• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
पटियाली और बरेली में प्रधानमंत्री की सभाएं कल

पटियाली और बरेली में प्रधानमंत्री की सभाएं कल

कर्नाटक हिजाब के मुद्दे का जवाब पटियाली और बरेली में देंगे प्रधानमंत्री मोदी

February 10, 2022
in Politics

ऋषि चौहान
एटा। गर्म लोहे पर चोट करने में प्रधानमंत्री मोदी माहिर माने जाते हैं। कर्नाटक में हिजाब मुद्दे का जवाब आज सहारनपुर के मुस्लिम बहुल इलाके में मोदी ने क्या खूब दिया है, उन्होंने कहा कि मुस्लिम बेटियों में उनकी बढ़ती लोकप्रियता से वोटों के दलालों के पेट में दर्द हो रहा था। इसीलिए उन्होंने कर्नाटक में हिजाब का मुद्दा उठाकर उन्हें गुमराह करने की कोशिश की है, लेकिन ऐसा नहीं होगा। क्योंकि वे मुस्लिम महिलाओं के साथ तलाक सहित तमाम मुद्दों पर अत्याचार नहीं होने देंगे। जाहिर है मोदी की नजर मुस्लिमों की आधी आबादी के वोटों पर है। 11 फरवरी को वे मुस्लिम बाहुल्य पटियाली और बरेली में चुनावी सभा करने इसीलिए आ रहे हैं क्योंकि उन्होंने अपनी रणनीति बदल दी है और वे सपा और उनके गठबंधन के वोट बैंक मुस्लिम के आधे मतों को अपनी तरफ खींचने की कोशिश में है।

प्रधानमंत्री मोदी की सभा को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। 11 फरवरी को कल उनकी चुनावी सभा पटियाली अलीगंज मार्ग पर दरियागंज के निकट हीरा का नगला पर होगी। यह सभा स्थल पटियाली और अलीगंज के बॉर्डर पर है और गंगा के पार लगभग एक दर्जन विधानसभा क्षेत्र हैं जिन पर यह चुनावी सभा सीधा असर डालेगी। कल मोदी की सभा में पटियाली जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता जुड़ेंगे कासगंज और पटियाली एटा जिले की चार विधानसभा में से अलीगंज एटा और मारहरा विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता पटियाली में आएंगे, जबकि एटा विधानसभा क्षेत्र के जलेसर सुरक्षित क्षेत्र के भाजपाई वर्चुअल सभा से जुड़ेंगे। जब कि गंगा पार के एक दर्जन विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता मोदी को सीधे सुनेंगे।

 पहले वे आज पटियाली आने वाले थे लेकिन बिजनौर में मौसम के चलते 7 फरवरी की जनसभा रद्द होने का लाभ उन्होंने आज मतदान के दिन जाटलैंड में सहारनपुर में चुनावी सभा करके क्या खूब उठाया है। मुस्लिम महिलाओं का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि उन पर अत्याचार अब कोई नहीं कर सकेगा उन्होंने यह भी संदेश दिया कि कर्नाटक के हिजाब मुद्दे को विपक्ष उनकी मुस्लिम महिलाओं में बढ़ती लोकप्रियता को गुमराह करने के लिए उठा रहा है।

एक समय था कि चुनावों में भीड़ जुटाने के लिए हेलीकॉप्टर का उपयोग किया जाता था लेकिन पटियाली में एसबीआर विद्यालय में जनसभा न करके नगला हीरा पर इसलिए की जा रही है क्योंकि वहां मोदी के 3 हेलीकॉप्टर और चौथा मुख्यमंत्री योगी का उतर सके। इस जनसभा में एक लाख से ज्यादा भीड़ जुटाने का लक्ष्य भाजपाइयों ने तय किया है।

पटियाली में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का हो चुका है विरोध

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी 1975 में इमरजेंसी के बाद हुए लोकसभा चुनाव में जनता लहर के बीच पटियाली आई थी, उस दौरान उनका भारी विरोध इमरजेंसी हुआ थ।  इस बात को पटियाली के मतदाता आज भी याद करते हैं।

Previous Post

आगरा में 60.65% हुआ मतदान, प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद

Next Post

पहले चरण में 60.17% मतदान

Related Posts

फायरमैन वर्दी पहन कॉकरोच के रूप में दीवानी पहुंचा, वीडियो वायरल

फायरमैन वर्दी पहन कॉकरोच के रूप में दीवानी पहुंचा, वीडियो वायरल

June 8, 2026

आगरा। छात्रा से छेड़छाड़ के मुकदमे में आरोपित व निलंबित फायरमैन  वर्दी पहन कॉकरोच के रूप में दीवानी पहुंच गया,...

पुलिस आख्या को अधूरी बताकर कंगना रनौत को अदालत में तलब करने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल

पुलिस आख्या को अधूरी बताकर कंगना रनौत को अदालत में तलब करने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल

June 6, 2026

आगरा। अभिनेत्री एवं सांसद कंगना रनौत से जुड़े प्रकरण में शनिवार को अदालत में वादी अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा की ओर...

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने खुद रची अपनी बोलेरो चोरी की साजिश

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने खुद रची अपनी बोलेरो चोरी की साजिश

June 5, 2026

आगरा। जगनेर के भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बोलेरो चोरी होने की एफआईआर कराई थी। पुलिस की जांच में स्पष्ट हुआ...

विज्ञान भारती के प्रांत अध्यक्ष बने प्रो. मनोज रावत, प्रांत महासचिव डॉ. संध्या अग्रवाल बनीं

विज्ञान भारती के प्रांत अध्यक्ष बने प्रो. मनोज रावत, प्रांत महासचिव डॉ. संध्या अग्रवाल बनीं

June 4, 2026

आगरा। विज्ञान भारती, ब्रज प्रांत की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन बरेली में हुआ, जिसमें नवीन सत्र के लिए आगरा...

भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं: भूपेंद्र चौधरी

भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं: भूपेंद्र चौधरी

June 4, 2026

आगरा। केंद्र में भारतीय जनता पार्टी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर अब तक की उपलब्धियां गिनाने...

आगरा में कल सामूहिक शपथ से गूंजेगा जनसंकल्प, सांसद नवीन जैन ने किया जनभागीदारी का आह्वान

आगरा में कल सामूहिक शपथ से गूंजेगा जनसंकल्प, सांसद नवीन जैन ने किया जनभागीदारी का आह्वान

May 26, 2026

आगरा।   बुधवार को एमजी रोड पर स्पीड कलर लैब के समीप राष्ट्र प्रथम अभियान के अंतर्गत सामूहिक शपथ संकल्प कार्यक्रम...

Next Post
पहले चरण में 60.17% मतदान

पहले चरण में 60.17% मतदान

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

गणेश मूर्ति विसर्जन के चलते सोमवार और मंगलवार को रहेगा रूट डायवर्जन

गणेश मूर्ति विसर्जन के चलते सोमवार और मंगलवार को रहेगा रूट डायवर्जन

September 15, 2024
DLA में खबर प्रकाशित होने के बाद नामांकन विभाग में आवेदनों की पेंडेंसी देखने पहुंचे अधिकारी

DLA में खबर प्रकाशित होने के बाद नामांकन विभाग में आवेदनों की पेंडेंसी देखने पहुंचे अधिकारी

February 25, 2022
न्यू आगरा में बिल्डर और उसकी पत्नी पर ठगी का मुकदमा

न्यू आगरा में बिल्डर और उसकी पत्नी पर ठगी का मुकदमा

May 24, 2023
सोमवार को प्रदेश में आगरा और झांसी रहे सबसे गर्म

सोमवार को प्रदेश में आगरा और झांसी रहे सबसे गर्म

June 9, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • फर्जी और निष्क्रिय ड्रग लाइसेंस किए जाएंगे निरस्त बोले आयुक्त
  • महिला को थर्ड डिग्री देने वाले सिकंदरा थाने के पुलिसकर्मियों के खिलाफ लिखना होगा मुकदमा, जिला जज कोर्ट से रिवीजन हुआ खारिज
  • निर्माणाधीन सिविल एयरपोर्ट टर्मिनल का सांसद ने किया निरीक्षण, 404 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा
  • कूटरचित दस्तावेज और फर्जी नक्शा बनाकर एक भूमि को कई लोगों को बेच दिया, मुकदमा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.