आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय की दो दिवसीय अंतर–महाविद्यालयी एथलेटिक्स मीट 2025–26 का शुभारंभ सेंट जोन्स कॉलेज के क्रिकेट ग्राउंड पर मंगलवार से हो गया है। आज दूसरे दिन भी कई प्रतियोगिताएं हो रही हैं।
एथलेटिक मीट के प्रथम दिन 100 मीटर बालक–बालिका वर्ग दौड़ प्रतियोगिता, भाला फेंक गोला फेंक, चक्का फेंक, ऊंची कूद आदि प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। प्रतियोगियों ने पूरे जोश और उत्साह से मैदान पर अपना दमखम दिखाया। वहीं दर्शकों की तालियों ने प्रतिभागियों के जोश को ऊंचाइयां दी। आज एकलव्य स्टेडियम में प्रातः दस बजे से प्रतियोगिताएं हो रही हैं। विश्वविद्यालय के लगभग 70 कॉलेज इन प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर रहे हैं। सेंट जॉन्स कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एस पी सिंह, आयोजन के संयोजक प्रो. राजीव फिलिप तथा सभी कॉलेजों के शिक्षकगण बड़ी संख्या में मौजूद हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी ने पति के साथ निहारा ताज
आगरा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप शनिवार को अपने पति माइकल बॉऊलोस के साथ ताज महल का...











