफ्तार

सिकंदरा में परशुराम चौक पर जूते चप्पल पहनकर चढ़ने वाले चार युवक गिरफ्तार

April 18, 2026

आगरा। आम्बेडकर जयंती पर आवास विकास कॉलोनी में परशुराम चौक पर जूता चप्पल पहनकर चढ़कर नीला झंडा फहराने वाले चार...

सिकंदरा में जूते का सोल बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग

सिकंदरा में जूते का सोल बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग

April 18, 2026

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र स्थित ब्रजदीप कॉलोनी में शनिवार सुबह जूते का सोल बनाने वाली एक फैक्ट्री में  आग लग गई। ...

मण्डलीय विकास कार्यों में आगरा की रैंक पिछड़ने पर मंडलायुक्त हुए नाराज

मण्डलीय विकास कार्यों में आगरा की रैंक पिछड़ने पर मंडलायुक्त हुए नाराज

April 17, 2026

आगरा। मण्डलायुक्त ने शुक्रवार को आइजीआरएस एवं विकास कार्यों की समीक्षा की। मण्डलीय विकास कार्यों की समीक्षा की गयी तो...

शाहगंज में धारदार हथियार से कुत्ते को मार डाला, बदबू से खुला राज

शाहगंज में धारदार हथियार से कुत्ते को मार डाला, बदबू से खुला राज

April 17, 2026

आगरा। आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र स्थित सिद्ध साहनी नगर में पशु क्रूरता की एक दिल दहला देने वाली घटना...

होटल में प्रेमिका ने प्रेमी का काट दिया गला, चीखकर बोली हत्या कर दी

होटल में प्रेमिका ने प्रेमी का काट दिया गला, चीखकर बोली हत्या कर दी

April 17, 2026

आगरा।  ग्वालियर हाईवे पर एक होटल में शुक्रवार सुबह प्रेमिका ने प्रेमी की गला काटकर हत्या कर दी। हत्या करने...

आवास विकास का सिकंदरा में अवैध निर्माण पर बुलडोज़र चला, कई इमारतें सील

आवास विकास का सिकंदरा में अवैध निर्माण पर बुलडोज़र चला, कई इमारतें सील

April 16, 2026

आगरा। आगरा की सिकंदरा योजना में अवैध निर्माण के खिलाफ आवास विकास परिषद ने बड़ा अभियान चलाते हुए सख्त कार्रवाई...

Next Post
योगी चैतन्य नाथ का शव मंगलवार को समाधि से निकाला गया

योगी चैतन्य नाथ का शव मंगलवार को समाधि से निकाला गया

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

फतेहपुर सीकरी थाना  में नवनिर्मित ई माल खाना का हुआ शुभारंभ

फतेहपुर सीकरी थाना  में नवनिर्मित ई माल खाना का हुआ शुभारंभ

July 27, 2023
लोहामंडी गोलीकांड के एक लुटेरे से पुलिस की मुठभेड़, गिरफ्तार

लोहामंडी गोलीकांड के एक लुटेरे से पुलिस की मुठभेड़, गिरफ्तार

January 28, 2023
मंटोला में लगा ऐसा जाम कि लोग बोले बचा लो भगवान

मंटोला में लगा ऐसा जाम कि लोग बोले बचा लो भगवान

November 27, 2022
मिलकर अनुशासन में रहना व नेतृत्व क्षमता का विकास करना कैंप का सामान्य उद्देश्य

मिलकर अनुशासन में रहना व नेतृत्व क्षमता का विकास करना कैंप का सामान्य उद्देश्य

July 15, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • सिकंदरा में परशुराम चौक पर जूते चप्पल पहनकर चढ़ने वाले चार युवक गिरफ्तार
  • सिकंदरा में जूते का सोल बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग
  • मण्डलीय विकास कार्यों में आगरा की रैंक पिछड़ने पर मंडलायुक्त हुए नाराज
  • शाहगंज में धारदार हथियार से कुत्ते को मार डाला, बदबू से खुला राज
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.