• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
लाइव स्ट्रीमिंग, बैटिंग, गेमिंग कराकर करोडों रूपये की ठगी करने वाले तीन शातिर दबोचे

लाइव स्ट्रीमिंग, बैटिंग, गेमिंग कराकर करोडों रूपये की ठगी करने वाले तीन शातिर दबोचे

50 बैंक खातों को सीज कर करीब 24 लाख रुपये की धनराशि फ्रीज कराई गई

July 29, 2023
in Agra, Crime, News

आगरा। लाइव स्ट्रीमिंग, बैटिंग, गेमिंग कराकर करोडों रूपये की ठगी करने वाले तीन शातिरों को साइबर सेल और शाहगंज थाना पुलिस के द्वारा पकड़ा गया है। 50 बैंक खातों को सीज कर करीब 24 लाख रुपये की धनराशि फ्रीज कराई गई है।

स्टार इण्डिया कम्पनी-ब्लू आईकन इन्वेस्टीगेशन सर्विसेस के हेमंत टंडन द्वारा कमिश्नर से शिकायत की गई थी कि स्टार इण्डिया कम्पनी के अधिकृत लाइव कन्टेन्ट, लाइव गेम आदि को थर्ड पार्टी एप एकबैट, वैव पोर्टल के माध्यम से डाउनलोड कर विदेशी सर्वर के माध्यम से लाइव स्ट्रीमिंग के जरिये अवैध बैटिंग, गेमिंग कराकर करोडों रूपये की ठगी की जा रही है, जिसकी सब्सक्रिप्शन राशि ऑनलाइन उपरोक्त फर्म एकबैट के विभिन्न खातों/ वर्चुअल खातों में ली जा रही है। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर शाहगंज थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। उक्त मुकदमें की विवेचना के दौरान साइबर टीम द्वारा उक्त पायरेटिंग वेबसाइट कंपनी की जांच की गई तो जांच में पाया कि स्टार इण्डिया नेटवर्क के अधिकृत सामग्री जिसमें आईसीसी विश्व कप क्वालीफायर मैंच 2023 की लाइव स्ट्रीमिंग व अवैध रुप से सब्सक्रिप्शन के नाम पर विभिन्न खातों में करोडों रुपये की ठगी की जा रही है। एकबैट वैब पोर्टल के सम्बंधित मोबाइल नम्बर, बैंक खातों के आधार पर तकनीकी विश्लेषण कर जानकारी प्राप्त की गयी तथा उनके नाम व पतों को तस्दीक किया गया तो वह आन्ध-प्रदेश, गुन्टूर, विजयवाडा, हैदराबाद क्षेत्र व देश के अन्य शहरों के पाये गये, जिसमें तीन साइबर शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए शातिर शेख करीमुल्ला द्वारा बताया गया कि मैं पैट्रोल पंप पर काम करता हूं। मेरे पडोस के रहने वाले शेख मोलाली पुत्र मदीना उपरोक्त आईसीआईसीआई बैंक विजयवाडा में नौकरी करता है, जिसने मुझे बताया कि यदि तुम मुझे बैंक खाते खुलवाकर दोगे तो मैं तुम्हे एक खाते के पांच हजार रुपये दूंगा। इसी दौरान में लालच में आ गया, जिसके चलते मैने अपना व अपनी पत्नी शेख शाकीरा, अपने दोस्त रहीम व उसकी पत्नी जिसका नाम में नही जानता हूं व एक अन्य युवती शेख महबूबी का भी खाता खुलवाकर मोलाली उपरोक्त को दे दिये, जिनके बदले मुझे पांच-पांच हजार मिलते थे।
अभियुक्त शेख मोलाली पुत्र मदीना निवासी आंध्र प्रदेश ने पूछने पर बताया कि मैं आईसीआईसीआई बैंक विजयवाडा आन्ध्र प्रदेश में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर कार्यरत हुन7। करीब 6 माह पूर्व मेरी मुलाकात मणिकांता  से हुई, जिसने मुझको बताया कि तुम मुझे खाता खुलवाकर दोगे तो में तुम्हे एक खाते के 15 हजार रुपये दूंगा, जिसके लालच में आकर शेख करीमुल्ला ने अपनी पत्नी व अन्य लोगों के करीब 25 खाते खुलवाकर मुझे दिये थे। मणिकांता ने पूछताछ करने पर बताया कि शेख मोलाली व एचडीएफसी विशानापेठ में कार्यरत शेख अब्दुल्ला मोहम्मद मुझे खाते खुलवाकर देते हैं, जिनके बदले में इन्हे प्रत्येक खाते के 15-15 हजार रुपये देता हूं। गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर शाहगंज भानू प्रताप सिंह, साइबर सेल प्रभारी सुल्तान सिंह,  एसआई सुबोध मान, पुष्पेंद्र कुमार,  सनी कुमार, विजय तोमर, मनोज कुमार, अविनाश सिंह, शेर सिंह, कर्मवीर सिंह, आरक्षी धर्मेंद्र कुमार आदि शामिल रहे। 

Previous Post

अवैध खनन और वसूली की शिकायत के चलते हटाए गए खेरागढ़ थानाध्यक्ष !

Next Post

पार्षद शरद चौहान के बेटे का निधन, शोक की लहर

Related Posts

बिजलीघर चौराहे से लिफ्ट देकर गाड़ी में बैठाते और सुनसान जगह पर ले जाकर लूट लेते थे

बिजलीघर चौराहे से लिफ्ट देकर गाड़ी में बैठाते और सुनसान जगह पर ले जाकर लूट लेते थे

July 27, 2026

आगरा। आगरा पुलिस ने सवारी बनाकर लोगों को लूटने वाले एक शातिर गैंग का पर्दाफाश करते हुए चार बदमाशों को...

बाह में घेवर बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, पिता-पुत्र समेत पांच लोग झुलसे

बाह में घेवर बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, पिता-पुत्र समेत पांच लोग झुलसे

July 27, 2026

आगरा। जिले के जरार (बाह) क्षेत्र में घेवर बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में लगी अचानक आग लगने से पिता-पुत्र...

ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली

ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली

July 26, 2026

आगरा। ताजमहल पर रविवार को विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया। हैरानी की बात यह रही कि बंदर के...

मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया

July 26, 2026

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय के शिवाजी मंडपम में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का...

कमला नगर से गायब हुए दो छात्रों को पुलिस ने हरिद्वार से खोज निकाला

कमला नगर से गायब हुए दो छात्रों को पुलिस ने हरिद्वार से खोज निकाला

July 25, 2026

आगरा। आगरा के कमला नगर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुए कक्षा नौ के दोनों...

अब न कर्फ्यू न दंगा है, यूपी में अब सब चंगा ही चंगा: योगी आदित्यनाथ

अब न कर्फ्यू न दंगा है, यूपी में अब सब चंगा ही चंगा: योगी आदित्यनाथ

July 25, 2026

आगरा। शनिवार को फतेहाबाद रोड स्थित टाटा मैदान में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा और कांग्रेस की...

Next Post
पार्षद शरद चौहान के बेटे का निधन, शोक की लहर

पार्षद शरद चौहान के बेटे का निधन, शोक की लहर

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

खंदारी पर सोल के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान

खंदारी पर सोल के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान

October 8, 2022
यूपी में बस स्टैंड जल्द ही एयरपोर्ट जैसे दिखाई देंगे: परिवहन मंत्री

यूपी में बस स्टैंड जल्द ही एयरपोर्ट जैसे दिखाई देंगे: परिवहन मंत्री

September 10, 2023
गलत काम में रूस के साथ हैं मोदी- यशवंत सिन्हा

गलत काम में रूस के साथ हैं मोदी- यशवंत सिन्हा

March 6, 2022
किसान की बेटी संध्या यादव बनीं चार्टर्ड अकाउंटेंट

किसान की बेटी संध्या यादव बनीं चार्टर्ड अकाउंटेंट

December 27, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • बिजलीघर चौराहे से लिफ्ट देकर गाड़ी में बैठाते और सुनसान जगह पर ले जाकर लूट लेते थे
  • बाह में घेवर बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, पिता-पुत्र समेत पांच लोग झुलसे
  • ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली
  • मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.