• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
तकनीक के बल पर फुटवियर बन सकता है औद्योगिक विकास का सिरमौर

तकनीक के बल पर फुटवियर बन सकता है औद्योगिक विकास का सिरमौर

मीट एट आगरा के तकनीकी सत्र में विशेषज्ञों ने रखे अपने विचार

November 9, 2024
in Agra, Business

आगरा। आगरा फुटवियर मैन्युफैक्चरिंग एक्सपोर्टर्स चैम्बर्स (एफमेक) द्वारा आगरा ट्रेड सेंटर में आयोजित किये गए ‘मीट एट आगरा ’ के 16वें संस्करण में शनिवार को तकनीकी सत्र का आयोजन किया गया।

मुख्य वक्ता एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग उत्तर प्रदेश के सचिव आईएएस प्रांजल यादव, मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम (एमपीआईडीसी) के कार्यकारी निदेशक प्रतुल चंद्र सिन्हा, जॉइंट कमिश्नर इंडस्ट्री अनुज कुमार, एफमेक अध्यक्ष पूरन डावर, फेयर ऑर्गनाइजिंग कमेटी के चेयरमैन गोपाल गुप्ता ने इसका शुभारंभ किया। सत्र में जहां फुटवियर उद्योग से जुड़े उद्यमी शामिल हुए वहीं भविष्य के उद्यमी के रूप में कई कॉलेजों के छात्रों ने भी भाग लिया।

पहला सत्र: फुटवियर निर्माण में स्थिरता और नवाचार, सरकारी नीतियां और उद्योग समाधान रहा  जिसमें एमपीआईडीसी के कार्यकारी निदेशक प्रतुल चंद्र सिन्हा ने एमपीआईडीसी के प्रयासों और एमएसएमई क्षेत्र में सरकारी योजनाओं के महत्व को उजागर किया और कहा कि प्रदेश सरकार के प्रयास उद्योगों को प्रोत्साहित करके अधिक से अधिक रोजगार के अवसरों का सृजन करने के लिये है। ताइवान के प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख माइल्स ल्यू ने कहा कि तकनीकी सहयोग से भारत उद्योग को ओर मजबूती से आगे ले जा सकता है। इफ्कोमा अध्यक्ष संजय गुप्ता ने उद्योग के विकास की दिशा पर चर्चा की। अस्मा के अध्यक्ष ओपिंदर सिंह लवली, और एमपीआईडीसी के नॉलेज पार्टनर ध्रुव ओवरॉय ने उद्योग में प्रौद्योगिकियों और सस्टेनेबल मैन्युफैक्चरिंग की दिशा में होने वाले कार्यों पर बात की। दूसरा सत्र स्मार्ट फुटवियर के भविष्य के लिए प्रौद्योगिकी का समन्वय रहा जिसमें एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग उत्तर प्रदेश के सचिव आईएएस प्रांजल यादव ने सरकारी नीतियों के बारे में बात करते हुए कहा कि कैसे एमएसएमई और निर्यात प्रोत्साहन विभाग स्मार्ट फुटवियर उद्योग के विकास में सहायक हो सकता है। आइएलजीए की चेयरमैन मोतीलाल सेठी ने जूता उद्योग में आने वाली नई चुनौतियों और अवसरों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि कैसे स्मार्ट फुटवियर की उत्पादन प्रक्रिया को और अधिक इको-फ्रेंडली और इनोवेटिव बनाया जा सकता है। डॉ. पंकज शर्मा ने शैक्षिक दृष्टिकोण से स्मार्ट फुटवियर के विकास में तकनीकी शिक्षा और प्रोफेशनल ट्रेनिंग की भूमिका पर चर्चा की। चेतन गुप्ता ने व्यावसायिक दृष्टिकोण से स्मार्ट फुटवियर के उत्पादन में नई तकनीकों और वैश्विक मानकों की भूमिका पर विचार साझा किए। आयुषी झा ने इन्वेस्ट इंडिया के दृष्टिकोण से बताया कि भारत में स्मार्ट फुटवियर के क्षेत्र में निवेश के अवसर किस प्रकार बढ़ सकते हैं। लामोस ग्रुप के मैनेजिंग हेड नकुल मनचंदा ने स्मार्ट फुटवियर के भविष्य पर अपने विचार साझा करते हुए सफलता के लिए स्मार्ट प्रबंधन की आवश्यकता पर जोर दिया।

सत्र के दौरान एफमेक के अध्यक्ष पूरन डाबर व अन्य।

सत्र के समापन में एफमेक के अध्यक्ष पूरन डावर ने स्मार्ट फुटवियर के उद्योग में प्रौद्योगिकी के समन्वय की महत्ता पर जोर दिया और इस क्षेत्र में नवाचार और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए सभी उद्योग भागीदारों को एकजुट होकर काम करने की आवश्यकता पर बल दिया। पूरन डावर ने कहा कि स्मार्ट फुटवियर केवल नवीनतम तकनीक और स्मार्ट फीचर्स तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उपभोक्ता अनुभव और पर्यावरणीय जिम्मेदारी को भी सुधारने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने उद्योग के भविष्य के लिए तकनीकी विकास को लेकर अपने विचार साझा किए और इस क्षेत्र में भारत के संभावित नेतृत्व की ओर इशारा किया।

फुटवियर में तकनीकी अनुसंधान के लिए हुआ एमओयू
शारदा यूनिवर्सिटी के साथ फुटवियर में तकनीकी अनुसंधान के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर प्रो. डॉ. जयंती रंजन ओर एफमेक अध्यक्ष ने एमओयू पर हस्ताक्षर करके प्रपत्रों का आदान प्रदान किया। एफमेक अध्यक्ष पूरन डावर ने इस एमओयू के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि इस प्रकार की साझेदारियां उद्योग में प्रौद्योगिकी और कौशल विकास में नये मानक स्थापित करने में मदद करेंगी, जिससे भारतीय फुटवियर उद्योग वैश्विक स्तर पर मूल्यांकन और स्वीकृति प्राप्त कर सकेगा।

दूसरे दिन के आकड़े
कुल विजिटर्स की सहभगिता – 7109
रजिस्टर्ड बिजिनेस विजिटर्स – 2045

मुख्य रूप से रहे मौजूद
इस मौके पर एफमेक के अनिरुद्ध तिवारी, संजय डंग, डॉ. रेणुका डंग, संजीव सिंह, प्रदीप वासन, सीएलई के सहायक निदेशक आरके शुक्ला, महासचिव दीपक मंनचदा आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।

Previous Post

डॉ. आंबेडकर यूनिवर्सिटी को नैक से मिला ए प्लस ग्रेड

Next Post

कमला नगर में नगर निगम ने ध्वस्त किये अवैध निर्माण

Related Posts

मलपुरा में पुलिस की चोर से हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने से हुआ घायल

मलपुरा में पुलिस की चोर से हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने से हुआ घायल

May 9, 2026

आगरा। मलपुरा क्षेत्र में बीती रात एक चोर से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। गोली लगने से वह घायल हो...

फाउंड्री नगर में मकान में लगी आग से दो सिलेंडर फटे

फाउंड्री नगर में मकान में लगी आग से दो सिलेंडर फटे

May 9, 2026

आगरा। शनिवार को फाउंड्री नगर क्षेत्र में एक मकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भीषण...

आगरा-अलीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए अधिकारियों ने गांवों का किया निरीक्षण

आगरा-अलीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए अधिकारियों ने गांवों का किया निरीक्षण

May 8, 2026

आगरा। आगरा-अलीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे परियोजना को लेकर शुक्रवार को एडिशनल कमिश्नर, अपर जिलाधिकारी और एसडीएम  ने दौरा किया। मलूपुर, रामनगर,...

सिकंदरा पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह को पकड़ा

सिकंदरा पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह को पकड़ा

May 8, 2026

आगरा। सिकंदरा पुलिस और सर्विलांस सेल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का...

छलेसर में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की

छलेसर में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की

May 7, 2026

आगरा। एत्मादपुर क्षेत्र स्थित छलेसर में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की वारदात को...

हरीपर्वत में नाला निर्माण के दौरान दीवार गिरी मजदूर की मौत

हरीपर्वत में नाला निर्माण के दौरान दीवार गिरी मजदूर की मौत

May 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में नगर निगम के नाला निर्माण कार्य के दौरान गुरुवार दोपहर पुराने नाले की दीवार तोड़ते समय...

Next Post
कमला नगर में नगर निगम ने ध्वस्त किये अवैध निर्माण

कमला नगर में नगर निगम ने ध्वस्त किये अवैध निर्माण

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

थर्ड डिग्री देने और थूक चटवाने वाले दरोगा पर कार्रवाई क्यों नहीं ?

थर्ड डिग्री देने और थूक चटवाने वाले दरोगा पर कार्रवाई क्यों नहीं ?

July 27, 2024
इंस्पेक्टर की पत्नी की गाड़ी से गाड़ी टच होने पर डॉक्टर को पुलिस वालों ने जड़े थप्पड़, अपराधियों की तरह हवालात में ठूंसा

इंस्पेक्टर की पत्नी की गाड़ी से गाड़ी टच होने पर डॉक्टर को पुलिस वालों ने जड़े थप्पड़, अपराधियों की तरह हवालात में ठूंसा

January 30, 2025
फिल्म अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने परिवार साथ किया ताजमहल का दीदार

फिल्म अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने परिवार साथ किया ताजमहल का दीदार

December 17, 2024
गढ़ी रामी में हो रहे रक्त स्वाभिमान सम्मेलन में राजा भैया भी आएंगे

गढ़ी रामी में हो रहे रक्त स्वाभिमान सम्मेलन में राजा भैया भी आएंगे

April 12, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • मलपुरा में पुलिस की चोर से हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने से हुआ घायल
  • फाउंड्री नगर में मकान में लगी आग से दो सिलेंडर फटे
  • आगरा-अलीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए अधिकारियों ने गांवों का किया निरीक्षण
  • सिकंदरा पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह को पकड़ा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.