• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
बच्चे के अपहरण में शामिल दो बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, सगे चाचा ने किया था अपहरण

बच्चे के अपहरण में शामिल दो बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, सगे चाचा ने किया था अपहरण

चाचा और एक अन्य साथी फरार, पुलिस तलाश में दे रही दबिश

October 25, 2025
in Agra, Crime, Police

आगरा। एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय बच्चे का अपहरण सगे चाचा ने किया था। दो लाख की फिरौती भी मांगी गई थी। इसमें उसके तीन साथियों ने भी उसका साथ दिया था। देर रात मेहताब बाग पर पुलिस की अपहरण में शामिल दो लोगों से मुठभेड़ भी हो गई। मुठभेड़ में दोनों के पैर में गोली लग गई।  घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। आरोपी चाचा और उसका एक अन्य साथी अभी फरार हैं। पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।

सुशील नगर एत्माद्दौला निवासी सोनू वर्मा की मोहल्ले में ही घर के पास राधे ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। घर से 50 मीटर की दूरी पर स्थित मकान में सराफा व्यापारी के पिता निहाल सिंह व मां पदमा वर्मा रहते हैं। पदमा वर्मा शुक्रवार दोपहर सोनू वर्मा के घर आई थीं। करीब 1:15 बजे वह पैदल अपने घर के लिए चली गईं। उनके पीछे चार वर्षीय पौत्र जय वर्मा भी निकल गया, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। इस पर दादी ने बेटे के घर पहुंचकर जय वर्मा के बारे में पूछताछ की। दो घंटे तक पड़ोसियों व मोहल्ले में जय की तलाश की गई। जय के नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर देवेंद्र दुबे ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर उच्च अधिकारियों को सूचना दी और बच्चे की तलाश शुरू कर दी। सीसीटीवी कैमरे में एक व्यक्ति बच्चे को ले जाते हुए कैद हुआ। उसकी पहचान बच्चे के चाचा गगन के रूप में हुई। उसने बच्चे के पिता से दो लाख की फिरौती भी मांगी। पुलिस का दबाव पड़ता हुआ देखकर आरोपी बच्चों को घर के पास ही छोड़ गए। देर रात मुखबिर के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि अपहरण में शामिल लोग मेहताब बाग के पास हैं। पुलिस ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में दो बदमाश साबिर पुत्र ताज मोहम्मद निवासी प्रकाश नगर और सत्य प्रकाश उर्फ बबलू पुत्र प्रमोद निवासी प्रकाश नगर के पैर में गोली लग गई। इससे वह घायल हो गए। दोनों को पुलिस ने दबोच लिया। वहीं, उनके दो साथी गगन उर्फ कारें और आकाश उर्फ अल्लू अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। सहायक पुलिस आयुक्त छत्ता पियूषकांत राय ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में टीमें सक्रिय हैं। पकड़े गए दोनों आरोपियों से घटना से जुड़ी और जानकारियां जुटाई जा रही हैं। गगन उर्फ कारें चार वर्षीय जय वर्मा का चाचा है। मुठभेड़ के दौरान इंस्पेक्टर देवेंद्र दुबे भी मौजूद रहे।

Previous Post

न्यू आगरा के नगला बूढ़ी में कार चालक ने सात लोगों को रौंदा, तीन से चार की मौत

Next Post

60 वर्षीय महिला से नशेड़ी युवक ने किया दुष्कर्म

Related Posts

एकता थाने से ट्रक चोरी, सिद्धार्थनगर पुलिस ने पकड़वाया,  सवाल- आखिर चोरी का मुकदमा क्यों दर्ज नहीं हुआ?

एकता थाने से ट्रक चोरी, सिद्धार्थनगर पुलिस ने पकड़वाया, सवाल- आखिर चोरी का मुकदमा क्यों दर्ज नहीं हुआ?

August 28, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में अब थाने भी सुरक्षित नहीं है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि जो थाने में...

रक्षाबंधन पर सड़क हादसों में दो घरों के चिराग बुझ गए, छाया मातम

रक्षाबंधन पर सड़क हादसों में दो घरों के चिराग बुझ गए, छाया मातम

August 28, 2026

आगरा। रक्षाबंधन पर सड़क हादसों में दो घरों के चिराग बुझ गए। दिल्ली से आ रही बहनों को लेने जा...

रक्षाबंधन का त्योहार पूरे उत्साह, उमंग और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया जा रहा

रक्षाबंधन का त्योहार पूरे उत्साह, उमंग और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया जा रहा

August 28, 2026

आगरा। भाई-बहन के अटूट स्नेह और विश्वास के प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार आज आगरा में पूरे उत्साह, उमंग और पारंपरिक...

तालाब में डूबती बालिका को युवक ने छलांग लगाकर बचाया

तालाब में डूबती बालिका को युवक ने छलांग लगाकर बचाया

August 27, 2026

आगरा। खेरागढ़ क्षेत्र के लालपुर गांव में तालाब के पास किसी काम से गई एक बालिका अचानक पैर फिसलने से...

होटल में आत्महत्या करने वाले युवक की प्रेमिका ने भी की आत्महत्या

होटल में आत्महत्या करने वाले युवक की प्रेमिका ने भी की आत्महत्या

August 27, 2026

आगरा। आगरा- ग्वालियर हाईवे स्थित एक होटल में गुरुवार शाम को एक युवक ने आत्महत्या कर ली थी। युवक के...

इरादतनगर में होटल में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ग्रामीणों का हंगामा

इरादतनगर में होटल में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ग्रामीणों का हंगामा

August 26, 2026

आगरा। आगरा-ग्वालियर हाईवे स्थित थाना इरादतनगर क्षेत्र के एक  होटल में कमरे में बुधवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों...

Next Post
60 वर्षीय महिला से नशेड़ी युवक ने किया दुष्कर्म

60 वर्षीय महिला से नशेड़ी युवक ने किया दुष्कर्म

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

एत्माउद्दौला में पीट पीटकर हत्या नहीं हुई, मौत का कारण निकला हार्ट अटैक

एत्माउद्दौला में पीट पीटकर हत्या नहीं हुई, मौत का कारण निकला हार्ट अटैक

November 3, 2025
यासीन मलिक की सजा पर बौखलाया पाकिस्तान, बिलावल भुट्टो ने संयुक्त राष्ट्र से लगाई गुहार

यासीन मलिक की सजा पर बौखलाया पाकिस्तान, बिलावल भुट्टो ने संयुक्त राष्ट्र से लगाई गुहार

May 25, 2022
एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीज की मौत

एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीज की मौत

May 27, 2025
देश भक्ति के रंग में डूबा आगरा, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

देश भक्ति के रंग में डूबा आगरा, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

August 15, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • एकता थाने से ट्रक चोरी, सिद्धार्थनगर पुलिस ने पकड़वाया, सवाल- आखिर चोरी का मुकदमा क्यों दर्ज नहीं हुआ?
  • रक्षाबंधन पर सड़क हादसों में दो घरों के चिराग बुझ गए, छाया मातम
  • रक्षाबंधन का त्योहार पूरे उत्साह, उमंग और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया जा रहा
  • एटा डीएम के फोन नहीं उठाने पर कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य हुईं नाराज, 17 बार फोन नहीं उठाया
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.