• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
विश्वविद्यालय में कर्मचारी संघ चुनाव का बजा बिगुल, 12 या 13 सितंबर को हो सकता चुनाव

विश्वविद्यालय में कर्मचारी संघ चुनाव का बजा बिगुल, 12 या 13 सितंबर को हो सकता चुनाव

हाईकोर्ट के आदेश पर हो रहा है चुनाव, कर्मचारी नेता अनिल श्रीवास्तव ने डाली थी याचिका

August 30, 2024
in Agra, Education, News

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय में कर्मचारी संघ चुनाव का बिगुल बज गया है। हाईकोर्ट के आदेश पर चुनाव हो रहा है। कुलपति के द्वारा चुनाव अधिकारी के रूप में प्रोफेसर बृजेश रावत को नियुक्त किया गया है। आज उन्हें पत्र मिल जाएगा। एक-दो दिन में चुनाव की अधिसूचना जारी होने की संभावनाएं हैं। 12 या 13 सितंबर को चुनाव कराया जा सकता है। 

बता दें कि विश्वविद्यालय में पांच पदों पर कर्मचारी संघ का चुनाव होता है। इन पांच पदों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष शामिल हैं। पिछला चुनाव 15 जुलाई 2019 को हुआ था। पदाधिकारियों का कार्यकाल एक साल का होता है। एक साल अधिकतम और बढ़ सकता है। लेकिन तीन साल से कर्मचारी चुनाव का इंतजार कर रहे थे। कर्मचारी नेता अनिल श्रीवास्तव ने कुलपति को चुनाव कराने को कई बार पत्र दिया लेकिन उन्होंने सुनवाई नहीं की। इसके बाद चुनाव कराने के लिए उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की। अनिल श्रीवास्तव का कहना है कि हाईकोर्ट ने चार सप्ताह के अंदर चुनाव कराने का आदेश जारी किया है। हाईकोर्ट का आदेश जारी होने के बाद उसका पालन करने के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सेठ पदमचंद जैन संस्थान के निदेशक प्रोफेसर बृजेश रावत को चुनाव अधिकारी बनाया गया है। वह निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए जाने जाते हैं। चर्चा है कि आज या कल में अधिसूचना जारी हो जाएगी। अधिसूचना जारी होने के 10 दिन के बाद कभी भी चुनाव हो सकता है। 12 या 13 सितंबर को चुनाव होने की संभावनाएं हैं। इधर चुनाव होने को लेकर कर्मचारियों में उत्साह है। जो कर्मचारी महीनों तक विश्वविद्यालय में नहीं आते हैं। वह आज से आना शुरू हो गए हैं। अध्यक्ष और महामंत्री पद पर चुनाव लड़ने वाले कुछ उम्मीदवारों के नाम भी सामने आए हैं। अध्यक्ष पद पर वर्तमान अध्यक्ष अखिलेश चौधरी और अनिल श्रीवास्तव का नाम सामने आया है। अखिलेश चौधरी और अनिल श्रीवास्तव में पहले मित्रता थी लेकिन बाद में मनमुटाव हो गया था, जिसके चलते बीते चुनाव में भी अखिलेश चौधरी के सामने अनिल श्रीवास्तव खड़े हुए थे।  महामंत्री पद पर खड़े होने वाले उम्मीदवारों में वर्तमान महामंत्री अरविंद गुप्ता, बृजेश वर्मा, शिव गोविंद भदोरिया, संजय चौहान का नाम सामने आया हैं।  कुछ भी हो इस बार का चुनाव रोचक देखने को मिल सकता है। कर्मचारियों के बीच में आपस में चर्चा है कि इस बार कुछ पदों पर बदलाव करना चाहिए। 

Previous Post

एत्मादपुर में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई फायरिंग

Next Post

महिला इंजीनियर से छेड़छाड़ के मामले में पॉली मेडिक्योर कंपनी के जीएम को चार साल की सजा

Related Posts

जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष

जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष

November 24, 2026

आगरा। थाना इरादत नगर क्षेत्र के चंदीपुरा गांव में जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच मंगलवार को...

दीवानी कचहरी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन लाख रुपये हड़पने का आरोप

दीवानी कचहरी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन लाख रुपये हड़पने का आरोप

November 24, 2026

आगरा। नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का एक मामला सामने आया है। शाहगंज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने...

यमुना एक्सप्रेसवे के पास गुजरात में लूट के आरोपी STF ने दबोचे

यमुना एक्सप्रेसवे के पास गुजरात में लूट के आरोपी STF ने दबोचे

November 23, 2026

आगरा। गुजरात में लूट और डकैती की वारदातों को अंजाम देकर फरार चल रहे दो वांछित आरोपियों को यूपी एसटीएफ...

बूथों से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों का बीएसए ने रोका वेतन, मची खलबली

बूथों से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों का बीएसए ने रोका वेतन, मची खलबली

November 23, 2026

आगरा। निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतना बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को भारी पड़ गया। विशेष संक्षिप्त...

2027 में आगरा की पुरानी राजनीतिक जमीन वापस पाने को आकाश आनंद ने भरी हुंकार

2027 में आगरा की पुरानी राजनीतिक जमीन वापस पाने को आकाश आनंद ने भरी हुंकार

November 22, 2026

आगरा। एत्मादपुर में आकाश आनंद की जनसभा के जरिए बसपा ने 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों का संदेश दिया।...

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने परिवार के साथ किया ताजमहल का दीदार

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने परिवार के साथ किया ताजमहल का दीदार

November 22, 2026

आगरा। रविवार को कंगना अपने परिवार के साथ ताजमहल का दीदार करने पहुंचीं। वह ताजमहल की खूबसूरती की कायल हो...

Next Post
महिला इंजीनियर से छेड़छाड़ के मामले में पॉली मेडिक्योर कंपनी के जीएम को चार साल की सजा

महिला इंजीनियर से छेड़छाड़ के मामले में पॉली मेडिक्योर कंपनी के जीएम को चार साल की सजा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

टीटीजेड में उद्योगों की मंजूरी प्रक्रिया सख्त, तीन सदस्यीय कमेटी करेगी जांच

टीटीजेड में उद्योगों की मंजूरी प्रक्रिया सख्त, तीन सदस्यीय कमेटी करेगी जांच

July 30, 2026
आम्बेडकर विश्वविद्यालय के लिए नहीं मिला कोई योग्य कुलपति उम्मीदवार , दोबारा निकला विज्ञापन

आम्बेडकर विश्वविद्यालय के लिए नहीं मिला कोई योग्य कुलपति उम्मीदवार , दोबारा निकला विज्ञापन

July 7, 2022
बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

November 4, 2026
आत्महत्या एक वैश्विक संकट: प्रोफेसर पूनम तिवारी

आत्महत्या एक वैश्विक संकट: प्रोफेसर पूनम तिवारी

September 10, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष
  • दीवानी कचहरी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन लाख रुपये हड़पने का आरोप
  • यमुना एक्सप्रेसवे के पास गुजरात में लूट के आरोपी STF ने दबोचे
  • बूथों से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों का बीएसए ने रोका वेतन, मची खलबली
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.